आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Sat, Mar 14, 2026 / Post views : 46
ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा शामेनेई पर अमेरिका का एक अरब डॉलर का इनाम, घोषित किया वांछित।
2. बिहार: RS चुनाव से पहले सीमांचल में हलचल, मनोहर प्रसाद सिंह सहित 3 कांग्रेस विधायकों के NDA में जाने की चर्चा।
3. आज PM मोदी की ब्रिगेड सभा में डॉ. नारायण बंद्योपाध्याय थाम सकते BJP का झण्डा, मिला है जनसभा में आने का निमंत्रण।
4. कोलकाता के विभिन्न स्थानों पर लगे काले रंग के ‘गो बैक’ मोदी के होर्डिंग्स, लिखा-बकाया 1 लाख 90 हजार करोड़ दें, बंगाल का अपमान बंद करें।
5. ब्रिगेड की जनसभा का सुरक्षा का भार ADG कोस्टल पर, करीब 3000 पुलिस की तैनाती, 4 से 5 सेक्टरों का दायित्व संयुक्त कमिश्नर समकक्ष पद के ऑफीसरों पर, कई सेक्टर पर डिप्टी पदमर्यादा के अधिकारी तैनात।
6. SIR: कल तक 60 लाख लंबित मामलों में से 15 लाख का हुआ निपटारा, ओडिशा-झारखंड से आये जजों ने की जांच।
7. PM मोदी की सभा स्थल के आसपास ड्रोन उड़ाने पर पाबंदी, 'नो फ्लाई जोन' घोषित, ऊंची इमारतों से दूरबीन के माध्यम से होगी निगरानी।
8. बालूरघाट में ज्यादा कमीशन के लालच में डियर लॉटरी टिकट के नाम पर धड़ल्ले से जाली टिकट बिक्री का आरोप, SP से व्यवसायियों की शिकायत।
9. वर्धमान का बुदबुद में TMC MLA नेपाल घोड़ाई के खिलाफ ‘भ्रष्टाचारी, तोलाबाज’ के पोस्टरों से हड़कंप।
10. हुगलीः चुँचुड़ा में व्यवसायी ने की खुदकुशी, दो करोड़ रुपये सुपारी के व्यवसाय में किए निवेश, गुजरात के 3 व्यापारियों ने नहीं लौटाये रुपये।
11. महाराष्ट्र में जबरन धर्मांतरण रोकने को कानून: विधेयक पेश, 7 साल कैद, 5 लाख जुर्माने जैसे प्रावधान।
12. दिल्ली में गैस सिलेंडर के काले कारोबार का पर्दाफाश, दुकान-झुग्गी में रखे मिले दर्जनों सिलेण्डर; भोपाल-जबलपुर में 50 से ज्यादा सिलेंडर जब्त, 1500 में बेचने की थी तैयारी।
13. पणजी नगर निगम चुनावः BJP ने जीती 30 में 27 सीटें, गाेवा CM ने जताई खुशी।
14. आगरा में करोड़ों की GST धोखाधड़ी का पर्दाफाश, 30 फर्मों पर 21 FIR, 12 गिरफ्तार।
15. ईरान ने भारत आ रहे दो LPG जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की दी इजाजत, गैस संकट से मिलेगी राहत।
16. पाकिस्तान में पुलिस गाड़ी पर IED धमाका, 7 पुलिसकर्मियों की मौत।
17. अब पानी भी होगा महंगा! पैकेज्ड वाटर इंडस्ट्री पर दबाव, गर्मियों से पहले बढ़ सकती है बोतलबंद पानी की कीमत।
विज्ञापन
विज्ञापन