Sun, 06 Sep 2026
Breaking News
परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सरयू नदी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत, छोटी को बचाने में बड़ी बहन भी डूबी | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : केक काटकर मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षकों को कलम भेंटकर विद्यार्थियों ने सम्मान व्यक्त किया | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परसपुर में महिला के गले से डेढ़ लाख की सोने की चेन झपटी, बाइक से गिरकर हुई घायल | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : शिखा पांडेय ने यूजीसी-नेट जेआरएफ में हासिल की सफलता, 260 अंक पाकर बढ़ाया क्षेत्र का मान | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : बारिश के मौसम में बढ़ी चिंता, झुके लकड़ी के खंभे के सहारे वर्षों से चल रही विद्युत लाइन, खेत में गिरा पड़ा तार | शाम 6:30 बजे तक की बड़ी खबरें............. : 25 अगस्त 2026 | भगवान कृष्ण ने नष्ट किया इंद्र का अहंकार : कथा ब्यास अभिषेक दास श्री धाम बृंदावन | भगवत कथा सुनने मात्र से ही मिलती है सद्गति : कथा ब्यास अभिषेक दास | संत त्यागी जी महाराज की भव्य कांवर यात्रा : जगह जगह बंदन पूजन लगभग पचास हजार कावरिया करेंगे छोटी काशी गोला में जलाभिषेक शिव शक्ति सनातन सेवा समिति का भव्य आयोजन | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : 978 दिन बाद गोंडा से विदाई, विनीत जायसवाल बने सुल्तानपुर के एसपी; अभिषेक झा संभालेंगे गोंडा की कमान | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सरयू नदी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत, छोटी को बचाने में बड़ी बहन भी डूबी | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : केक काटकर मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षकों को कलम भेंटकर विद्यार्थियों ने सम्मान व्यक्त किया | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परसपुर में महिला के गले से डेढ़ लाख की सोने की चेन झपटी, बाइक से गिरकर हुई घायल | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : शिखा पांडेय ने यूजीसी-नेट जेआरएफ में हासिल की सफलता, 260 अंक पाकर बढ़ाया क्षेत्र का मान | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : बारिश के मौसम में बढ़ी चिंता, झुके लकड़ी के खंभे के सहारे वर्षों से चल रही विद्युत लाइन, खेत में गिरा पड़ा तार | शाम 6:30 बजे तक की बड़ी खबरें............. : 25 अगस्त 2026 | भगवान कृष्ण ने नष्ट किया इंद्र का अहंकार : कथा ब्यास अभिषेक दास श्री धाम बृंदावन | भगवत कथा सुनने मात्र से ही मिलती है सद्गति : कथा ब्यास अभिषेक दास | संत त्यागी जी महाराज की भव्य कांवर यात्रा : जगह जगह बंदन पूजन लगभग पचास हजार कावरिया करेंगे छोटी काशी गोला में जलाभिषेक शिव शक्ति सनातन सेवा समिति का भव्य आयोजन | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : 978 दिन बाद गोंडा से विदाई, विनीत जायसवाल बने सुल्तानपुर के एसपी; अभिषेक झा संभालेंगे गोंडा की कमान | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सरयू नदी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत, छोटी को बचाने में बड़ी बहन भी डूबी | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : केक काटकर मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षकों को कलम भेंटकर विद्यार्थियों ने सम्मान व्यक्त किया | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परसपुर में महिला के गले से डेढ़ लाख की सोने की चेन झपटी, बाइक से गिरकर हुई घायल | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : शिखा पांडेय ने यूजीसी-नेट जेआरएफ में हासिल की सफलता, 260 अंक पाकर बढ़ाया क्षेत्र का मान | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : बारिश के मौसम में बढ़ी चिंता, झुके लकड़ी के खंभे के सहारे वर्षों से चल रही विद्युत लाइन, खेत में गिरा पड़ा तार | शाम 6:30 बजे तक की बड़ी खबरें............. : 25 अगस्त 2026 | भगवान कृष्ण ने नष्ट किया इंद्र का अहंकार : कथा ब्यास अभिषेक दास श्री धाम बृंदावन | भगवत कथा सुनने मात्र से ही मिलती है सद्गति : कथा ब्यास अभिषेक दास | संत त्यागी जी महाराज की भव्य कांवर यात्रा : जगह जगह बंदन पूजन लगभग पचास हजार कावरिया करेंगे छोटी काशी गोला में जलाभिषेक शिव शक्ति सनातन सेवा समिति का भव्य आयोजन | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : 978 दिन बाद गोंडा से विदाई, विनीत जायसवाल बने सुल्तानपुर के एसपी; अभिषेक झा संभालेंगे गोंडा की कमान |

: गोंडा : राजा भगवती प्रसाद सिंह विद्यालय में श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया शिक्षक दिवस

नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Fri, Sep 5, 2025 / Post views : 160

Share:

परसपुर (गोण्डा ) : नगर पंचायत परसपुर स्थित राजा भगवती प्रसाद सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक दिवस गुरुवार को हर्षोल्लास और श्रद्धापूर्ण माहौल में मनाया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश पाण्डेय एवं उप प्रधानाचार्य डी. एन. पाण्डेय सहित समस्त शिक्षकगणों द्वारा केक काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके उपरांत छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों को कलम भेंटकर उनके प्रति अपनी श्रद्धा, सम्मान एवं आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य ओम प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण की नींव होते हैं। वे अपने ज्ञान, अनुभव और आचरण से विद्यार्थियों के जीवन को दिशा प्रदान करते हैं तथा उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देते हैं। वहीं उप प्रधानाचार्य डी. एन. पाण्डेय ने कहा कि गुरु और शिष्य का संबंध केवल औपचारिक नहीं होता। शिक्षक का कार्य केवल विषयों का पाठ पढ़ाना नहीं बल्कि विद्यार्थियों के विचारों, दृष्टिकोण और व्यक्तित्व को सकारात्मक दिशा देना होता है। यह दिन गुरु के उस त्याग, समर्पण और मार्गदर्शन को स्मरण करने का अवसर है जो विद्यार्थियों के संपूर्ण व्यक्तित्व के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर छात्रा संध्या बारी, किंजल सिंह, सौम्या सिंह, आंशिक वर्मा, अंजली तिवारी, अंश पांडेय, अनय प्रताप सिंह, रोहन रावत, राम प्रसाद यादव, लवकुश, बृजेश, राजेश तथा अंशू सहित कई विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों को मिष्ठान्न खिलाकर आभार जताया। वहीं शिक्षकों ने भी बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उन्हें पढ़ लिखकर जीवन में संघर्ष, मेहनत एवं समाज और राष्ट्र की सेवा करने की प्रेरणा दी। उक्त कार्यक्रम का समापन एक सुंदर संदेश के साथ हुआ उन्होंने कहा कि गुरु केवल ज्ञानदाता नहीं, बल्कि वह दीपक है जो अज्ञान के अंधकार को मिटाकर जीवन को प्रकाशमय बनाता है। वहीं छात्र-छात्राओं ने अपने गुरुजनों को हृदय से नमन करते हुए कहा कि गुरुजनों के आशीर्वाद और मार्गदर्शन से ही हम जीवन की हर चुनौती को पार करने में सक्षम हैं। वे ही हमारे जीवन को संवारते हैं। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाएं मीना तिवारी, सुनीता सिंह, मीना वर्मा, अंकिता सोनी, वंदना मिश्रा तथा शिक्षकगण नीरज सिंह, राममूर्ति तिवारी, वैभव सिंह, कपिल यादव समेत कई शिक्षकगण उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें