आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Sat, Mar 7, 2026 / Post views : 47
दोपहर से शाम तक की देश राज्यों से बड़ी खबरें
अमेरिका बोला- आज रात ईरान पर सबसे बड़ा हमला होगा, मिसाइल लॉन्चर-फैक्ट्रियां तबाह करेंगे, तेहरान के मेहराबाद एयरपोर्ट पर इजराइली अटैक
2 पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने अमेरिका की उस मांग को सिरे से खारिज कर दिया है, जिसमें ईरान से बिना शर्त आत्मसमर्पण करने को कहा गया था। उन्होंने कहा कि ऐसी उम्मीद रखना सिर्फ एक सपना है, जो कभी पूरा नहीं होगा ,उन्होंने अमेरिका पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि ईरान किसी भी दबाव के आगे झुकने वाला नहीं है
3 ईरान ने कहा- पड़ोसी देशों को तब तक निशाना बनाने का इरादा नहीं, जब तक उनकी जमीन से हमला न हो,साथ ही सऊदी अरब, यूएई और बहरीन पर हुए हमलों को लेकर माफी भी मांगी।
4 शाह बोले- उत्तराखंड अटल जी ने बनाया, मोदी संवार रहे, हरिद्वार में ‘4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम; 3 पाकिस्तानी शरणार्थियों को मिली नागरिकता
5 बजट सत्र का दूसरा चरण 9 मार्च से, पहले दिन ही आएगा लोकसभा स्पीकर को हटाने का प्रस्ताव, भाजपा-कांग्रेस ने व्हिप जारी किया
6 घरेलू और व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। पार्टी ने घरेलू सिलेंडर के दाम 60 रुपये और व्यावसायिक सिलेंडर के दाम 115 रुपये बढ़ाने को लेकर सरकार पर महंगाई का बोझ जनता पर डालने का आरोप लगाया।
7 राम रहीम पत्रकार छत्रपति हत्याकांड में बरी, हाईकोर्ट ने दिया फैसला, 3 की सजा बरकरार; डेरा मुखी को 7 साल पहले उम्रकैद हुई थी
8 डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग, अचानक निकलने लगा धुंआ
9 ममता बनर्जी का धरना दूसरे दिन भी जारी, रातभर धरनास्थल पर रहीं; बोलीं- SIR में वोटर्स के नाम बंगाल को बांटने के इरादे से हटाए
10 नीतीश अकेले नहीं… बिहार के सात सीएम अपने बेटों को सियासत में ला चुके, अब निशांत की बारी
11 राजस्थान में सुबह भूकंप के झटके, सीकर के कई इलाकों में हिली धरती; लोगों ने सुनी अजीब आवाजें
12 जैसलमेर में 144 साल में पहली बार बाहर आई जैन-संत की चादर, ड्रोन से की फूलों की बारिश, पानी के जहाज जैसा रथ बनाया, 1 करोड़ मंत्रों का जाप होगा
13 जैसलमेर में पहली बार चादर महोत्सव होने जा रहा है,इसकी शुरुआत शुक्रवार को हो चुकी थी,जैन समाज के चादर महोत्सव में देश विदेश से हजारों श्रद्धालु पहुंचे हैं, महोत्सव में आने वाले श्रद्धालु जैन संत दादा श्री जिनदत्त सूरी महाराज के 872 साल पुराने वस्त्रों के दर्शन किए, करीब 144 साल बाद पहली बार ये वस्त्र बाहर लोगों के दर्शन के लिए आए हैं
14 राजस्थान सहित कई राज्यों में मार्च में ही भीषण गर्मी! बढ़ा कई जिलों का तापमान, मौसम विभाग ने किया अलर्ट!
15 पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल 55 रुपए महंगा, पेट्रोल 336 और डीजल 321 रुपए लीटर हुआ, अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का असर
16 नेपाल में कांग्रेस-वामपंथी पार्टियों का सफाया, 165 में से 119 सीटों पर चार साल पुरानी पार्टी RSP जीती, बालेन शाह का प्रधानमंत्री बनना तय
विज्ञापन
विज्ञापन