नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Sun, Jul 13, 2025 / Post views : 104

कर्नलगंज,गोण्डा। कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के अन्तर्गत एक गाँव में शनिवार की दोपहर में खेत में कीटनाशक दवा छिड़काव कर घर पहुंचे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम गोनवा (कुर्मिन पुरवा) निवासी सचिन पुत्र लालबहादुर उम्र करीब 18 वर्ष शनिवार की दोपहर में खेत में लगी धान की फसल में कीटनाशक दवा का छिड़काव करने गया था,वहाँ से जैसे ही घर पहुँचा,अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजन घबराकर तुरंत उसे एक निजी चिकित्सक के पास ले गए,जहां से उसे सीएचसी कर्नलगंज रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने सचिन को मृत घोषित कर दिया। युवक की असमय मौत से परिवार में कोहराम मच गया है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। असमय मौत को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कोई इसे सर्पदंश का मामला बता रहा है,तो कोई हार्ट अटैक का। वहीं, मृतक की बहन का कहना है कि खेत में छिड़की गई जहरीली दवा के रिएक्शन से अमित की मौत हुई है। बहन का यह भी आरोप है कि अमित की उम्र अभी 18 वर्ष से कम है,फिर भी उसे खेत में दवा छिड़कने के लिए ले जाया गया। फिलहाल मौत के असली कारण की पुष्टि नहीं हो सकी है। शव का पोस्टमार्टम कराने व पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की ओर से मामले की जांच के बाद ही मृत्यु के असली कारण का पता चल सकता है। मामले में जानकारी करने के लिए प्रभारी निरीक्षक से सीयूजी नंबर पर जानकारी करने के लिए संपर्क किया गया तो उनका फोन नेटवर्क क्षेत्र से बाहर था।
विज्ञापन
विज्ञापन