सूचना
नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Sun, Jul 13, 2025 / Post views : 211
परसपुर (गोंडा) : नगर पंचायत परसपुर स्थित देशी शराब व बीयर की दुकान को बीते सात जुलाई की रात अज्ञात चोरों ने दुकान की दीवार काटकर सेंधमारी की और अंदर घुसकर क्रिग फीशर अल्ट्रा मैक्स ब्रांड की 12 बीयर बोतलें चोरी कर लीं। यही नहीं, उन्होंने चार एलिफेंट ब्रांड बीयर की बोतलों को सब्बल से तोड़कर नुकसान भी पहुंचाया। घटना के समय दुकान में मौजूद सैल्समैन की नींद अचानक खुल गई, जिससे चोर घबराकर मौके से फरार हो गए। इस घटना को लेकर नगर पंचायत परसपुर के आंटा निवासी मुकेश कुमार जायसवाल पुत्र रमेश जायसवाल ने थाना परसपुर में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना के संबंध में परसपुर थानाध्यक्ष शारदेंदु कुमार पांडेय ने बताया कि चोरी की घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन