आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Mon, Apr 13, 2026 / Post views : 35
➡ लखनऊ- उच्चीकृत विद्यालयों का लोकार्पण होगा आज, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे लोकार्पण, सुबह 9.45 बजे जनभवन में होगा कार्यक्रम, 11:55 बजे मुजफ्फरनगर के लिए होंगे रवाना, मुजफ्फरनगर,सहारनपुर के दौरे पर जाएंगे CM
➡ लखनऊ- सांसद खेल महाकुंभ का आयोजन आज, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कार्यक्रम में शामिल होंगे, 9.30 बजे केडी सिंह बाबू स्टेडियम में कार्यक्रम
➡ लखनऊ- केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आज सांसद महाकुंभ, कार्यक्रम खत्म होने तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू, हजरतगंज, आसपास के इलाकों में यातायात प्रभावित, डालीगंज पुल से क्लार्क अवध की ओर रूट बंद, अशोकलाट, आईटी चौराहा से हजरतगंज जाने पर रोक
➡ सहारनपुर- ग्रीन हाईवे लोकार्पण से पहले CM का दौरा आज, पीएम के आगमन से पहले सुरक्षा का कड़ा घेरा, सुंदरपुर,गणेशपुर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करेंगे, 14 अप्रैल को पीएम मोदी करेंगे भव्य लोकार्पण, डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे सीएम योगी
➡ सुल्तानपुर- सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का आगमन आज, सपा नेता रिजवान खान के बेटे का निकाह, निकाह के बाद वर वधु को आशीर्वाद देंगे, दोपहर करीब एक बजे कार्यक्रम में पहुंचेंगे, नगर के अमहट के महल रिसॉर्ट में कार्यक्रम
➡ मुजफ्फरनगर- सीएम योगी का मुजफ्फरनगर, सहारनपुर दौरा, सीएम योगी रोजगार मेले का उद्घाटन करेंगे, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी कार्यक्रम में शामिल होंगे, 20 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार देंगे, नुमाइश ग्राउंड में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे, अहिल्याबाई की मूर्ति का भी अनावरण करेंगे CM, सीएम की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, मुजफ्फरनगर में 2 घंटे कार्यक्रम में रहेंगे सीएम, सिविल लाइन थाने के नुमाइश ग्राउंड में कार्यक्रम
➡ झांसी- 12वीं की किशोरी के साथ दुष्कर्म, बेरहमी से गला घोंटकर की हत्या, अर्धनग्न शव कुएं में फेंक दिया, दोनों आरोपी पुलिस मुठभेड़ में अरेस्ट, आरोपियों के पैरों में गोली लगी, आरोपी ने घर बुलाकर किया दुष्कर्म, राज खुलने के डर से की निर्मम हत्या
➡ फतेहपुर- भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत, तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों को मारी टक्कर, एक बाइक सवार 3 दोस्तों की मौके पर मौत, दूसरी बाइक में सवार 4 लोग गंभीर घायल, बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के पास की घटना
➡ झांसी- 25 हजार का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार, थाना मोठ पुलिस ने अभियुक्त को पकड़ा, राजकुमार पाण्डेय लंबे समय से था फरार, आरोपी पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज, गिरफ्तार अभियुक्त को कोर्ट में पेश किया गया
➡ देवरिया- सुरौली पुलिस को बड़ी सफलता, ब्लाइंड मर्डर का हुआ खुलासा, 15 दिन पहले युवक का मिला था शव, नग्न अवस्था में खेत में मिली थी लाश, मृतक की पहचान रवि प्रकाश के रूप में, लिफ्ट मांगने को लेकर हुआ था विवाद, कहासुनी के बाद 5 आरोपियों ने की हत्या, बाइक चढ़ाकर उतारा मौत के घाट, बिन्दवलिया पुल के पास से 5 आरोपी अरेस्ट, देवरिया जिले के सुरौली क्षेत्र का मामला
➡ हापुड़- हापुड़ में भीषण सड़क हादसे का मामला, हादसे में दूल्हे के पिता की भी हुई मौत, दूल्हे के पिता सहित 6 बारातियों की मौत, एक दर्जन लोगों का अस्पताल में उपचार जारी, थाना धौलाना क्षेत्र की घटना
➡ झांसी- थाना टोड़ी फतेहपुर पुलिस की कार्रवाई, गुमशुदा युवक मामले में राहत, 22 वर्षीय युवक सकुशल बरामद, 11 अप्रैल को दर्ज हुई थी गुमशुदगी, बरामद युवक को परिजनों को सौंपा गया, पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना
➡ मेरठ- सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव का तंज, सीएम योगी की जनसभा पर साधा निशाना, मेरठ के दुखी परिवारों को बुला लेते- अखिलेश, मेरठ से मुजफ्तरनगर कितना दूर है- अखिलेश, व्यापारियों से मुलाकात भी कर लेते- अखिलेश, व्यापारियों को भी जनसभा में बुला लेते- अखिलेश
➡ हापुड़- भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, बस और ट्रक की हुई भीषण टक्कर, टक्कर के बाद बस के ऊपर पलटा ट्रक, बस में सवार यात्री ट्रक के नीचे दबे, हादसे में 6 लोगों की दबकर मौत, एक दर्जन से अधिक यात्री घायल, बस से डासना लौट रहे थे बाराती, थाना धौलाना क्षेत्र का मामला
➡ रायबरेली- यूपी बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी का दौरा आज, बछरावां में बाबा साहेब की प्रतिमा का अनावरण, कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि रहेंगे मौजूद, अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर होगा कार्यक्रम
➡ रायबरेली- महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव का दौरा, एक दिवसीय रायबरेली दौरे पर रहेंगी अपर्णा यादव, राज्य महिला आयोग के कार्यक्रम में लेंगी हिस्सा, बछरावां में बाबा साहेब की प्रतिमा का अनावरण करेंगी
➡ मुंबई- मशहूर सिंगर आशा भोसले का निधन, ब्रीच कैंडी अस्पताल में ली अंतिम सांस, 92 साल की उम्र में आशा भोसले का निधन, आज शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार
-----------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन