आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Sun, Apr 5, 2026 / Post views : 5
बड़ी खबरें.....*
➡लखनऊ- विकासनगर में फायरिंग की सूचना से हड़कंप, पीड़ित ने रोहित पर फायरिंग का लगाया आरोप, घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं, आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस, 3 महीने पहले हनी पर फायरिंग का दर्ज है केस, पुराने विवाद को लेकर फिर घटना की आशंका, पुलिस ने तहरीर मिलने पर कार्रवाई की कही बात
➡ लखनऊ- अमौसी एयरपोर्ट पर सुरक्षा के लिए विशेष प्रशिक्षण, ड्रोन हमलों से सुरक्षा के लिए विशेष प्रशिक्षण, वायुसेना ने CISF जवानों को दी एंटी-ड्रोन ट्रेनिंग, एयरपोर्ट सुरक्षा में एजेंसियों के समन्वय पर जोर
➡ कानपुर- कानपुर किडनी कांड से जुड़ी खबर, चित्रकूट से भी जुड़े सिंडिकेट के तार, नवीन पांडे भी रैकेट में शामिल, प्रयागराज के हॉस्पिटल में है कार्यरत, मास्टरमाइंड डॉक्टर रोहित की टीम में, 4 साल से रोहित की टीम में शामिल, शिवम अग्रवाल के फोन से हुआ खुलासा, प्रयागराज, वाराणसी के लिए टीमें रवाना, कानपुर के ओटी टेक्नीशियन की लोकेशन, टेक्नीशियन की चित्रकूट में मिली लोकेशन, 3 से 4 लोगों से हिरासत में पूछताछ जारी
➡ गोरखपुर- आज दो दिवसीय दौरे पर आएंगे सीएम योगी, CM पहुंचेंगे सिंघड़िया स्थित मूर्ति लॉन परिसर, युवा संवाद कार्यक्रम में युवाओं संग करेंगे संवाद, घंटाघर के सौंदर्यीकरण का भी करेंगे लोकार्पण, शहीद बंधु सिंह पार्क में पार्किंग का भी लोकार्पण, 27 करोड़ की लागत से बनी मल्टीलेवल पार्किंग, CM कमर्शियल कॉम्प्लेक्स की रखेंगे आधारशिला, रात्रिविश्राम गोरखनाथ मंदिर में करेंगे CM योगी
➡ मिर्जापुर- बीजेपी ने हिस्ट्रीशीटर को बनाया जिला मंत्री, आरोपी पर हत्या का केस कोर्ट में चल रहा, रक्षा मंत्री के करीबी के भतीजे की हत्या का आरोप, राजनाथ सिंह के करीबी हैं रामदुलार चौधरी, रामदुलार चौधरी के भतीजे की हत्या की थी, 2008 में विवाद में हुई थी शशि की हत्या, गाड़ी को लेकर ड्राइवर से हुआ था झगड़ा, मिर्जापुर SC/ST कोर्ट में चल रही सुनवाई, अब 17 अप्रैल को होगी अगली सुनवाई
➡ हमीरपुर- हाईटेंशन लाइन से उठी चिंगारी, 30 बीघा की फसल जलकर खाक, आग बुझाने के दौरान 6 किसान झुलसे, दमकल ने मशक्कत के बाद आग को बुझाया, किसानों ने पावर हाउस के बाहर किया प्रदर्शन, बिजली कर्मियों के खिलाफ पावर हाउस के बाहर प्रदर्शन, थाना सुमेरपुर इलाके के पचखुरा खुर्द का मामला
➡ दिल्ली- एक सक्रिय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक और स्कूटर बरामद, AATS पूर्वी जिला टीम ने गिरफ्तार किया
➡ कन्नौज- किसान के घर गिरी आकाशीय बिजली, हादसे में बचे परिजन, कच्चा कमरा गिरा, एक दुधारू पशु की मौत, परिजन परेशान, गुरसहायगंज के हरदेव पुरवा का मामला
➡ श्रावस्ती- हाईवे किनारे विद्युत पोल से टकराई बाइक, बाइक चालक टकराकर गंभीर घायल, संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर, मल्हीपुर थाना के कलकलवा की घटना
➡ सिद्धार्थनगर- संदिग्ध हालात में महिला की मौत, भवानीगंज थाना क्षेत्र में मचा हड़कंप, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप, मामले में पिता ने थाने में दी तहरीर, पति के अवैध संबंध में हत्या का आरोप
➡ देवरिया- देवरिया में हिट एंड रन की वारदात, महिला को टैंकर ने कुचला, हुई मौत, मौके पर मौत, घटना CCTV में कैद, हादसे के बाद टैंकर चालक फरार हुआ, गौरीबाजार के बैतालपुर NH की घटना
➡ अमरोहा- शादी समारोह के बाद गांव में बवाल, दो पक्षों में विवाद के बाद खूनी संघर्ष, कई राउंड हवाई फायरिंग से दहशत, फायरिंग, पथराव में कई लोग घायल, वायरल वीडियो होने के बाद जांच जारी, पुलिस ने मामले में किया मुकदमा दर्ज, नौगावां सादात के कासमपुर मेव का मामला
➡ एटा- मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्थाओं पर DM सख्त, अव्यवस्थाओं की मजिस्ट्रेट जांच के दिए आदेश, ADM, CMO, SDM सदर की टीम करेगी जांच, मरीजों को ऑक्सीजन नहीं मिलने का आरोप, डॉक्टर पर क्लिनिक के लिए दबाव का आरोप, डॉ. मुकेश परमार का वीडियो हुआ था वायरल, मरीज से मारपीट कर धमकी देने का वीडियो
➡ शाहजहांपुर- मंत्री सुरेश कुमार खन्ना शाहजहांपुर पहुंचे, चर्च में प्रार्थना सभा में शामिल हुए सुरेश खन्ना, मंत्री ने प्रदेश वासियों को ईस्टर की बधाई दी, गोविंदगंज के मेथोडिस्ट चर्च में की प्रार्थना
➡ बुलंदशहर- बेटी से छेड़छाड़ का विरोध पड़ा भारी, शिकायत करने गए पिता को पीटा, दबंगो की पिटाई से पिता हुआ चोटिल, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप, परिजनों ने एसएसपी से भी लगाई गुहार, पहासू थाने के बड़े मोहल्ले का मामला
➡ बस्ती- किसान की फसल में युवक ने लगाई आग, मनबढ़ युवक ग्रामीणों से बचकर फरार हुआ, देर रात तेज आंधी तूफान ने भी फेरा पानी, कड़ी मशक्कत कर आग पर पाया गया काबू, पांच बीघा फसल जलकर हुई पूरी तरह खाक, सोनहा थाना क्षेत्र के सेहमो गांव की घटना
➡ हापुड़- सीमेंट के कट्टे से भरी ट्रॉली पलटी, ट्राली पलटने से यातायात बाधित हुआ, देहात के मेरठ बुलंदशहर हाईवे की घटना
➡ एटा- मंदिर से घंटा चुराकर भागने की कोशिश, दो संदिग्धों को लोगों ने दौड़ाकर पकड़ा, एक व्यक्ति खेत के पास खड़ा रहा- स्थानीय, एक फरार, दो को पुलिस के हवाले किया, जाहरवीर बाबा के मंदिर का मामला, अलीगंज कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡ गोंडा- सूदखोरी से जुड़ा एक अजीबोगरीब मामला, ब्याज सहित मूल भुगतान के बाद बकाएदारी 20 गुना, एक जमीन बेचकर सूदखोर को दिया 70 हजार, दूसरी जमीन बेचने पर जबरन लिया 4 लाख 20 हजार, अब रोडसाइड की जमीन लिखने का बना रहे दबाव, पीड़ित ने पहले थाने अब एसपी से की शिकायत, एसपी ने मामले की निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा, कोतवाली नगर क्षेत्र के बूढ़ा देवर का मामला
➡ आजमगढ़- पुलिस-हत्यारोपी के बीच मुठभेड़, दोस्त का हत्यारोपी अभियुक्त गिरफ्तार, मुठभेड़ में आरोपी के पैर में लगी गोली, आपसी विवाद में चाकू मारकर की थी हत्या, दामोदरपुर मार्ग पर हुई मुठभेड़
➡ सीतापुर- व्यक्ति का गांव के बाहर लटका मिला शव, 30 वर्षों से लखनऊ में रह रहे थे शुभनाथ, परिवार में जमीन को लेकर था विवाद, मामला सुलझाने गांव आए थे शुभनाथ, महमूदाबाद के चतुरा बेहड़ गांव का मामला
➡ औरैया- लापता किशोर का पेड़ से लटका मिला शव, परिजनों का एक युवक पर हत्या का आरोप, आखिरी बार आरोपी युवक साथ दिखा था, परिजनों ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग, बिधूना थाना क्षेत्र के कीरतपुर की घटना
➡ उन्नाव- हाईवे पर कंटेनर में लगी भीषण आग, लखनऊ-कानपुर हाईवे पर लगी आग, कंटेनर धू-धूकर जला, मचा हड़कंप, ड्राइवर, कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान, अजगैन थाने के पास का मामला
➡ बिजनौर- पुलिस की दो गोकशों से हुई मुठभेड़, पुलिस मुठभेड़ में गोकश हुए घायल, बदमाश वाहिद के पैर में लगी गोली, गाड़ी से टकराने पर अल्ताफ घायल, मांस, पशु कटान के उपकरण बरामद, नगीना के तुक्मापुर के जंगल का मामला
➡ अमेठी- एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, गैस गोदाम में मिली भारी अनियमितता, 1266 सिलेंडरों का पाया गया बड़ा अंतर, प्रकाश गैस सर्विस एजेंसी को कराया बंद, ऑनलाइन और मौके पर सिलेंडर में अंतर, अमेठी कोतवाली क्षेत्र स्थित गैस एजेंसी
➡ हमीरपुर- NH 34 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने बाइक सवार को पीछे से रौंदा, युवक की मौके पर मौत, मां घायल, पुलिस ने पीछा कर ट्रक को पकड़ा, ट्रैफिक इंचार्ज सहित पुलिस बल मौजूद, लक्ष्मीबाई तिराहा पेट्रोल पंप के पास हादसा, सदर कोतवाली क्षेत्र की घटना
➡ अलीगढ़- बस, ट्रक और ट्रैक्टर के बीच भिड़ंत, एक की मौत, करीब 10 लोग घायल, पुलिस ने रेस्क्यू कर सभी को निकाला, हरदुआगंज के रामघाट रोड की घटना
➡ गोंडा- गायत्रीपुरम की रोडसाइड जमीन का मामला, 4 भाइयों ने एक भाई का हिस्सा कब्जाया, जमीन बेचकर करोड़ कमाते, भाई ने लिया स्टे, स्टे से नाराज भाई अब मारने के लिए खोज रहे, अब रिश्तेदार के घर पर मारपीट का आरोप, कोतवाली नगर क्षेत्र के गायत्रीपुरम का मामला
➡ बांदा- बहन को बेचकर हरियाणा में शादी कराई, पुलिस ने आरोपी भाई को किया गिरफ्तार, मां, भाई ने युवती को बेचकर शादी कराई, 1 लाख 38 हजार में बेचकर दूसरा विवाह, आरोपी कलयुगी मां की तलाश में पुलिस, पुलिस नेटवर्क खंगालने के प्रयास में जुटी, मुखबिर की सूचना पर बांदा पुलिस ने पकड़ा
➡ मेरठ- दौराला में देशी शराब पीने से 3 किसानों की मौत का मामला, शराब पीने से गांव के अंकित, बाबूराम, जितेन्द्र की मौत हुई, पुलिस ने इन्वेस्टिगेशन में इन मौतों का भयावह सच खोला, अंकित की बहन अलका ने प्रेमी के साथ मिलकर रची साजिश, देशी शराब के टेट्रापैक में अलका ने मिला दिया था जहर, बहन का आरोप- मेरे ऊपर बुरी नजर रखता था अंकित, अंकित के नाम हाईवे पर 8 करोड़ रुपये कीमत की जमीन, प्रेमी के साथ मिलकर अलका लेना चाहती थी भाई की जमीन, पुलिस की पूछताछ में अलका ने अपना जुर्म कबूला, दौराला में एक्सपेलर पर दो दिन पहले तीनों ने पी थी शराब
➡ रुड़की- लापरवाही से वाहन चलाने पर कार्रवाई, पेट्रोल पंप पर तेज रफ्तार से कार चलाई थी, पेट्रोल कर्मियों की बची थी बाल-बाल जान, आदिल, मुशर्रत के खिलाफ की कार्रवाई, कार सीज की गई, एक नीली व लाल बत्ती कार को भी किया सीज, रुड़की के मंगलौर कोतवाली इलाके का मामला
➡ मेरठ- शराबी दारोगा को SSP ने किया सस्पेंड, परतापुर इंटरचेंज पर शराब पीकर किया हंगामा, लंबे समय से दारोगा मुकेश पचौरी की शिकायतें थी, शराबी दारोगा का वीडियो भी हुआ वायरल, परतापुर थाने में तैनात था दारोगा मुकेश पचौरी
➡ दिल्ली- द्वारका के स्पेशल स्टाफ टीम की कार्रवाई, टीम ने एक अपराधी को गिरफ्तार किया, देसी पिस्तौल और 1 जिंदा कारतूस बरामद, विपिन उर्फ रिंकू उर्फ बौना हुआ गिरफ्तार, हथियार चोरी/लूटपाट के 16 मामलों में शामिल
➡ असम- कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का बयान, हिमंता बिस्वा सरमा रात को सो नहीं पाते- राहुल, ‘कांग्रेस के 'बब्बर शेर' उन्हें जेल में डालने जा रहे’, 'वो हाथ जोड़ेंगे असम की जनता से माफी मांगेंगे', उन पर कानूनी कार्रवाई जरूर होगी- राहुल, ‘हिमंता को जितना कूदना-फांदना है, वो अभी कर लें’, क्योंकि हम उन्हें छोड़ने वाले नहीं हैं- राहुल
➡ ईरान- ईरान में अमेरिकी ‘हाई-रिस्क’ रेस्क्यू ऑपरेशन, CIA की रणनीति से पायलट सुरक्षित निकाला गया, CIA, अमेरिकी सेना के बीच सटीक समन्वय भूमिका, ऑपरेशन से पहले ईरान में भ्रामक सूचना अभियान, जिसमें यह संदेश फैलाया गया कि पायलट मिल चुका, दुश्मन की निगरानी और प्रतिक्रिया को भ्रमित किया, लोकेशन मिलते ही CIA ने यह जानकारी साझा की
---------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन