धीरेश त्रिवेदी लखनऊ संवाददाता / Thu, Mar 12, 2026 / Post views : 107
शेखर न्यूज के सूत्रों के मुताबिक सीतापुर के लहरपुर में उपजिलाधिकारी आकांक्षा गौतम और पुलिस क्षेत्राधिकारी ने एक घर पर छापा मारकर 10 गैस सिलेंडर जब्त किए हैं। इनमें तीन भरे हुए और सात खाली सिलेंडर शामिल थे। यह कार्रवाई गुरुवार को गैस की किल्लत की शिकायत मिलने के बाद की गई।
उपजिलाधिकारी आकांक्षा गौतम, पुलिस क्षेत्राधिकारी आलोक प्रसाद, पूर्ति निरीक्षक कविता वर्मा और कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह की एक संयुक्त टीम ने पहले सीतापुर मार्ग राजापुर स्थित एक गैस गोदाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक महिला उपभोक्ता ने टीम को बताया कि उसके पास गैस लेने की एक पर्ची थी, जो उसे मोहल्ला ठठेरी टोला निवासी लईक ने दी थी
एसडीएम आकांक्षा गौतम ने कहा- आगे की कार्रवाई के लिए पूर्ति निरीक्षक को निर्देश दिए गए हैं।
नौ घरेलू और एक कमर्शियल सिलेंडर बरामद हुए हैं
इस सूचना के आधार पर टीम ने तत्काल नगर के मोहल्ला ठठेरी टोला स्थित लईक के घर पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान लईक के घर से नौ घरेलू और एक कमर्शियल सिलेंडर बरामद हुए। इनमें से तीन सिलेंडर भरे हुए पाए गए। सभी सिलेंडरों को पुलिस ने अपनी अभिरक्षा में ले लिया है।
उपजिलाधिकारी आकांक्षा गौतम ने बताया कि गैस की किल्लत की सूचना मिलने पर गैस गोदाम की जांच की गई थी। ठठेरी टोला से बरामद 10 सिलेंडरों के संबंध में आगे की कार्रवाई के लिए पूर्ति निरीक्षक को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
इस छापेमारी की खबर से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इसके बाद उपजिलाधिकारी और पुलिस क्षेत्राधिकारी ने लहरपुर इंडियन गैस एजेंसी का भी निरीक्षण किया।
इस संबंध में एसडीएम आकांक्षा गौतम ने बताया कि क्षेत्र में गैस की किल्लत को लेकर गैस गोदाम की जांच की गई थी, जहां पर सूचना के आधार पर नगर के मोहल्ला ठठेरी टोला में एक मकान की जांच के दौरान 10 सिलेंडर बरामद किए गए हैं। अग्रिम कार्रवाई के लिए पूर्ति निरीक्षक कविता वर्मा को निर्देशित किया गया है स्थानीय सूत्रों के अनुसार अभी और भी कार्यवाहियों के आसार है
विज्ञापन
विज्ञापन