आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Fri, Mar 27, 2026 / Post views : 48
शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें
➡ लखनऊ- जुमे की नमाज के बाद शिया समुदाय का प्रदर्शन, बड़ी संख्या में लोगों ने किया विरोध-प्रदर्शन, सऊदी अरब के शासन के खिलाफ की नारेबाजी, आतंकवाद विरोधी तख्तियां लेकर जताई नाराजगी, अमेरिका, इजरायल और सऊदी के खिलाफ लगे नारे, जन्नतुल बकी के पुनर्निर्माण की उठी मांग, प्रदर्शन को लेकर इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा, बड़े इमामबाड़ा के बाहर भारी पुलिस फोर्स तैनात
➡ लखनऊ- प्रयागराज में गंगा में डूबने से 4 युवकों की मौत, CM योगी ने प्रयागराज में हादसे का संज्ञान लिया, मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना- सीएम योगी, अधिकारी तत्काल राहत कार्य में तेजी लाएं- सीएम, प्रयागराज में बामपुर गंगा घाट पर दर्दनाक हादसा
➡ सहारनपुर- मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता अभियान, एसएसपी के निर्देशन में चलाया जा रहा है अभियान, महिलाओं को बताए गए जरूरी हेल्पलाइन नंबर, आपात स्थिति में सहायता लेने के लिए किया प्रेरित, सुरक्षित, सशक्त समाज के निर्माण का दिया संदेश, बिहारीगढ़ में चला गया जागरूकता अभियान
➡ प्रयागराज- गंगा नदी में नहाते वक्त चार बच्चे डूबे, दो लड़कों की मौत हो गई, शव बरामद, गोताखोरों ने दोनों के शव निकाल लिए, दो अन्य बच्चों की तलाश गंगा में जारी, बच्चों के डूबने से घाट पर अफरा-तफरी, मांडा के बामपुर घाट पर दर्दनाक हादसा
➡ कन्नौज- मंत्री असीम अरुण को इंतजार कराने का मामला, अधिकारियों के न पहुंचने पर भड़के मंत्री समर्थक, पुरानी जीटी रोड पर समर्थकों का विरोध प्रदर्शन, अधिकारियों के खिलाफ अर्धनग्न होकर प्रदर्शन, समर्थक बोले- सम्मान से नहीं होगा समझौता, DM के खिलाफ नारे, SDM को हटाने की मांग, मौके पर पहुंचे मंत्री ने समझाकर खुलवाया जाम, सदर कोतवाली के मकरन्द नगर तिराहे पर प्रदर्शन
➡ कानपुर- फर्जी पते पर फर्म रजिस्टर कर GST चोरी, करोड़ों रुपये की GST चोरी हुआ भंडाफोड़, राज्य कर विभाग की जांच में मिली गड़बड़ी, सैनी ट्रेडिंग कंपनी के नाम से नवीन मार्केट में फर्म, सिविल लाइंस के पते पर कराया GST रजिस्ट्रेशन, 2024-25 में करीब 18.21 करोड़ का कारोबार दिखाया, लगभग 3.27 करोड़ के राजस्व को नुकसान पहुंचाया, मुरादाबाद निवासी दीपक सैनी के खिलाफ केस दर्ज
➡ कानपुर- फर्जी मार्कशीट-डिग्री रैकेट पर बड़ी कार्रवाई, जांच में बड़ी संख्या में फर्जी दस्तावेज मिले, 1030 में 400 से अधिक फर्जी दस्तावेज मिले, जांच में 12.50 करोड़ के लेन-देन का खुलासा, पुलिस ने अब तक 6 आरोपियों को किया अरेस्ट, बेंगलुरु कनेक्शन पर भी पुलिस की पैनी नजर, अन्य राज्यों के लिंक खंगाल रही एसआईटी, फर्जी डिग्री खरीदने वालों पर भी होगा एक्शन, जांच के लिए 14 सदस्यीय एसआईटी गठित
➡ जालौन- डीजल-पेट्रोल पंपों का DM, SP ने किया निरीक्षण, जमाखोरी के चलते हो रही उपलब्धता में कमी, डीएम ने की जमाखोरी न करने की अपील, अफवाहों से सावधान रहने की अपील, कोंच तहसील क्षेत्र में किया गया निरीक्षण
➡ सुल्तानपुर- राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला, रामनवमी की छुट्टी के चलते टली सुनवाई, कल 28 मार्च को होगी मामले में सुनवाई, मामले में राहुल गांधी दर्ज करवा चुके हैं बयान, गृहमंत्री अमित शाह पर की थी टिप्पणी, दीवानी के MP/MLA कोर्ट में चल रहा केस
➡ सिद्धार्थनगर- सशस्त्र सीमा बल की बड़ी कार्रवाई, 50 KG तम्बाकू के साथ युवक अरेस्ट, ककरहवा बॉर्डर से एसएसबी ने पकड़ा, नेपाल निवासी सुग्रिम मौर्य गिरफ्तार, सीमा शुल्क विभाग के सुपुर्द किया गया
➡ बस्ती- बस्ती में स्ट्रीट्स डॉग हुए हमलावर, बच्चे को अकेला पाकर किया हमला, कुत्तों के हमले के वक्त पहुंचे परिजन, बाल बाल बची मासूम बच्चे की जान, कोतवाली थाना क्षेत्र का है मामला
➡ वाराणसी- गंगा आरती के नाम पर वसूली का आरोप, पर्यटक, श्रद्धालुओं से वसूला जा रहा पैसा, श्रद्धालुओं ने वीडियो बनाकर किया वायरल, सुबह-ए-बनारस संस्था पर लगा आरोप, पुलिस ने लिया वायरल वीडियो का संज्ञान, जांच कर कार्रवाई के दिए गये निर्देश, वाराणसी के अस्सी घाट का मामला
➡ सीतापुर- हरगांव थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा, तेज रफ्तार इनोवा और कार की टक्कर, कार सवार युवक की मौके पर मौत, इनोवा सवार दो महिलाओं समेत 7 घायल, सभी घायलों को भेजा गया CHC हरगांव
➡ रायबरेली- बैनामा ऑफिस में जोरदार हंगामा, बैनामा करने को लेकर हुआ हंगामा, पत्नी ने बैनामा ऑफिस में किया हंगामा, पत्नी, बच्चों को छोड़कर करा रहा बैनामा पति, बैनामा को लेकर पत्नी ने किया विरोध, निबंधन कार्यालय का है पूरा मामला
➡ प्रयागराज- ब्लॉक प्रमुख मोहम्मद मुजफ्फर को झटका, गैंगस्टर कोर्ट ने दूसरी जमानत अर्जी की खारिज, मोहम्मद मुजफ्फर की दूसरी जमानत अर्जी खारिज, मोहम्मद मुजफ्फर के खिलाफ 35 आपराधिक मुकदमे, अभियुक्त के खिलाफ गैंगस्टर चार्ट में दो अपराध दर्ज, मोहम्मद मुजफ्फर गौ-तस्कर गैंग का सरगना है, जेल में रहकर ही ब्लॉक प्रमुख का चुनाव जीता था
➡ सहारनपुर- सहारनपुर पुलिस को 11 PRV स्कॉर्पियो की सौगात, आधुनिक वाहनों से पुलिसिंग को मिलेगी नई रफ्तार, SSP अभिनंदन ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ, आपात स्थिति में अब और तेजी से पहुंचेगी पुलिस, नई गाड़ियों से रिस्पांस टाइम में आएगी बड़ी कमी
➡ अलीगढ़- विपक्षी दबंगों का प्लॉट स्वामी पर हमला मामला, बीच रास्ते में रोक कर मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपियों ने प्लॉट स्वामी 2 भाइयों पर किया हमला, पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा, दबंगों ने दीनदयाल अस्पताल में भी की बदसूलुकी, महुआखेड़ा थाना क्षेत्र के कुलदीप विहार की घटना
➡ ललितपुर- ओलावृष्टि से 6 हजार किसानों को 6.6 करोड़ का नुकसान, किसानों की 3926 हेक्टेयर में फसल हुई चौपट, प्रशासन ने सर्वे कर रिपोर्ट शासन को भेजी, 20 मार्च को ओलावृष्टि से रबी फसल हुई थी खराब, दो किसानों ने आत्महत्या किया प्रयास, ललितपुर, तालबेहट, पाली में ज्यादा नुकसान
➡ चित्रकूट- गेहूं के खेत में लगी भीषण आग, आग से 5 बीघा फसल जलकर राख, प्रशासन से मुआवजे की लगाई गुहार, मानिकपुर तहसील क्षेत्र की घटना
➡ कानपुर- 1600 करोड़ के संदिग्ध ट्रांजेक्शन से जुड़ा मामला, HDFC बैंक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, FIR दर्ज, लाल बंगला शाखा के अधिकारियों पर केस दर्ज, सूचना साझा करने में लापरवाही बरतने पर एक्शन, चकेरी थाना पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, संदिग्ध लेनदेन जांच में बाधा डालने का आरोप, बैंक को कानूनी नोटिस, रिमाइंडर भेजे गए थे, विभिन्न बैंकों के 68 संदिग्ध खातों का खुलासा
➡ आगरा- 29 मार्च से शुरू होगा सपा का चुनावी सफर, नोएडा में सपा की भाईचारा समानता रैली, आगरा प्रभारी लाला गुर्जर ने दी जानकारी, सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी के नेतृत्व में आयोजन, कई जिलों के कार्यकर्ता रैली में होंगे शामिल
➡ आजमगढ- जिले में पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़, हाइवे पर आधा दर्जन पंप मिले बंद, किसानों, राहगीरों की बढ़ी समस्या, डब्बे में तेल न मिलने से किसान परेशान, खेत में मशीन चलाने में हो रही दिक्कत
➡ हरदोई- सपा नेता यदुनंदन लाल का विवादित बयान मामला, अपमानजनक टिप्पणी पर हरपालपुर CO का बयान, यदुनंदन लाल ने भाषण में आपत्तिजनक टिप्पणी की-CO, इस संबंध में अभियोग पंजीकृत किया गया है-CO, यदुनंदन लाल की गिरफ्तारी की कोशिश जारी- CO
➡ सीतापुर- गैस गोदाम पर प्रशासन की छापेमारी, स्टॉक में कम मिले 352 गैस सिलेंडर, कालाबाजारी की आंशका, गोदाम सील, बिना बुकिंग सिलेंडर बेचने की आशंका, नायब तहसीलदार ने DSO को भेजी रिपोर्ट, खैराबाद के राधा कृष्ण एजेंसी का मामला
➡ प्रयागराज- इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादीशुदा पुरुष का लिव-इन में रहना अपराध नहीं-HC, सामाजिक नैतिकता कानून से ऊपर नहीं- HC, वयस्कों की सहमति से संबंध अपराध नहीं-HC, कपल ने सुरक्षा की मांग को लेकर याचिका दी, महिला के परिवार से धमकी मिलने का आरोप, कोर्ट ने पुलिस को सुरक्षा देने का आदेश दिया, SSP शाहजहांपुर को जिम्मेदारी सौंपी गई, राज्य सरकार को 8 अप्रैल के लिए नोटिस जारी
➡ दिल्ली- मध्य पूर्व संकट पर भारत सरकार अलर्ट, रक्षा मंत्री की अध्यक्षता में कमेटी गठित, राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में कमेटी गठित, अंतर-मंत्रालयी कमेटी करेगी हालात की निगरानी, गृह मंत्री अमित शाह को भी जिम्मेदारी, मंत्री हरदीप सिंह पुरी बने सदस्य, तेल, सुरक्षा और आर्थिक असर पर नजर, सरकार हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार
➡ दिल्ली- 6 यूक्रेनी, एक अमेरिकी को पकड़ने का मामला, सुरक्षा कारणों से सभी NIA के दफ्तर में पेश होंगे, NIA आरोपियों को अपने दफ्तर में ही पेश करेगी, NIA के विशेष जज दफ्तर में ही अदालत लगाएंगे, आरोपियों की NIA हिरासत आज समाप्त हो रही है
➡ श्रीलंका- ईरान युद्ध के कारण श्रीलंका में गंभीर ऊर्जा संकट, 4 लीटर पेट्रोल की जमाखोरी पर शख्स को जेल, पेट्रोल जमाखोरी पर व्यक्ति को 3 हफ्ते की जेल, व्यक्ति ने जमाखोरी के आरोप को स्वीकार किया, जेल के अलावा उसपर आर्थिक जुर्माना भी लगा
-----------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन