आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Tue, Apr 14, 2026 / Post views : 37
➡लखनऊ- नगर निगम का अवैध कब्जों पर बुलडोजर एक्शन, सरसवां और मस्तेमऊ में ध्वस्तीकरण अभियान, करीब 20 करोड़ की जमीन कब्जामुक्त कराई, भू-माफियाओं की प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन पर बनाई गई बाउंड्रीवाल हटाई गई, अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त रुख जारी
➡बरेली- 518 ग्राम स्मैक के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, तस्करों के पास 2 मोबाइल, बाइक हुई बरामद, 10 लाख बताई जा रही बरामद स्मैक की कीमत, मीरगंज के कुलछा खुर्द फ्लाईओवर से गिरफ्तारी
➡चंदौली- स्कूल से निकले बच्चे, घर नहीं लौटने पर मचा हड़कंप, पुलिस ने 24 घंटे में 3 बच्चों को बरामद किया, परिजनों की शिकायत पर तुरंत हरकत में आई पुलिस, CCTV और सर्विलांस से मिला गाजीपुर में लोकेशन, मिश्र बाजार से तीनों बच्चों को सकुशल किया बरामद, बच्चों को CWC के सामने किया जाएगा पेश, भिभावकों को सख्त चेतावनी, पुलिस रखेगी नजर, चंदौली के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡अयोध्या- कुमारगंज बाजार में भाजपा कार्यकर्ता की पिटाई मामला, SSP ने दारोगा और 2 सिपाही को लाइन हाजिर किया, चेकिंग के नाम पर भाजपा कार्यकर्ता की पिटाई की थी
➡छत्तीसगढ़- वेदांता पावर प्लांट में बड़ा हादसा, बॉयलर फटने से 10 की मौत, 23 घायल, सक्ती में वेदांता पावर प्लांट में हादसा, 18 घायल फोर्टिस अस्पताल में भर्ती, 12 घायलों की हालत गंभीर है, 80% झुलसे
➡हमीरपुर- रोडवेज बस की महिला कंडक्टर से मारपीट, महिला यात्री ने की जमकर भी मारपीट, बस में सीट में बैठने के विवाद में मारपीट, पीड़ित महिला रोडवेज कंडक्टर ने दी तहरीर, थाना सुमेरपुर इलाके का पूरा मामला
➡चंदौली- गेहूं खरीद में गड़बड़ी पर होगी कार्रवाई, जिलाधिकारी चंदौली का बड़ा आदेश, अनियमितता मिलने पर दर्ज होगी FIR, E-POS मशीन से ही होगी गेहूं की खरीद, बिचौलियों की भूमिका खत्म करने पर जोर, MSP 2585 रुपये प्रति कुंतल हुई तय
➡कन्नौज- महिला का अपहरण करने वाला अरेस्ट, वांछित आरोपी राहुल को पुलिस ने पकड़ा, तालग्राम थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
➡कन्नौज- ट्रक ने ई-रिक्शे में मारी टक्कर, ई-रिक्शे में बैठी सवारियां घायल, घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल, गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र में हादसा
➡बस्ती- सरकारी अस्पताल में लापरवाही का मामला, भारत समाचार की खबर का हुआ असर, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लिया संज्ञान, डिप्टी सीएम ने जांच के लिए भेजी टीम, संयुक्त निदेशक के नेतृत्व में पहुंची टीम, सीएचसी कुदरहा में बारीकी से की जांच, प्राइवेट अस्पताल मैक्स की भी जांच की
➡फतेहपुर- यमुना नदी में मिली मृत डॉल्फिन, डॉल्फिन के मुंह पर दिखे चोट के निशान, वन विभाग ने मामले की जांच की शुरू, किशनपुर के एकडला गांव का मामला
➡चंदौली- महिला रीमा पाल ने खाया ज़हर, इलाज के दौरान महिला ने तोड़ा दम, ससुराल पक्ष पर ज़हर देने का आरोप, मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡कन्नौज- अवैध खनन, ओवर लोडिंग के खिलाफ अभियान, पुलिस, खनन अधिकारी ने की संयुक्त कार्रवाई, ओवरलोड 6 वाहनों को किया गया सीज, छिबरामऊ इलाके NH-34 पर चला अभियान
➡अयोध्या- अयोध्या में भीषण गर्मी का सितम, पुलिस ने श्रद्धालुओं में वितरित किया ORS, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस का सराहनीय कार्य, थाना राम जन्मभूमि इलाके का मामला
➡लखीमपुर- बांकेगंज में अंबेडकर मूर्ति विवाद से भड़का बवाल, हालात बेकाबू, पुलिस और भीड़ में टकराव, पुलिस वाहनों में तोड़फोड़, पथराव में कई घायल, सीओ गोला पर भी हमला, गाड़ियों को नुकसान, दो पक्षों में जमीन-मूर्ति स्थापना को लेकर तनाव, इलाके में पुलिस बल तैनात, स्थिति तनावपूर्ण
➡गोंडा- खनन माफिया हाफिज अली पर एक और मुकदमा, भाई संग मिलकर भाई की पत्नी से की मारपीट, हाफिज उसके भाई सहित 11 लोगों पर मुकदमा, बीबी, बच्चे छिपाकर लायक ने किया दूसरा निकाह, खुद के स्कूल की LLB छात्रा से की लव मैरिज, पीड़िता का ससुराल वालों पर मारपीट का आरोप, गाली-गलौज और घर से निकालने का आरोप, नवाबगंज थाने के चकरसूल गांव का मामला
➡दिल्ली- PM मोदी की राष्ट्रपति ट्रंप से फोन पर बात, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने PM मोदी को फोन किया, द्विपक्षीय सहयोग में प्रगति पर हुई चर्चा, व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी पर सहमति, कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने का संकल्प, पश्चिम एशिया की स्थिति पर भी हुई बातचीत, होर्मुज को सुरक्षित और खुला रखने पर जोर
➡बदायूं- बेटों ने 80 वर्षीय बुजुर्ग को घर से निकाला, बुजुर्ग ने मारपीट, प्रताड़ना का लगाया आरोप, बुजुर्ग कई दिनों से खाने-पीने को मोहताज, बुजुर्ग ने सीएम योगी को भेजा प्रार्थना पत्र, बदायूं के बिसौली नगर इलाके का मामला
-----------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन