आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Tue, Jun 2, 2026 / Post views : 6
➡लखनऊ- योगी सरकार चलाएगी राष्ट्रचेतना महाभियान, देश के अमर नायकों पर नाट्य मंचन की योजना, भारतेंदु नाट्य अकादमी ने तैयार की कार्ययोजना, आनंदमठ और महाराजा सुहेलदेव को प्रमुख फ्लैगशिप बनाया गया, सभी जिलों में शुरू होगा सबसे बड़ा नाट्य अभियान, यूपी में रंगमंच बनेगा राष्ट्रजागरण का माध्यम, प्रदेश के कलाकारों को बड़े मंच उपलब्ध होंगे
➡लखनऊ- यूपी ATS ने मोहम्मद शेख को गिरफ्तार किया, आरोपी मोहम्मद शेख को आजमगढ़ से पकड़ा गया, पाकिस्तानी हैंडलर और ISI के लिए काम करने का आरोप, शहजाद भट्टी गैंग से जुड़े होने की बात सामने आई, महिला नेत्री को धमकाने की साजिश का आरोप, बड़े मिशन से पहले ट्रायल टास्क देने का आरोप, युवाओं को गैंग से जोड़ने की कोशिश का आरोप
➡लखनऊ- 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच, सर्विलांस और चिनहट पुलिस का एक्शन, अपहरण मामले में वांछित था आरोपी संजय, गाजियाबाद के इंडस्ट्रियल एरिया से गिरफ्तारी, आरोपी संजय दो साल से फरार चल रहा था, NBW, उद्घोषणा और कुर्की की हो चुकी है कार्रवाई, हाईकोर्ट के आदेश पर 50 हजार का इनाम घोषित था, एडीसीपी क्राइम किरन यादव ने दी जानकारी
➡लखनऊ- अयोध्या रोड पर नगर निगम जोन-7 का एक्शन, अवैध ठेलों के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई, दयाल रेजीडेंसी के बाहर लगता था जमावड़ा, शिकायत के बाद नगर निगम ज़ोन-7 की छापेमारी, अवैध रूप से संचालित खाने-पीने के स्टॉल हटाए गए, सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान और हुड़दंग की शिकायतें थीं, अतिक्रमण हटने से क्षेत्र में राहत
➡लखनऊ- मोहर्रम को लेकर लखनऊ पुलिस की सुरक्षा तैयारी, DCP पश्चिम कमलेश दीक्षित ने पैदल गश्त की, बड़े और छोटे इमामबाड़े का निरीक्षण किया, संवेदनशील स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए गए, ADCP पश्चिम और ACP चौक मौजूद रहे, चौक और ठाकुरगंज पुलिस भी गश्त में शामिल रही, मोहर्रम के दौरान चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था रहेगी
➡लखनऊ- हजरतगंज चौराहे पर विशेष ट्रैफिक अभियान, Non-HSRP नंबर प्लेट वाहनों पर कार्रवाई, DCP ट्रैफिक रवीना त्यागी के नेतृत्व में अभियान, ACP विकास जायसवाल समेत अधिकारी मौजूद रहे, नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई, ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों पर भी कार्रवाई, कई वाहनों से ब्लैक फिल्म हटाई गई और चालान काटे गए, बिना नंबर प्लेट वाले वाहन सीज किए गए
➡लखनऊ- सीएम योगी ने बस्ती हादसे का लिया संज्ञान, दुबौलिया में दो युवकों के डूबने से हुई मौत, मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की, अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश, पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए
➡वाराणसी- जमीनी विवाद को लेकर हुआ विवाद, दोनों पक्षों में मारपीट हुई, सपा नेता पर हवाई फायरिंग का आरोप, पीड़ित पक्ष का आरोप और थाने में हंगामा, पुलिस ने आरोपी सपा नेता गिरधारी सिंह को पकड़ा, आरोपी के पास से पिस्टल बरामद, लंका थाना क्षेत्र का मामला
➡पीलीभीत- पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष भिड़े, बर्थडे पार्टी के दौरान फायरिंग, गोली लगने से तीन लोग गंभीर घायल, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, SP के आदेश पर 6 आरोपी हिरासत में, दो थार और एक बलेनो कार सीज, गजरौला क्षेत्र के नवदिया सुल्तानपुर का मामला
➡गोरखपुर- CM से IPS अशोक मुथा जैन ने की मुलाकात, DG पद पर पदोन्नति के बाद शिष्टाचार भेंट की, ADG गोरखपुर ज़ोन हैं अशोक मुथा जैन, गोरखनाथ मंदिर में मुलाकात हुई
➡चित्रकूट- 12 वर्षीय नाबालिग की बेरहमी से हत्या, लाठी-डंडों से पीटकर की गई हत्या, पुरानी रंजिश के चलते आरोपी ने ली जान, वारदात के बाद आरोपी फरार, पुलिस अधीक्षक फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, रैपुरा थाना क्षेत्र के रामनगर गांव की घटना
➡कुशीनगर- सीएम योगी आदित्यनाथ का कुशीनगर दौरा कल, हरिहरपुर तमकुहीराज में कार्यक्रम में करेंगे शिरकत, 376.67 करोड़ की 271 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास, विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे, जनपद के विकास पर आधारित वीडियो प्रस्तुति देखेंगे
➡बरेली- NH हाईवे पर दो अलग-अलग हादसे, अनियंत्रित रोडवेज बस कंटेनर से टकराई, आधा दर्जन यात्री घायल, तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, दो युवक गंभीर घायल, मीरगंज क्षेत्र के NH हाईवे की घटना
➡गोरखपुर- तीन दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे CM, बाबा गोरखनाथ का लिया आशीर्वाद, महंत अवैद्यनाथ की समाधि पर पूजा की, गोरखनाथ मंदिर में रात्रि विश्राम करेंगे, सुबह गौसेवा और जनता दर्शन कार्यक्रम करेंगे, कुशीनगर के तमकुहीराज जाएंगे, 376 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे, चिलुआताल सौंदर्यीकरण परियोजना का भी लोकार्पण करेंगे
➡बरेली- संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, परिजनों ने जमीनी विवाद में हत्या का आरोप लगाया, लाठी-डंडों से पीटकर हत्या का आरोप, इलाज के दौरान महिला नन्ही की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, फतेगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के नगरिया की घटना
➡नोएडा- जुआ खेलने वाले 20 आरोपी गिरफ्तार, थाना सेक्टर-49 पुलिस की कार्रवाई, ₹1,62,250 नगद बरामद, 7 दोपहिया वाहन, कार और 22 मोबाइल फोन जब्त, होटल के कमरे में जुआ खेलते थे आरोपी
➡मुरादाबाद- सभासद नदीम ने संभाला स्ट्रीट लाइट का काम, अधिकारियों से कई बार शिकायत की थी, सुनवाई न होने का आरोप, खराब स्ट्रीट लाइट को ठीक करते हुए दिखे, कुन्दरकी क्षेत्र के वार्ड संख्या-7 के पार्षद हैं नदीम
➡इटावा- सफारी पार्क में शेरनी आशी-जया का दूसरा जन्मदिन, शेरनी नीरजा और कान्हा की मेटिंग से 2024 में जन्म हुआ था, उप निदेशक डॉ. विनय कुमार सिंह ने जानकारी दी
➡जालौन- घर में घुसकर दबंगों ने की मारपीट, कई लोग घायल, वीडियो वायरल, पीड़िता ने SP से शिकायत की, कदौरा क्षेत्र के चन्दरसी गांव का मामला
➡कानपुर- पनकी नहर में डूबने से बच्चे की मौत, शव रखकर पुलिस चौकी के बाहर प्रदर्शन, रतनपुर चौकी के सामने परिजनों का हंगामा, पुलिस लोगों को समझाने में जुटी, पनकी क्षेत्र का मामला
➡अयोध्या- व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या का मामला, 12 घंटे के भीतर चार आरोपी गिरफ्तार, मौजीराम, मीना देवी, घनश्याम और अनीता गिरफ्तार, पारिवारिक विवाद के चलते हुआ था हमला, कैंट थाना क्षेत्र के ककरही बाजार की घटना
➡उन्नाव- खेत में किशोरी का शव मिलने का मामला, दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया, दोनों ने किशोरी को मिलने बुलाया था, रेप का प्रयास किया, विरोध करने पर हत्या कर दी, दुपट्टे से गला दबाकर हत्या की गई, अजगैन कोतवाली क्षेत्र की घटना
➡मुरादाबाद- बिजली कटौती से मचा हाहाकार, BJP विधायक रितेश गुप्ता बिजली घर पहुंचे, जनता में आक्रोश की बात कही, ऊर्जा मंत्री से बातचीत की, JE के फोन न उठाने की शिकायतें सामने आईं
➡कन्नौज- मंत्री असीम अरुण ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांची, निर्माणाधीन अमृत सरोवरों का निरीक्षण किया, करीब 10 करोड़ रुपये से हो रहा सौंदर्यीकरण, नागरिकों के लिए विकसित होंगे सार्वजनिक स्थल
➡कन्नौज- थानों में जब्त करीब 5 कुंतल मादक पदार्थ नष्ट, ऑपरेशन दहन के तहत कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई, नष्ट किए गए मादक पदार्थों की कीमत लगभग 5 करोड़ रुपये बताई गई
➡महोबा- हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए ट्रक में लगी आग, ड्राइवर ने चलते ट्रक से कूदकर जान बचाई, कबरई थाना क्षेत्र के बाईपास मार्ग का मामला
➡अलीगढ़- मामूली विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, दोनों पक्ष आमने-सामने आए, जमकर पथराव हुआ, मारपीट और पथराव का वीडियो वायरल, रोरावर क्षेत्र के तलासपुर गांव की घटना
➡आगरा- कोर्ट परिसर में भाई-बहन के बीच हंगामे का आरोप, कोर्ट नंबर-8 के बाहर मारपीट और धमकी का मामला, बहन पर भाई को थप्पड़ मारने का आरोप, विद्यालय गबन केस की सुनवाई के दौरान विवाद, न्यू आगरा थाने में कार्रवाई की मांग, पुलिस जांच में जुटी
➡प्रयागराज- पेपर लीक मुद्दे पर तनाव, छात्र नेता आशुतोष पांडेय की गिरफ्तारी पर विवाद, सांसद संजय सिंह ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी, रिहाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी
➡प्रयागराज- मोबाइल टावर पर चढ़ी विवाहिता, प्रेमी संग जाने की जिद पर अड़ी, सूचना पर पुलिस पहुंची, समझाने के बाद नीचे उतरी, मऊआइमा क्षेत्र के जाजापुर गांव की घटना
➡उन्नाव- सरकारी धन गबन मामले में बड़ा एक्शन, BMS दीपराज गिरफ्तार कर जेल भेजे गए, DM ने बैठक के बीच आरोपी को जेल भिजवाया, आजीविका मिशन की समीक्षा बैठक में कार्रवाई, पुरवा तहसील के BMS पर FIR दर्ज थी
➡मुरादाबाद- बाइक सवारों ने सड़क पर की फायरिंग, युवक को गोली मारी, गंभीर घायल, विवेक हायर सेंटर रेफर, दोनों पक्षों में पहले विवाद हुआ था, मझोला क्षेत्र की लाइन पार चौकी की घटना
➡सुल्तानपुर- पुलिस के सामने ही दो पक्षों में मारपीट, वीडियो वायरल, दोनों पक्ष मेडिकल करवाने पहुंचे थे, CHC धनपतगंज में हुआ विवाद, धनपतगंज थाना क्षेत्र का मामला
➡हाथरस- बरसात और ओलावृष्टि से फसलों का नुकसान, DM अतुल वत्स ने नुकसान का जायजा लिया, अनिगढ़ी, कछपुरा, चंदपा और मीतई गांवों का निरीक्षण किया, कृषि अधिकारी मौजूद रहे, मुआवजा देने के निर्देश दिए गए
➡दिल्ली- ग्रामीण बैंक कर्मचारियों की हड़ताल 8 जून को, AIRRBEA ने देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया, बैंक अधिकारी, कर्मचारी और पेंशनर्स होंगे शामिल, 28 क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक आंदोलन में शामिल होंगे, 22,700 से अधिक शाखाएं प्रभावित होने की संभावना
➡देहरादून- PCS परीक्षा 2024 का परिणाम जारी, जसमीत कौर और अदिति पुनेठा ने टॉप किया, डिप्टी कलेक्टर और पुलिस उपाधीक्षक पदों पर कई अभ्यर्थी सफल घोषित हुए
-----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन