आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Mon, Jun 1, 2026 / Post views : 10
शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे...
👇
==================
1 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम स्वनिधि योजना के छह वर्ष पूरे होने पर इसकी उपलब्धियों की सराहना की। योजना के तहत 75 लाख से अधिक रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को 17,800 करोड़ रुपये से अधिक का ऋण देकर वित्तीय समावेशन और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिला है
2 NEET री-एग्जाम पेन-पेपर मोड में ही होगी ,सुप्रीम कोर्ट बोला- एजेंसियां पहले से दबाव में हैं, अभी परीक्षा का तरीका बदलना संभव नहीं
3 NEET-UG पेपर लीक मामला: दिल्ली कोर्ट ने तीन आरोपियों को 15 जून तक न्यायिक हिरासत में भेजा
4 राहुल का दावा- 12वीं की आंसरशीट मोबाइल से स्कैन करवाईं, खास वेंडर को फायदा पहुंचाया; रीवैल्युएशन फीस पर कहा- CBSE के जेबकतरों से सावधान
5 ऑपरेशन सिंदूर से दुनिया में भारतीय हथियारों की डिमांड बढ़ी, ब्रह्मोस, आकाश और नेत्र खरीदने में कई देश रुचि दिखा रहे; ₹21,000 करोड़ की डील
6 सीबीएसई मार्किंग विवाद: 'अक्षमता की मिसाल हैं मंत्री प्रधान', कांग्रेस की मांग- राजधर्म निभाते हुए इस्तीफा दें
7 कर्नाटक के बाद राजस्थान की बारी? राहुल गांधी के पुष्कर दौरे से कांग्रेस में बदलाव की अटकलें शुरू
8 पश्चिम बंगाल में कैबिनेट विस्तार, 35 मंत्रियों ने शपथ ली, अर्जुन सिंह, तपस रॉय मंत्री बने; शुभेंदु मंत्रिमंडल में अब 41 मिनिस्टर
9 पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के पहले मंत्रिमंडल विस्तार में आउसग्राम से विधायक बनीं 32 वर्षीय कलिता माझी को मंत्री बनाया गया है। कभी चार घरों में घरेलू सहायिका के रूप में काम कर 2500 रुपये महीना कमाने वाली कलिता ने आर्थिक तंगी के बावजूद राजनीति में अपनी पहचान बनाई।
10 कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर 6 जून को भारत लौटेंगे, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे, इंस्टा फॉलोवर 2 करोड़ पार
11 JEE एडवांस में बिहार के शुभम टॉपर, दिल्ली के कबीर दूसरे, झुंझनूं के जतिन तीसरे नंबर पर; टॉप-10 के 6 स्टूडेंट ने राजस्थान में कोचिंग की
12 सरकार ने एक जून से कपास आयात पर कस्टम ड्यूटी हटाई. इस फैसले के बाद टेक्सटाइल सेक्टर के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली. Vardhman Textiles का शेयर 8% तक उछला, जबकि Gokaldas Exports और KPR Mill में भी मजबूत खरीदारी आई
13 मई में ₹1.94 लाख करोड़ GST कलेक्शन, पिछले महीने से 20% कम, अप्रैल में रिकॉर्ड 2.42 लाख करोड़ रुपए का कलेक्शन रहा था
14 केरल के दरवाजे पर पहुंचा मानसून : अगले 4-5 दिनों में हो सकती है एंट्री, IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट
15 अमेरिका ने ईरान की रडार-ड्रोन कंट्रोल साइट्स पर हमला किया, ईरान ने जवाबी हमले में एयरबेस को निशाना बनाया; ईरानी राष्ट्रपति के इस्तीफे का दावा
16 सेंसेक्स 508 अंक गिरकर 74,267 पर बंद हुआ, निफ्टी भी 165 अंक टूटा; FMCG और सरकारी बैंक शेयर्स में सबसे ज्यादा बिकवाली
===============================
विज्ञापन
विज्ञापन