Mon, 19 Oct 2026
Breaking News
मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला |

सूचना

Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें

: आज की बड़ी खबरें……. 31.08.2025

आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Sun, Aug 31, 2025 / Post views : 178

Share:

➡️ सात सालों के बाद चीन पहुचें PM मोदी, राष्ट्रपति शी जिनपिंग और पुतिन समेत कई नेताओं से होगी चर्चा

➡️ लखनऊ: IPS एडीजी GSO एन रवींद्र कल हो जाएंगे सेवानिवृत
आधिकारिक रूप से आज DGP HQ पर फेयरवेल पार्टी
आज आधिकारिक फेयरवेल पार्टी का हुआ आयोजन
IPS DGP राजीव कृष्ण और IPS ADG नवीन अरोरा रहे मौजूद,IPS ADG RK स्वर्णकार और ADG रघुवीर लाल रहे मौजूद।

➡️ अलीगढ़ ।मामू-भांजे में नगर निगम की अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई पर बवाल,समाजवादी छात्र सभा प्रदेश सचिव अज़ीम अब्बासी संग गालीगलौज व लाठीचार्ज के विरोध में व्यापारियों संग सपा नेताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन,सपा नेताओं ने नगर निगम के खिलाफ लगाए नारे
नगर निगम के पदाधिकारियों ने पहुंचकर आंदोलनकारियों को समझाने का किया प्रयास।जनपद अलीगढ़ के थाना क्षेत्र गांधी पार्क क्षेत्र का मामला

➡️ बिहार में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ कर रहे राहुल गांधी को भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने काला झंडा दिखाया,उन्हें देखकर राहुल गांधी ने टॉफी ऑफर कर दी. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

➡️ दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-17 में मां-बेटी की कैंची से मारकर हत्या

➡️ मध्य प्रदेश के विदिशा में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने साइकिल रैली में भाग लिया। इस आयोजन का उद्देश्य खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

➡️ जयपुर: पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किया आवेदन
पूर्व विधायक पेंशन के लिए किया आवेदन
राजस्थान विधानसभा सचिवालय में किया आवेदन
धनखड़ 1993 से 1998 तक किशनगढ़ सीट से कांग्रेस के विधायक रहे थे
पूर्व विधायक के तौर पर उन्हें जुलाई 2019 तक पेंशन मिल रही थी,जुलाई 2019 में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल बनने के बाद पेंशन बंद हो गई थी
अब उप राष्ट्रपति पद से हटने के बाद पूर्व विधायक के नाते फिर से किया है आवेदन
धनखड़ ने 21 जुलाई को उप राष्ट्रपति पद से दे दिया था इस्तीफा।

➡️ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के विमान में तकनीकी खराबी की सूचना मिली है. सरकारी विमान खराबी आने के बाद वो मुंबई से अपने परिवार के साथ दूसरे विमान से गुजरात के लिए रवाना हुए.

➡️ कोलकाता।पश्चिम बंगाल: TMC सांसद यूसुफ पठान के बिहार में 'मतदाता अधिकार यात्रा' में शामिल होने पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, "इस रैली में ममता बनर्जी को शामिल होना चाहिए।"पटना में कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प पर उन्होंने कहा, "हम इस मामले के आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए हर दिन यह मुद्दा उठा रहे हैं।"

➡️ मुजफ्फरनगर पहुंचीं हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची ने लव जिहाद के खिलाफ हिंदुओं से अपील की है… साध्वी प्राची ने कहा - लव जिहाद की शिकार बेटियां बन रही है ..अपनी बेटियों को बचाना है

➡️ संभल हिंसा पर न्यायिक जांच आयोग की रिपोर्ट में हिंदू आबादी कम होने के खुलासे से विश्व हिंदू रक्षा परिषद गुस्से में है….इस ऐलान के बाद विश्व हिंदू रक्षा परिषद अध्यक्ष गोपाल राय के आवास पर पुलिस तैनात कर दी गई है.

➡️ 'दिल्ली में आम लोगों की सुरक्षा भगवान भरोसे…' कानून-व्यवस्था को लेकर बोले AAP के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल

➡️ कानपुर देहात में टैंक की सफाई के दौरान हादसा … टैंक में उतरे 3 मज़दूरों की मौत हो गई,जबकि एक मज़दूर को रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया गया

➡️ सुल्तानपुर दौरे पर ओमप्रकाश राजभर का विपक्ष पर हमला ।संभल में हिंदू पलायन के लिए कांग्रेस-सपा-बसपा को जिम्मेदार ठहराया।राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बताया “दगा कारतूस” और EVM पर सवालों को हार की बौखलाहट कहा।

➡️ लखनऊ में यूपी एसटीएफ ने 2 करोड़ रुपये के ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन रैकेट का भंडाफोड़ किया है. छापे में चार तस्कर गिरफ्तार हुए और 20 गैलन इंजेक्शन, 39 बोरी स्टॉक, पैकिंग मशीन, खाली बोतलें व नकदी बरामद हुई. गिरोह बिहार से मिनरल वाटर के नाम पर ड्रम मंगाकर दूध, सब्ज़ियों और फलों में इस्तेमाल करता था.

➡️ पश्चिम अफ्रीका में प्रवासियों से भरी नाव डूबने से 70 लोगों की मौत

➡️ लखनऊ के नाका हिन्डोला क्षेत्र में 13 साल की नाबालिग से सोशल मीडिया पर ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है. आरोपी आर्यन ने इंस्टाग्राम से दोस्ती कर लड़की से मानसिक-शारीरिक शोषण किया और धमकाकर 45-50 हजार रुपये वसूले. इसके बाद 29 अगस्त को उसने बुलेट व जेवर की मांग की. डिमांड पूरी न होने पर घर पहुंचा तो रंगे हाथों पकड़ा गया.

➡️ बलिया में सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर RPF ने एक यात्री से 25 लाख रुपये नकद बरामद किए. यात्री रकम के स्रोत का संतोषजनक जवाब नहीं दे सका. मामला आयकर विभाग को सौंप दिया गया है. इससे पहले भी बलिया-छपरा रेल खंड में 53.96 लाख और 1.80 करोड़ की नकदी जब्त हो चुकी है.

➡️ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 30 अगस्त 2025 को नोएडा के सेक्टर-81 में स्थित राफे मोहिब ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग यूनिट और रक्षा उपकरण व एयरोस्पेस इंजन टेस्ट फैसिलिटी का उद्घाटन किया। इस इकाई का लोकार्पण भारत की रक्षा आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने और 'मेक इन इंडिया' व 'आत्मनिर्भर भारत' अभियानों को मजबूती प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस यूनिट ने हाल ही में 'ऑपरेशन सिंदूर' में उपयोग किए गए ड्रोनों के निर्माण से अपनी तकनीकी क्षमता साबित की थी, जिसने देश की रक्षा प्रणाली को मजबूत किया।

➡️ चीन के तिआनजिन में भारतीय समुदाय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बेहद गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय के कुछ लोगों से बातचीत भी की. वह यहां 31 और 1 सितंबर को शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन में भाग लेने आए हैं

➡️ महाराष्ट्र में गणेशोत्सव की धूम, पंडालों में उमड़ रहा श्रद्धालुओं का सैलाब

➡️ समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को आरा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान आरोप लगाया कि भाजपा ने चुनाव आयोग को जुगाड़ आयोग बना दिया है। जनता भाजपा के रथ को फिर रोकेगी। उन्होंने कहा कि अब बिहार से युवा नहीं, भाजपा पलायन करेगी।

➡️ जम्मू में वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन में आगरा के 5 श्रद्धालुओं की मौत ,केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने परिजनों से मिलकर संवेदना जताई।

➡️ कानपुर देहात ।निर्माणाधीन टैंक की शटरिंग खोलने के दौरान बड़ा हादसा।निर्माणाधीन मकान में बने शौचालय टैंक की शटरिंग खोलने के दैरान हुआ हादसा।मकान में बने टैंक में उतरे 4 मजदूर,3 की हुई मौत 1 मजदूर की बच गयी जान,दम घुटने से मौके पर ही तीनों मजदूरों ने तोड़ा दम।सूचना मिलते मौके पर पहुँची रेस्क्यू टीम ने मजदूरों को निकाला बाहर, जिससे एक मजदूर को समय पर ऑक्सीजन मिलने से बची जान।

➡️ इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, UP के चार मेडिकल कॉलेजों में स्पेशल आरक्षण वाली व्यवस्था पर लगाई रोक

➡️ SCO शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की होगी मुलाकात

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें