आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Sat, Mar 7, 2026 / Post views : 63
न्यूज़ हेडलाइन्स में
टॉप 15 ब्रेकिंग न्यूज़ में देश राज्यों की बड़ी खबरें
1. 23 साल पुराने पत्रकार हत्याकांड में राम रहीम को राहत, पंजाब-हरियाणा HC ने किया बरी, 7 साल पहले उम्रकैद हुई थी; रेप केस में जेल से नहीं मिलेगा छुटकारा।
2. ईरान की जंग में कूदेगा पाकिस्तान? सऊदी पहुंचे मुनीर, तेहरान को रोकने पर बड़ी चर्चा; ईरान में नए सुप्रीम लीडर का चुनाव पूरा, जल्द हो सकता है नाम का एलान।
2A.) ईरान को पूरी तरह बर्बाद करने में जुटे ट्रंप, हथियारों के उत्पादन को चार गुना करने का एलान।
3. राज्य से 18 मेधावी विद्यार्थियों ने UPSC परीक्षा पास की, इनमें हावड़ा के कांस्टेबल की बेटी को मिला AIR 40
4.'बंगाल को बांटने के लिए वोटों में कटौती की साजिश रच रही BJP' धर्मतला में धरना मंच से CM ममता का निशाना- 'बंगाल-बिहार को विभाजित कर केंद्रशासित प्रदेश नहीं बनाने देंगे'।
5. LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि के विरोध में ममता बनर्जी का हल्लाबोल, महिलाओं से कल बर्तन, कड़ाही और कटोरे लेकर जुलूस निकालने का आह्वान।
6. युद्ध से बंगाल का निर्यात भी प्रभावित! 1 किलो मिर्च भेजने का हवाई किराया बढ़कर 750 रुपए हुआ, पहले था 1 किलो का किराया 175 रुपए।
7. मालदा: 3 दिनों तक छत पर छिपाकर रखे मां के शव को रात के अंधेरे में बाहर ले जा रहा बेटा रंगे हाथों दबोचा गया, आरोपी अरेस्ट, जांच में जुटी पुलिस।
8. बांग्लादेश बॉर्डर से सटे हल्दीबाड़ी से बालूरघाट के लिए 10 मार्च से हो सकती है सीधी ट्रेन सेवा की शुरुआत, पहले जाना पड़ता था सिलीगुड़ी।
9. JDU में एंट्री से पहले ही एक्टिव हुए नीतीश के बेटे निशांत, बड़े नेताओं संग की बैठक; आज बख्तियारपुर जाएंगे नीतीश।
10. राजस्थान के सीकर में सुबह-सुबह भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.5 दर्ज।
11. कश्मीर में प्रतिबंध हटे, हालात सामान्य, इंटरनेट बहाल, ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद हुआ था विरोध प्रदर्शन।
12. अमृतसर में पुरानी रंजिश के चलते कॉन्स्टेबल की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद से आरोपी फरार।
13. गाजियाबाद में प्रधानी के चुनाव से पहले ही भिड़े भावी उम्मीदवारों के 2 पक्ष, एक-दूसरे पर लाठी-डंडे से वार, पुलिस के सामने ही हुई 'गुत्थम-गुत्था'।
14. नेपाल में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी ने बनाई बढ़त, बालेन शाह जीत के करीब, अब तक 28 सीटें जीतीं और कुल 90 सीटों पर बढ़त।
15. ईरान पर आज होगा अब तक का सबसे घातक हमला; जंग के बीच इस्राइल को अमेरिका देगा हथियार; मनामा और यरुशलम में धमाके, दुबई एयरपोर्ट पर गिरा मिसाइल का मलबा; ईरान में भूकंप के भयंकर झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन