धीरेश त्रिवेदी लखनऊ संवाददाता / Mon, Mar 23, 2026 / Post views : 52
लहरपुर सीतापुर
जनरल इंश्योरेंस कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया श्री पीतांबरा शिक्षा समिति एवं केपी सिंह मेमोरियल हॉस्पिटल पारा सराय के संयुक्त तत्वाधान में एक फ्री मेडिकल हेल्थ कैंप का विशाल आयोजन तहसील लहरपुर के तहसील परिसर में आयोजित किया गया जिसमें 288 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाई दी गई और उनकी जांच कराई गई कैंप में डॉक्टर एस ए मीर एमडी मेडिसिन डॉ सौरभ जैन डॉक्टर मधुलिका राय तथा डॉक्टर हर्षित जैन एवं नर्सिंग स्टाफ मेडिकल स्टाफ के लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी आकांक्षा गौतम ने कैंप का निरीक्षण करते हुए बताया गरीब निर्धन जरूरतमंद लोगों की सहायता करना ही सच्ची मानव सेवा एवं पुनीत कार्य है उन्होंने बताया उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा 70 वर्ष के आयु पूर्ण कर चुके लोगों का आयुष्मान कार्ड बिल्कुल निशुल्क बनाए जा रहे हैं इसके अलावा आयुष्मान कार्ड धारक का 5 लाख तक का इलाज बिल्कुल निशुल्क और अच्छी सुविधाओं के साथ किया जा रहा है कार्यक्रम में मुख्य रूप से अंशुमान सिंह ऐश्वर्यप्रताप सिंह सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद हसीन अंसारी शिवपूजन सिंह धीरेश त्रिवेदी समेत क्षेत्र के नागरिक एवं लाभार्थी मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन