Wed, 28 Oct 2026
Breaking News
सीतापुर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरप्तार : जेल भेजने की कार्यवाही शुरू | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : अदम गोंडवी की जयंती पर नम हुईं आंखें, समाधि पर अर्पित हुए श्रद्धा के फूल | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | सीतापुर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरप्तार : जेल भेजने की कार्यवाही शुरू | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : अदम गोंडवी की जयंती पर नम हुईं आंखें, समाधि पर अर्पित हुए श्रद्धा के फूल | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | सीतापुर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरप्तार : जेल भेजने की कार्यवाही शुरू | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : अदम गोंडवी की जयंती पर नम हुईं आंखें, समाधि पर अर्पित हुए श्रद्धा के फूल | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली |

सूचना

Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें

: नकल विहीन व शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने में स्टैटिक मजिस्ट्रेट की भूमिका सबसे अहम, परीक्षार्थियों के जूते मोजे उतरवाकर नहीं ली जाएगी परीक्षा - डीएम

रतनेश पाण्डेय दिनकर कार्यकारी संपादक / Mon, Feb 13, 2023 / Post views : 235

Share:

नकल विहीन परीक्षा में किसी भी गलती के लिए स्टैटिक मजिस्ट्रेट जिम्मेदार होंगे। सभी सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्र के केंद्रों का भ्रमण करके मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन कर लें। यदि किसी भी केंद्र पर कमी है तो उसे पूर्ण कर लिया जाए। परीक्षार्थियों के जूता -मोजा उतरवाकर परीक्षा न ली जाये। परीक्षा के विषय में प्रेस अथवा मीडियों को किसी भी प्रकार की ब्रीफिंग न की जाये, स्ट्रांग रूम में कोई भी मोबाइल लेकर प्रवेश न करे, परीक्षा पत्र की गोपनीयता बनी रहे, सभी केंद्रों पर लाइट, पानी, शौचालय आदि की उचित व्यवस्था अवश्य हो, बच्चों से किसी प्रकार का अभद्र व्यवहार ना किया जाए, बालिका परीक्षार्थियों की तलाशी पुरूष सदस्य द्वारा न ली जाए।

डीएम ने सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट को दिए नकल विहीन परीक्षा कराने के निर्देश

ये सभी निर्देश 16 फरवरी से शुरू होने वाली उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं को नकल विहीन व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर हुई बैठक में डीएम ने स्टैटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेट को दिए। सोमवार को जिला पंचायत सभागार में आयोजित बैठक में डीएम डॉ उज्ज्वल कुमार ने कहा कि इस बार बोर्ड परीक्षाओं को नकल विहीन व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी स्टैटिक मजिस्ट्रेट को दी गई है। सभी स्टैटिक मजिस्ट्रेट अपने-अपने केंद्रों का भ्रमण करके मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन कर लें। यदि किसी भी केंद्र पर कोई कमी है तो उसे पूर्ण कर लिया जाए। कोई भी समस्या आने पर सीधे कंट्रोल रूम या डीआईओएस को संपर्क करें।

हर केंद्र में सीसीटीवी कैमरा, प्रकाश, पंखा, महिला व पुरुष के लिए अलग शौचालय होना चाहिए। पेपर खोलते समय यह अवश्य चेक कर लें कि जिस विषय की परीक्षा है उसी विषय का पेपर है या नहीं। परीक्षा केंद्र से निर्धारित दूरी तक कोई फोटो कॉपी, स्कैनर आदि की कोई दुकान खुली न रहे। परीक्षा में मोबाइल, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रानिक डिवाइस पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल मुस्तैद रहेगा। छोटी सी छोटी घटना पर भी कार्रवाई होगी। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में 24 घंटे सशस्त्र पुलिस बल तैनात रहेगा। बैठक में डीआईओएस ने बताया कि जनपद में 143 परीक्षा केंद्र बनाए गए। 16 फरवरी से शुरू होने वाली परीक्षाएं चार मार्च को समाप्त होंगी।

सभी परीक्षा केंद्रों के अन्दर बाहर रहेगी व्यापक सुरक्षा व्यवस्था

बैठक में सीओ सिटी ने बताया कि सभी 143 परीक्षा केंद्रों पर एक पुरूष व एक महिला आरक्षी व एक होमगार्ड मौजूद रहेंगे जबकि संवेदनशील 13 परीक्षा केंद्रों पर एक एसआई, एक पुरुष व एक महिला आरक्षी और एक हेड कांस्टेबल व होमगार्ड की तैनाती रहेगी। इसके अलावा चार सचल दल प्रभारी भी बनाए हैं जिनके साथ दो-दो आरक्षी रहेंगे। यह दल भ्रमण कर परीक्षा केंद्रों के आसपास एकत्रित होने वाले अराजक तत्वों पर नजर रखेंगे। उन्होंने बताया कि सभी परीक्षा केंद्र पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था रहेगी, किसी भी प्रकार की अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

तीनों की उपस्थिति में ही खोला जाएगा डबल लॉक

जिलाधिकारी ने स्टैटिक मजिस्ट्रेट को स्पष्ट निर्देश दिये कि स्टैटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा से एक घंटे पहले केंद्र पर हर हाल में पहुंच जाएं। साथ में अपनी उपस्थिति में केंद्र व्यवस्थापक एवं अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक से निर्धारित समय पर डबल लॉक को खुलवा कर उस दिन निर्धारित विषय के प्रश्न पत्र को निकलवा व डबल लॉक को शील्ड करवाएं। किसी एक की उपस्थिति में डबल लॉक खोलने की अनुमति नहीं होगी।

परीक्षा होने के बाद निर्धारित प्रारूप में भेजनी होगी सूचना

जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापक, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए कि वे परीक्षा संपन्न होने के बाद एक निर्धारित प्रारूप में परीक्षा से संबंधित सभी आवश्यक सूचनाएं डीआईओएस को उपलब्ध कराएंगे। निर्धारित प्रारूप में परीक्षा तिथि, परीक्षा का विषय, उपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या, परीक्षा केंद्र का नाम व संख्या आदि विवरण भरना होगा।

डीएम ने कहा कि सभी केंद्र व्यवस्थापक प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों के बैठने, पार्किंग, पेयजल, प्रकाश व शौचालय का इंतजाम करा लिया जाए। जिला प्रशासन बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन आयोजित कराने के लिए कटिबद्ध है। किसी भी परीक्षार्थी को मोबाइल अथवा कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लेकर जाने की अनुमति नहीं होगी।
बैठक में अपर जिलाधिकारी डीआईओएस व अन्य संबंधित कारीगर उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें