आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Mon, Mar 2, 2026 / Post views : 52
देश राज्यों की बड़ी खबरें
02/03/2026
1. पश्चिम एशिया में तनाव के बीच PM मोदी का शांति संदेश: पहले UAE राष्ट्रपति फिर इस्राइली PM से की बात; ईरान के हमलों पर ब्रिटेन-फ्रांस-जर्मनी सख्त, अमेरिका के साथ मिलकर जवाबी कार्रवाई की तैयारी।
2. भारत के पास कच्चे तेल का रिजर्व 45 दिनों तक चलने का अनुमान, ईरान-इजरायल के बीच टेंशन जारी रही तो बढ़ेगी मुसीबत।
3. भाजपा की परिवर्तन यात्रा: आज रायदिघी से अमित शाह, आमता से राजनाथ सिंह, हासन से देवेंद्र फडणवीस, संदेशखाली से शिवराज सिंह चौहान और इस्लामपुर से नितिन नवीन दिखाएंगे हरी झंडी।
4. SIR: महिला विश्वकप क्रिकेट जयी भारतीय खिलाड़ी रिचा घोष का नाम ‘विचाराधीन’ की लिस्ट, EC ने सम्बन्धित अधिकारियों को किया तलब।
5. इजराइल-ईरान युद्ध के कारण मदीना में फंसी रमजान में गईं कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम की पत्नी, बेटी एवं नातिनी।
6. SIR: नदिया जिला परिषद सदस्य तथा BJP नेत्री हिरन्मयी सरकार का कटा नाम, जताया क्षोभ।
7. उत्तर 24 परगनाः बुलाकर ले गये दोस्त, बाद में घर के पास ही गला कटा अवस्था में मिला 19 वर्षीय युवक का शव।
8. बांकुड़ा: तालडांगरा में BJP MLA नीलाद्री शेख दाना के नेतृत्व में SP ऑफीस घेराव को लेकर उत्तेजना, TMC पर आरोप।
9. पीएम मोदी ने की संयुक्त अरब अमीरात पर हमलों की निंदा, भारतीय समुदाय की सुरक्षा पर प्रेसिडेंट अल नाहयान को कहा धन्यवाद।
10. PM मोदी की अध्यक्षता में CCS की बैठक; पश्चिम एशिया की स्थिति और फंसे भारतीयों पर हुई चर्चा।
11. ईरान-इजराइल जंग; अबू धाबी में ईरानी हमले में भारतीय घायल: दूतावास ने कहा- खतरे से बाहर हैं, भारत के 15 से ज्यादा शहरों में प्रदर्शन
12. गाजियाबाद में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हुए जानलेवा हमले का मुख्य आरोपी जीशान पुलिस मुठभेड़ में ढेर।
13. पीएम मोदी ने अब तक श्रद्धांजलि नहीं दी, खामेनेई की हत्या पर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री को घेरा।
14. मिडिल ईस्ट में तनाव के कारण अबू धाबी में फंसे यात्रियों के होटल खर्च उठाएगी UAE सरकार उठाएगी।
15. 48 नेताओं को मारा, अब बात करने को तैयार ईरान', ट्रंप बोले- उनके 9 शिप भी हो गए तबाह।
16. WI को हरा IND T-20 वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में, 5 मार्च को इंग्लैंड से मुकाबला।
17. GST कलेक्शन फरवरी में 8.1% बढ़कर 1.83 लाख करोड़ रुपये से अधिक।
विज्ञापन
विज्ञापन