आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Sat, Mar 7, 2026 / Post views : 45
➡️दुबई की सभी उड़ानें फिलहाल निलंबित मध्य पूर्व में बढ़ते सुरक्षा खतरे के बीच दुबई से आने-जाने वाली सभी उड़ानों को अगली सूचना तक निलंबित कर दिया गया है।
➡️यात्रियों से अपील की गई है कि वे फिलहाल एयरपोर्ट न जाएं।
➡️एयरलाइन अधिकारियों के अनुसार स्थिति की लगातार समीक्षा की जा रही है और हालात सामान्य होने पर अपडेट जारी किया जाएगा।
➡️एयरलाइन ने कहा है कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
➡️गौरतलब है कि हाल ही में आसमान में इंटरसेप्शन और सुरक्षा जोखिमों को लेकर यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल उठे थे, जिसके बाद उड़ानों को रोकने का फैसला लिया गया है।
🌐सोशल मीडिया पर पेट्रोल और डीज़ल की कमी को लेकर फैल रही खबरें पूरी तरह निराधार हैं..!
➡️भारत में ईंधन का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और आपूर्ति व वितरण नेटवर्क सामान्य रूप से कार्य कर रहे हैं।
➡️इंडियनऑइल निर्बाध ईंधन आपूर्ति बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
🌐नागरिकों को आश्वस्त किया जाता है कि किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।
➡️कृपया पेट्रोल पंपों पर अनावश्यक भीड़ न लगाएँ और सही जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन