आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Sun, Apr 5, 2026 / Post views : 9
सुबह 7:30 बजे की बड़ी खबरें...................*
➡ लखनऊ- युवक का अपहरण कर फिरौती मांगने मामला, पुलिस ने 3 शातिर अपराधियों को किए अरेस्ट, पीड़ित शिवा शर्मा से मारपीट, दी गई धमकी, कब्जे से 3 फोन, लूटी हुई बाइक बरामद, माल थाना क्षेत्र का मामला
➡ लखनऊ- स्वर्ण जयंती नाट्य समारोह का शुभारंभ आज, आज शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे CM योगी, आज सुबह 11 बजे कार्यक्रम में शामिल होंगे, भारतेन्दु नाट्य अकादमी परिसर में कार्यक्रम
➡ दिल्ली- एक बिल्डिंग में 2 शव मिलने से हड़कंप, दोनों की पहचान देवेंद्र, अमित के रूप में, बताया जा रहा है दोनों सगे भाई थे, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शुरुआती जांच में नहीं मिले चोट के निशान, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच, दिल्ली के द्वारका इलाके का मामला
➡ दिल्ली- नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज जाएंगे असम, राहुल गांधी आज जनसभा को करेंगे संबोधित, आज जनसभा में जनता को करेंगे संबोधित
➡ उन्नाव- छात्र अपहरण कांड का खुलासा, कक्षा 5 के छात्र का हुआ था अपहरण, गांव के युवक पर दर्ज हुई थी FIR, परिजनों से आरोपी की पुरानी रंजिश, 8 घंटे के भीतर आरोपी से पुलिस मुठभेड़, आरोपी ने पुलिस टीम पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, बिहार थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़
➡ सीतापुर- आकाशीय बिजली से घरों में आग लगने मामला, SDM बिसवां और CO पहुंचे मौके पर, राजस्व, फायर की टीम भी गांव में मौजूद, आपदा से प्रभावितों का किया जा रहा चिन्हांकन, घरों में हुए नुकसान का आकलन कर रही टीम, प्रशासन ने परिवारों को मदद का दिया आश्वासन
➡ बस्ती- तेज आंधी तूफान के कारण सिवान में आग, आग ने विकराल रूप कर लिया धारण, आसपास के खेतों में अफरा-तफरी का माहौल, सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू, 40 बीघा गेहूं की फसल जल कर हुई राख, कलवारी क्षेत्र के माझा खुर्द गांव का मामला
➡ सहारनपुर- सहारनपुर में पीएम दौरे की तैयारियां तेज, सुंदरपुर में प्रशासन ने शुरू किया निरीक्षण, 14 अप्रैल को पीएम कर सकते हैं उद्घाटन, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस का करेंगे उद्घाटन, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे बनेगा कार्यक्रम का केंद्र, एडीजी भानु भास्कर ने लिया तैयारियों का जायजा
➡ बस्ती- कालाबाजारी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, घरेलू सिलेंडर अधिक दाम पर बेच रहा था, बिना टोकन के अधिक दाम पर बेच रहा था, कोतवाली टीम ने 2 अभियुक्तों को पकड़ा, कब्जे से 16 भरे, 3 खाली सिलेंडर बरामद, क्षेत्राधिकारी सदर सत्येंद्र भूषण ने दी जानकारी
➡ उन्नाव- प्रेम-प्रसंग को लेकर खूनी संघर्ष, दो पक्षों के बीच हुआ विवाद, कुल्हाड़ी से किया गया हमला, हमले में एक व्यक्ति की मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने कई लोगों को पकड़ा, बैजुआमऊ गांव की घटना
➡ बहराइच- थ्रेसर मशीन में फंसकर महिला घायल, मशीन से गेहूं कटाई के दौरान हादसा, थ्रेसर मशीन में फंसा महिला का दुपट्टा, पयागपुर के मड़ाई पुरवा निवासी है महिला
➡ बहराइच- शादी का कार्ड बांटने गए किशोर पर हमला, बाइक सवार दो युवकों ने किया हमला, हमलावर अपनी बाइक छोड़कर हुए फरार, पुलिस आरोपियों की बाइक कब्जे में ली, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस, बहराइच थाना दरगाह इलाके का मामला
➡ बहराइच- घर की छत पर गिरा पीपल का पेड़, छत पर पेड़ गिरने से छत टूटकर गिरी, घर के अंदर लेटे मां-बेटे मलबे में दबे, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस, मां-बेटे को मलबे से निकाला बाहर, क्रेन से मलबे को हटाया गया, बहराइच थाना हरदी इलाके का मामला
➡ मेरठ- फलों के गोदाम में आग लगने से मचा हडकंप, गोदाम में रखे फल और सामान धू धू कर जले, दमकल ने कड़ी मशक्त के बाद पाया काबू, आग लगने के कारणों की नहीं हो सकी जानकारी, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के हाशमपूरा का मामला
➡ मिर्जापुर- मझवां में पीपा पुल हुआ क्षतिग्रस्त, उद्घाटन के 14 दिन बाद ही पुल उड़ा, तेज आंधी में हवा में उखड़ा पीपा पुल, 2.45 करोड़ की लागत से बना था पुल, MLA शुचिस्मिता मौर्य ने किया था उद्घाटन, PWD ने जारी की प्रेस विज्ञप्ति, तेज आंधी को बताया नुकसान की वजह, मरम्मत के लिए 2 दिन, आवागमन बाधित, भदोही-मिर्जापुर के लोगों को होगी परेशानी, गंगा नदी पर बना था पीपा पुल
➡ झांसी- घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, पति ने गुस्से में आकर पत्नी की हत्या की, कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी की हत्या की, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया, चिरगांव क्षेत्र के ग्राम अतरौंई का मामला
---------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन