आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Sun, Jun 7, 2026 / Post views : 7
दोपहर 1:00 बजे की बड़ी खबरें...................
➡️लखनऊ- HC का यूपी पुलिस, गृह विभाग पर कड़ा रुख, इलाहाबाद HC की लखनऊ पीठ का कड़ा रुख, पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर नाराजगी जताई, प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी, बिना बुलाए DCP (साउथ) के कोर्ट पहुंचने पर आपत्ति, UP गृह विभाग पर हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन, मुख्य सचिव से जवाब तलब, ACS होम को नोटिस, हाईकोर्ट बोला- आदेशों की परवाह नहीं?, DCP की कोर्ट मौजूदगी पर हाईकोर्ट नाराज, जनसुनवाई छोड़ कोर्ट पहुंचना जनहित के खिलाफ-कोर्ट, ACS (Home) को कारण बताओ नोटिस जारी, 15 जुलाई तक जवाब दाखिल करने के निर्देश
➡️लखनऊ- 32679 सिपाहियों की भर्ती का मामला, भर्ती परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर ठगी का प्रयास, टेलीग्राम पर यूपीपी एग्जाम पेपर नाम से चैनल मिला, परीक्षा का पेपर 8 हज़ार में उपलब्ध कराने का झांसा, क्यूआर कोड और बैंक खाते की डिटेल भी दी गई, पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से हुसैनगंज थाने में FIR, संचालक, बैंक खाते की जानकारी जुटा रही पुलिस, 8,9, 10 जून को आयोजित होनी है लिखित परीक्षा
➡️लखनऊ- डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बयान, केशव मौर्य का INDIA ब्लॉक पर बड़ा हमला, कांग्रेस-सपा-TMC का भविष्य अंधकारमय-केशव, INDIA ब्लॉक बैठक करें या न करें, हार तय-केशव, विपक्ष जनहित नहीं, स्वार्थ की राजनीति करता है, 2047 तक विपक्ष को आराम करना चाहिए- केशव, परिवारवाद, जातिवाद की राजनीति हाशिए पर-केशव, तुष्टीकरण की राजनीति को जनता ने नकारा-केशव, भाजपा का लक्ष्य सुशासन और विकास- केशव
➡️कानपुर देहात- जमीन मामले में लापरवाही पर डीएम का एक्शन, समाधान दिवस में फरियादी की शिकायत सुनकर भड़के, अवैध कब्जे की शिकायत पर नहीं हो रही थी सुनवाई-पीड़ित, राजस्व विभाग की लापरवाही सामने आने पर फटकार लगाई, 2 लेखपालों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश
➡️दिल्ली- आरोपी विदेशी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार, पूर्वी ज़िले की स्पेशल स्टाफ़ ने किया अरेस्ट, आरोपी अक्षय न्यू गोविंद पुरा, शाहदरा निवासी, कब्जे से दो मैगज़ीन, 10 कारतूस बरामद, यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन बस स्टॉप के पास कार्रवाई, कार की तलाशी के दौरान अवैध हथियार बरामद, थाना शकरपुर में आर्म्स एक्ट के तहत FIR दर्ज
➡️दिल्ली- दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, 292 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी को पकड़ा, पुलिस ने आरोपी से एक कार भी बरामद की, आरोपी पहले भी हत्या के मामलों में शामिल
➡️बरेली- इंडिगो ने यात्रियों को दी बड़ी राहत, बरेली से दिल्ली उड़ान का किराया घटाया, यात्रियों को करीब 1000 रुपये तक का फायदा, बरेली-दिल्ली उड़ानें 1 जुलाई से शुरू होंगी, बरेली-नोएडा उड़ान का किराया भी कम, बरेली-नोएडा सेवा 2 जुलाई से होगी शुरू
➡️श्रावस्ती- केन नाला बना जैव विविधता विरासत स्थल, सीएम ने विश्व पर्यावरण दिवस पर की घोषणा, श्रावस्ती को मिली नई राष्ट्रीय पहचान, जैन-बौद्ध पर्यटन के साथ बढ़ेगा प्राकृतिक पर्यटन, दुर्लभ वनस्पतियों,वन्यजीवों को मिलेगा संरक्षण, प्रवासी पक्षियों के प्राकृतिक आवास रहेंगे सुरक्षित, ईको-टूरिज्म और बर्ड वॉचिंग को मिलेगा बढ़ावा, वन्यजीव फोटोग्राफी की बढ़ेंगी संभावनाएं
➡️संभल- सपा विधायक पिंकी यादव का बयान, मस्जिद का ध्वस्तीकरण निंदनीय-सपा विधायक, एक तरफा कार्रवाई की गई है- सपा विधायक, समुदाय विशेष के लोग टारगेट-सपा विधायक, पीडीए के लोगों को किया जा रहा प्रताड़ित-सपा विधायक, डीएम से बात करने की तीन बार कोशिश की-सपा विधायक
➡️उन्नाव- महिला मजदूर पर चाकू से हमला, नशे में पति ने पत्नी पर किए कई वार, बांगरमऊ CHC लेकर पहुंचा आरोपी पति, पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी फरार, पुलिस को अज्ञातों द्वारा हमले की सूचना दी, नाजुक हालत में महिला जिला अस्पताल रेफर, बांगरमऊ पुलिस मामले क़ी जांच में जुटी, बांगरमऊ कोतवाली के ब्लाक रोड का मामला
➡️हरिद्वार- रविवार को जाम में जकड़ा हरिद्वार, हाईवे से लेकर इंटरनल रूट पर रेंग रहे वाहन, चारधाम यात्रा और वीकेंड के कारण भारी जाम, राष्ट्रीय राजमार्ग से लेकर आंतरिक मार्गों तक जाम, जाम में श्रद्धालु और स्थानीय लोग घंटों फंसे रहे
➡️गाजीपुर- गाजीपुर में सड़क हादसे में 3 की मौत, बस ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, हादसे में देवरानी-जेठानी,बच्ची की मौत, बाइक चालक पिता गंभीर रूप से घायल, एक अन्य बेटी भी हादसे में हुई घायल, सैदपुर-बहरियाबाद मार्ग पर हुआ हादसा
➡️बरेली- अस्पताल संचालक ने नर्स से किया दुष्कर्म, सैलरी देने के बहाने नर्स को कार में बैठाया, तमंचे के बल पर होटल ले जाकर दुष्कर्म, बीडी जनता अस्पताल का संचालक है चंद्र प्रताप, बरेली में इज्जतनगर थाना क्षेत्र का मामला
➡️फिरोजाबाद- जिले में आज भाजपा के कई नेता रहेंगे मौजूद, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का कार्यक्रम, केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल का भी कार्यक्रम, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल, पार्टी नेताओं से भी करेंगे मुलाकात
➡️कन्नौज- नाइट टूर्नामेंट के दौरान दो पक्षों में मारपीट, मारपीट में कई लोग हुए चोटिल, एक गंभीर घायल अस्पताल में भर्ती, पीड़ित पक्ष ने पुलिस को दिया शिकायती पत्र, सदर कोतवाली क्षेत्र के मतौली गांव के पास का मामला
➡️मिर्जापुर- बीजेपी के जिला महामंत्री के परिजनों को दी गाली, रवि पांडेय के परिजनों को सड़क पर दी गई गाली, जिला महामंत्री के ड्राइवर और परिजनों को दी गाली, 2 युवकों ने जाम में फंसे ड्राइवर,परिजनों को दी गाली, गाली-गलौज,पिटाई के लिए गाड़ी से खींचने की कोशिश, कटरा कोतवाली क्षेत्र के टटहाई रोड पर विवाद
➡️बस्ती- ट्रेन से गिरकर बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, दवा लेने गोरखपुर जा रहा था बुजुर्ग, चलती ट्रेन से गिरने से हुई मौत, गोविंद नगर स्टेशन के पास मिला शव
➡️लखनऊ- चौराहों पर सड़क सुरक्षा का जागरूकता अभियान, ‘तीसरी सवारी... आख़िरी सवारी’ पोस्टर से चेतावनी, परिवहन विभाग, यूपी पुलिस ने लगाए जागरूकता पोस्टर, सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष जनजागरूकता अभियान, पोस्टरों के जरिए लोगों को किया जा रहा जागरूक
➡️रायबरेली- शव रखकर परिजनों, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, शव के अंतिम संस्कार से परिजनों ने किया इंकार, ससुराल में कमरे से युवक का मिला था शव, ससुराली जनों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग, कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद, महाराजगंज थाना क्षेत्र की घटना
➡️श्रावस्ती- जातिसूचक टिप्पणी का विरोध करना पड़ा भारी, दबंगों ने पवन कुमार शुक्ला की पिटाई की, नल के हत्थे से किया जानलेवा हमला, युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर, युवक ने भिनगा कोतवाली में दी तहरीर, भिनगा कोतवाली क्षेत्र के इटवारिया चौराहे की घटना
➡️वाराणसी- वाराणसी में हिस्ट्रीशीटर ने की आत्महत्या, हिस्ट्रीशीटर अनिल यादव ने की आत्महत्या, जिला बदर हुए हिस्ट्रीशीटर ने की आत्महत्या, परिजनों ने पुलिस पर प्रताड़ना का लगाया आरोप, पुलिस पर मानसिक प्रताड़ना का लगाया आरोप, पूर्व में 50 हजार का था इनाम घोषित, वाराणसी के लक्सा थाना क्षेत्र का मामला
➡️लखनऊ- सीएम योगी से मिले मंत्री संजय निषाद, CM योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट, जनहित,समाजहित के कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए, कमलेश बिंद एनकाउंटर मामले में SIT जांच की मांग, गाजीपुर मामले में उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच का पत्र सौंपा
➡️चंदौली- ट्रक ने नेशनल हाईवे पर व्यक्ति को कुचला, कुचलने से शव के उड़े चीथड़े,क्षत विक्षत शव, लालचंद्र निवासी फुटिया के रूप में पहचान, घटना के बाद ट्रक समेत चालक फरार, सदर कोतवाली क्षेत्र के मझवार हाइवे की घटना
➡️हापुड़- मामूली विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, दोनों तरफ से जमकर चले लाठी डंडे, खूनी संघर्ष में 4 लोग गम्भीर घायल, पुलिस मौके पर जांच में जुटी, थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र का मामला
➡️दिल्ली- तेलंगाना के अंशुल की फिलाडेल्फिया में हत्या, अमेरिका के फिलाडेल्फिया में गोली मारकर हत्या, पिज्जा डिलीवरी के दौरान सुनसान जगह बुलाया, फर्जी ऑर्डर के जरिए सुनसान जगह बुलाया गया, वीकेंड पर पार्ट-टाइम पिज्जा डिलीवरी करते थे अंशुल, मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करता था अंशुल कुंचा, डिलीवरी का पता एक खाली अपार्टमेंट निकला-पुलिस, घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए, पुलिस को ऑर्डर देने वाले फोन नंबर का सुराग मिला
➡️कन्नौज- कार ने छात्र को मारी टक्कर, मौत, तेज रफ़्तार कार ने मारी थी टक्कर, घायल को अस्पताल में कराया था भर्ती, इलाज के दौरान हुई छात्र की मौत, छिबरामऊ थाना क्षेत्र में हादसा
➡️कन्नौज- नेशनल हाईवे पर कार में अचानक लगी आग, कार चालक ने कूद कर बचाई जान, कार डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त, फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू, गुरसहायगंज के जसोदा कस्बे के पास घटना
➡️गोरखपुर- महिला की निर्मम हत्या, रास्ते के विवाद में महिला की हत्या, महिला की फावड़े से हत्या की गई, पति, बेटा और बहू गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने 2 नामजद आरोपियों को पकड़ा, पेड़ काटने की बात पर शुरू हुई थी कहासुनी, सिकरीगंज में हत्या की वारदात
➡️दिल्ली- 661 करोड़ रूपये के सरकारी फंड घोटाला मामला, CBI का पंचकूला,दिल्ली-NCR में 6 ठिकानों पर छापा, वित्तीय घोटाले की जांच से जुड़े मामले में सर्च ऑपरेशन, चंडीगढ़, पंचकूला और दिल्ली-एनसीआर में छापेमारी, सर्च के दौरान महत्वपूर्ण सबूत, इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस मिले
➡️औरैया- खेत की जुताई करते समय व्यक्ति की मौत, सुरजीत यादव की रोटोवेटर मशीन में फंसने से मौत, ग्राम रामपुर खास मजरा टीला निवासी था सुरजीत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, कुदरकोट थाना क्षेत्र का मामला
➡️सोनभद्र- अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, बैरहवा टोला निवासी धर्मेंद्र के रूप में पहचान, परिजनों से थाने जाने की बात कहकर निकला था, पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी, चोपन थाना क्षेत्र के सलखन ग्राम पंचायत की घटना
➡️बदायूं- पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर तैयारी, परीक्षा को लेकर परिवहन निगम की तैयारी, 8 और 9 जून को होगी पुलिस भर्ती परीक्षा, 34 हजार अभ्यर्थियों के लिए विशेष व्यवस्था, 173 बसें परीक्षार्थियों के लिए लगाई गईं, 10 जिलों से आएंगे भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी, अभ्यर्थियों की सुविधा को लेकर निगम अलर्ट
➡️एटा- घर में नवविवाहिता का लटका मिला शव, तमन्ना की शादी 7 महीने पहले अमन से हुई थी, पुलिस टीम के साथ पहुंचे SHO जांच में जुटे, सकरौली थाना क्षेत्र के गांव बिचपुरी का मामला
➡️दिल्ली- अवैध निर्माण पर बड़ा एक्शन, 124 प्रॉपर्टीज़ का किया गया निरीक्षण, 94 अवैध ढांचे ढहाए, 114 प्रॉपर्टीज़ सील, नियम तोड़ने वाले आर्किटेक्ट्स होंगे ब्लैकलिस्ट, अवैध निर्माण के खिलाफ 'ज़ीरो टॉलरेंस' नीति-CM
➡️ग्रेटर नोएडा- बिल्डर के घटिया निर्माण से व्यक्ति की मौत, एरिहंत एम्बर सोसायटी का प्लास्टर गिरा, बाइक सवार पर गिरा प्लास्टर,मौके पर मौत, हादसे में 46 वर्षीय विकास चावला की मौत, सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई, सोसायटी के बाहर से गुजर रहे थे विकास, सोसायटी वासियों में बिल्डर के खिलाफ आक्रोश, बिसरख क्षेत्र के एरिहंत एम्बर सोसायटी की घटना
➡️रायबरेली- गार्ड पर मरीज के परिजनों से अभद्रता का आरोप, जिला महिला चिकित्सालय के गार्ड पर आरोप, प्रसव के लिए भर्ती महिला को देखने पहुंचे थे परिजन, परिजनों और गार्ड के बीच हुई कहासुनी, घटना को लेकर लोगों में नाराजगी
➡️देहरादून- सीएम धामी ने साधा राहुल गांधी पर निशाना, राहुल गांधी क़ो उत्तराखंड से कुछ लेना देना नहीं- सीएम, राहुल के लिए पौड़ी अल्मोड़ा आना नहीं-सीएम धामी, अंडमान-निकोबार ज्यादा जरूरी निकला- सीएम धामी
➡️दिल्ली- राजोकरी फ्लाईओवर पर सड़क हादसा, टेंपो पलटने से महिला की हुई मौत, हादसे में 6 लोग घायल, इलाज जारी, वसंत कुंज थाना क्षेत्र में हादसा
➡️देवप्रयाग- चारधाम यात्रा बस सड़क किनारे पलटी, सूचना पर तत्काल पहुंची टिहरी पुलिस, 4 घायलों को पहुंचाया अस्पताल, बस में कुल 39 यात्री सवार थे, देवप्रयाग क्षेत्र के तोता घाटी की घटना.
विज्ञापन
विज्ञापन