Wed, 28 Oct 2026
Breaking News
सीतापुर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरप्तार : जेल भेजने की कार्यवाही शुरू | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : अदम गोंडवी की जयंती पर नम हुईं आंखें, समाधि पर अर्पित हुए श्रद्धा के फूल | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | सीतापुर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरप्तार : जेल भेजने की कार्यवाही शुरू | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : अदम गोंडवी की जयंती पर नम हुईं आंखें, समाधि पर अर्पित हुए श्रद्धा के फूल | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | सीतापुर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरप्तार : जेल भेजने की कार्यवाही शुरू | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : अदम गोंडवी की जयंती पर नम हुईं आंखें, समाधि पर अर्पित हुए श्रद्धा के फूल | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली |

सूचना

Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें

: गोंडा : असत्य पर सत्य की विजय, रावण दहन के साथ गूंजा जय श्रीराम

नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Sat, Oct 4, 2025 / Post views : 238

Share:


परसपुर (गोण्डा) : परसपुर कस्बे में ऐतिहासिक श्रीराम लीला दशहरा के अंतर्गत दोपहर बाद अभिनय झांकियों का भव्य जुलूस निकाला गया, जो कस्बे के विभिन्न मार्गों से होता हुआ नगर दर्शन कराते हुए दशहरा मैदान पहुंचा। दशहरा मैदान में रावण, मेघनाद व कुम्भकर्ण के पुतलों के साथ असत्य और बुराई के प्रतीक रावण का वध किया गया। रामादल ने विजय पताका लहराते हुए सत्य की जीत की जयजयकार की। बताया जा रहा है कि युद्ध स्थल पर राम-रावण के महा संग्राम में जब भगवान श्रीराम ने रावण के नाभिकमल में अग्निबाण चलाया, तो अग्निबाण लगते ही रावण का पुतला धू-धू कर जलने लगा और देखते ही देखते आतिशबाजी के साथ रावण, मेघनाद और कुम्भकर्ण के पुतले जलकर राख हो गए। श्रीराम ने बुराई के प्रतीक रावण का दहन कर असत्य पर सत्य का ध्वज लहराया।

रामलीला कार्यक्रम का आयोजन रामकुमार सोनी व राम सुन्दर पाण्डेय के नेतृत्व में किया गया, जिसमें वासुदेव सिंह चेयरमैन, दीनानाथ गुप्ता, राजू गुप्ता, शम्भू कौशल, शिव शंकर सोनी, तिलकराम वर्मा, राधेश्याम सोनी, लल्लू गुप्ता, सुभाष तिवारी समेत बड़ी संख्या में दर्शकों की भागीदारी रही। जय श्रीराम के गगनभेदी उद्घोष के बीच वानर सेना ने दशानन की सेना का सामना किया और युद्ध के उपरांत भगवान श्रीराम ने असत्य और अधर्म का अंत कर विजय पताका फहराया। शोभायात्रा में नल-नील, अंगद, श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता, रावण, कुम्भकर्ण, मेघनाद, अहिरावण, शंकर-पार्वती, राधा-कृष्ण समेत विविध झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।

रामलीला कमेटी द्वारा नगर भ्रमण के दौरान विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। गदाधारी हनुमान दल के नायक जय श्रीराम के उद्घोष के साथ शोभायात्रा में आगे बढ़ते रहे। 74 वर्षों से राम-रावण युद्ध की इस परंपरा को निभाते हुए इस बार भी कार्यक्रम को देखने के लिए कस्बा और ग्रामीण अंचलों से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। क्षेत्र में शेरावाली माता के जयकारों के बीच धर्ममय वातावरण व्याप्त रहा। मेलार्थियों की अपार भीड़ के कारण रास्तों पर पैदल राहगीर और मोटरवाहन रुक-रुककर चलते रहे, लेकिन पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। महिला व पुरुष आरक्षियों की तैनाती चप्पे-चप्पे पर की गई थी। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का पर्व रहा, बल्कि सामाजिक सौहार्द और परंपरा की जीवंत मिसाल भी बन गया। श्रीराम लीला व दशहरा कार्यक्रम की भव्यता, अनुशासन और जनसैलाब ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।

रामलीला मंचन में सीता हरण, राम-सुग्रीव मित्रता, हनुमान का लंका प्रवेश, अशोक वाटिका में सीता से भेंट और लंका दहन जैसी प्रमुख लीलाओं का जीवंत प्रदर्शन हुआ। लीला संचालक रामसुन्दर पाण्डेय ने बताया कि वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुरूप इस वर्ष भी दशहरा पर्व को भव्यता से मनाया गया। अंत में रावण के पुतले के साथ बुराई का अंत हुआ और हर चेहरे पर सत्य की विजय की मुस्कान दिखी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें