जनार्दन पाण्डेय विशेष संवाददाता देवीपाटन अयोध्या मंडल / Mon, Jun 8, 2026 / Post views : 7
. NEWS HEADLINES
❣️TOP 17 BREAKING NEWS ❣️
👇🏼
!!..देश राज्यों की बड़ी खबरें..!!
08/06/2026
००००००००००००००००००००००००००
1. बंगाल के केंद्रीय पर्यवेक्षक सुनील बंसल का बड़ा बयान, बोले- 'कोई निज स्वार्थ में पार्टी में आ ही सकता है, उसको योग्य कार्यकर्ता बनाना BJP का काम'।
2. NDA को घेरने के लिए आज I.N.D.I.A की बैठक, एजेंडा तय नहीं, राहुल, ममता, अभिषेक, अखिलेश, तेजस्वी समेत 23 विपक्षी दलों के नेता होंगे शामिल, DMK बाहर, AAP का इंतजार।
3. आयुष्मान भारत से जुड़ने जा रहा राज्य, आज दिल्ली में CM शुभेंदु की मौजूदगी में केंद्र के साथ MoU होगा हस्ताक्षरित।
4. 4,800 घुसपैठिए भेजे गए बांग्लादेश, 836 कर रहे निर्वासन का इंतजार', बोले CM शुभेंदु अधिकारी।
5. CM शुभेंदु ने बड़ाबाजार के प्रसिद्ध सांवरिया सेठ के लिए दर्शन, पार्षद मीना देवी पुरोहित, तमोघ्न घोष सहित अन्य BJP नेता थे साथ।
6. भारी उत्तेजना के बीच देर रात जादवपुर स्टेशन परिसर के अवैध दुकानों एवं निर्माण पर चला बुलडोजर, माकपा-कांग्रेस का विरोध, विक्षोभकारियों पर लाठीचार्ज का आरोप, नाट्य कर्मी जयराज भट्टाचार्य सहित कई घायल, CPM नेता सूजन भट्टाचार्य सहित कई हिरासत में।
7. अब राज्य में व्यापक पैमाने पर शराब स्कैम का खुलासा! 2017 के बाद बदली आबकारी नीति, करोड़ों रुपए अभिषेक बनर्जी को मिलने का आरोप, BJP बोली-जांच में सब आयेगा सामने।
8. हावड़ा में अंतरराष्ट्रीय स्तर का टैक्सी-बस टर्मिनस बनाने का रेल मंत्री को शुभेंदु सरकार का प्रस्ताव, हावड़ा स्टेशन से निकलकर चलायमान सीढ़ी तथा स्काईवॉक से सीधे स्टैंड तक जा सकेंगे यात्री।
9. देर रात मालदा, जलपाईगुड़ी, दक्षिण दिनाजपुर, दार्जिलिंग, कूचबिहार कई इलाकों में भूकंप, घरों से निकले लोग, कोलकाता में भी झटका, भूटान था केंद्र बिंदु।
10. दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा: अचानक बिगड़ा मौसम, एअर इंडिया के तीन विमानों से भिड़े ग्राउंड सपोर्ट उपकरण।
11. भोपाल का त्विषा शर्मा केस: गिरिबाला सिंह की VIP ट्रीटमेंट के आरोप में डिप्टी जेलर हटाई गईं।
12. यूपी में देर रात एकाउंटर, गोली लगने से बदमाश घायल; सस्पेंड सिपाही निकला 2 करोड़ की लूट का मास्टरमाइंड।
13. अयोध्या राम मंदिर के दान पात्र से धनराशि गबन, दबोचे गए गिनती करने वाले चार संदिग्ध; कुछ रुपए भी बरामद।
14. चारधाम की राह में भूस्खलन की चुनौती, पैदल मार्ग पर विशेष सावधानी बरतने के निर्देश।
15. तुम बेईमान हो या बेवकूफ….', ट्रंप की एंकर से जोरदार बहस, इंटरव्यू बीच में छोड़ा।
16. इजरायल पर ईरान-हिजबुल्लाह का एक साथ हमला, चेताया- पलटवार किया तो तबाही मचा देंगे; नेतन्याहू को ट्रंप का फोन, बोले- ईरान पर पलटवार मत करना, डील बिगड़ जाएगी।
17. फिलीपींस में आज सुबह पहले 8.2 तीव्रता वाला तगड़ा भूकंप, सुनामी की वॉर्निंग जारी।
००००००००००००००००००००००००००
विज्ञापन
विज्ञापन