Wed, 20 May 2026
Breaking News
परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा / उमरी बेगमगंज : सास के अंतिम संस्कार में आया दामाद सरयू नदी में मगरमच्छ का हुआ शिकार, पत्नी रेखा और बेटी निक्की का रो-रोकर बुरा हाल | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : "कांपती क्यों है सत्ता की छतरी, अदम के कदम की थाप से-व्यवस्था से टकराने वाले शायर थे अदम गोंडवी " | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय की द्वितीय सेमेस्टर परीक्षाएं 29 मई से होंगी शुरू | Big News Shekhar News : शेखर न्यूज़ पर शाम 6:30 बजे तक की प्रमुख खबरें | परसपुर, गोंडा : मुस्लिम युवकों ने हिंदू नाम से ज्योतिषी बन तंत्र-मंत्र के नाम पर की लाखों की ठगी, पांच गिरफ्तार | शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश बैजलपुर लखनऊ कानपुर गाजियाबाद : शाम 4:30 बजे की बड़ी एवं प्रमुख खबरें...................* | दोपहर की देश राज्यों से प्राप्त बड़ी खबरे... : Shekhar News u. P | देश राज्यों से बड़ी खबरें शेखर न्यूज़ यू पी : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश गोरखपुर प्रयागराज लखनऊ सीतापुर कानपुर गाजियाबाद | परसपुर, गोंडा : आकाशीय बिजली की तरंग से उपडाकघर के चार कंप्यूटर सिस्टम ठप | परसपुर , गोंडा : माघ मेले के सफल अधिकारी दयानंद प्रसाद बने गोंडा के नए सीडीओ, अंकिता जैन मातृत्व अवकाश पर रवाना | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा / उमरी बेगमगंज : सास के अंतिम संस्कार में आया दामाद सरयू नदी में मगरमच्छ का हुआ शिकार, पत्नी रेखा और बेटी निक्की का रो-रोकर बुरा हाल | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : "कांपती क्यों है सत्ता की छतरी, अदम के कदम की थाप से-व्यवस्था से टकराने वाले शायर थे अदम गोंडवी " | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय की द्वितीय सेमेस्टर परीक्षाएं 29 मई से होंगी शुरू | Big News Shekhar News : शेखर न्यूज़ पर शाम 6:30 बजे तक की प्रमुख खबरें | परसपुर, गोंडा : मुस्लिम युवकों ने हिंदू नाम से ज्योतिषी बन तंत्र-मंत्र के नाम पर की लाखों की ठगी, पांच गिरफ्तार | शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश बैजलपुर लखनऊ कानपुर गाजियाबाद : शाम 4:30 बजे की बड़ी एवं प्रमुख खबरें...................* | दोपहर की देश राज्यों से प्राप्त बड़ी खबरे... : Shekhar News u. P | देश राज्यों से बड़ी खबरें शेखर न्यूज़ यू पी : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश गोरखपुर प्रयागराज लखनऊ सीतापुर कानपुर गाजियाबाद | परसपुर, गोंडा : आकाशीय बिजली की तरंग से उपडाकघर के चार कंप्यूटर सिस्टम ठप | परसपुर , गोंडा : माघ मेले के सफल अधिकारी दयानंद प्रसाद बने गोंडा के नए सीडीओ, अंकिता जैन मातृत्व अवकाश पर रवाना | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा / उमरी बेगमगंज : सास के अंतिम संस्कार में आया दामाद सरयू नदी में मगरमच्छ का हुआ शिकार, पत्नी रेखा और बेटी निक्की का रो-रोकर बुरा हाल | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : "कांपती क्यों है सत्ता की छतरी, अदम के कदम की थाप से-व्यवस्था से टकराने वाले शायर थे अदम गोंडवी " | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय की द्वितीय सेमेस्टर परीक्षाएं 29 मई से होंगी शुरू | Big News Shekhar News : शेखर न्यूज़ पर शाम 6:30 बजे तक की प्रमुख खबरें | परसपुर, गोंडा : मुस्लिम युवकों ने हिंदू नाम से ज्योतिषी बन तंत्र-मंत्र के नाम पर की लाखों की ठगी, पांच गिरफ्तार | शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश बैजलपुर लखनऊ कानपुर गाजियाबाद : शाम 4:30 बजे की बड़ी एवं प्रमुख खबरें...................* | दोपहर की देश राज्यों से प्राप्त बड़ी खबरे... : Shekhar News u. P | देश राज्यों से बड़ी खबरें शेखर न्यूज़ यू पी : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश गोरखपुर प्रयागराज लखनऊ सीतापुर कानपुर गाजियाबाद | परसपुर, गोंडा : आकाशीय बिजली की तरंग से उपडाकघर के चार कंप्यूटर सिस्टम ठप | परसपुर , गोंडा : माघ मेले के सफल अधिकारी दयानंद प्रसाद बने गोंडा के नए सीडीओ, अंकिता जैन मातृत्व अवकाश पर रवाना |

परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा / उमरी बेगमगंज : सास के अंतिम संस्कार में आया दामाद सरयू नदी में मगरमच्छ का हुआ शिकार, पत्नी रेखा और बेटी निक्की का रो-रोकर बुरा हाल

नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Wed, May 20, 2026 / Post views : 21

Share:

उमरी बेगमगंज (गोण्डा ) : उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र में सरयू नदी में मगरमच्छ के हमले से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक अपनी सास के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गोंडा आया था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि नदी किनारे लोगों की भारी भीड़ जुट गई। जानकारी के अनुसार ग्रेटर नोएडा निवासी दीपक वर्मा (30) उमरी निवासी बाबूलाल वर्मा की पोती रेखा के पति थे। वह अपनी सास उर्मिला देवी (50) के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गांव आए हुए थे। दीपक अपनी पत्नी रेखा और चार वर्षीय बेटी निक्की के साथ गोंडा पहुंचे थे। बुधवार दोपहर सनौली मोहम्मदपुर उदयभान पाही के पास सरयू नदी किनारे अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। दीपक चिता सजाने के लिए खूंटा गाड़ रहे थे। खुदाई के बाद वह हाथ धोने के लिए नदी के किनारे पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जैसे ही दीपक पानी के पास झुके, तभी नदी से अचानक मगरमच्छ बाहर आया और उनका सिर अपने जबड़े में दबाकर उन्हें गहरे पानी में खींच ले गया। मौके पर मौजूद लोग चीखते-चिल्लाते रह गए, लेकिन डर के कारण कोई भी नदी में उतरकर उन्हें बचाने की हिम्मत नहीं जुटा सका।

स्थानीय निवासी अमन ने बताया कि दीपक को पहले ही चेतावनी दी गई थी कि उस स्थान पर मगरमच्छ रहता है, लेकिन वह हाथ धोने के लिए नदी के पास चले गए। एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि मगरमच्छ के हमले के बाद उसने पकड़ने की कोशिश की, लेकिन मगरमच्छ दीपक को लेकर पानी में चला गया और वह स्वयं भी पानी में गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही उमरी बेगमगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय नाविकों और गोताखोरों की मदद से दीपक की तलाश शुरू की गई। एसडीएम तरबगंज ने भी घटनास्थल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। हालांकि समाचार लिखे जाने तक दीपक का कोई पता नहीं चल सका था। बताया जाता है कि डीहा गांव निवासी बाबूलाल वर्मा की बहू उर्मिला देवी कैंसर से पीड़ित थीं और मंगलवार को उनकी मौत हो गई थी। उर्मिला की बेटी रेखा की शादी पांच वर्ष पूर्व ग्रेटर नोएडा निवासी दीपक वर्मा से हुई थी। दीपक एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे। जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि रेस्क्यू अभियान के लिए लखनऊ से एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया है। फिलहाल स्थानीय प्रशासन और राजस्व विभाग की टीम नाव के माध्यम से तलाशी अभियान चला रही है। शव मिलने पर परिजनों को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस संबंध में उमरी बेगमगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची है। स्थानीय गोताखोरों और प्रशासन की मदद से युवक की तलाश कराई जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें