Mon, 08 Jun 2026
Breaking News
अयोध्या के विशेष पंडितों द्वारा तैयार आज का राशिफलदेखें : राशिफल | देश राज्यों की बड़ी खबरें : टॉप 17 ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तरप्रदेश भारत | शेखर न्यूज़ पर आज के प्रमुख राष्ट्रीय खबरें : शेखर न्यूज़ अयोध्या उत्तर प्रदेश | सुबह 8.30 बजे की बड़ी खबरें........... : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश द्वारा प्रसारित प्रमुख मुख्य खबरें | उड़ीसा में इंजीनियर के घर मिला नोटों का जखीरा : 80000 प्रतिमाह कमाने वाले इंजीनियर का इतना बड़ा साम्राज्य का मालिक कैसे बना | बड़ी खबरें...................* : शेखर न्यूज़ उत्तराखंड उत्तर प्रदेश एवं दिल्ली से एक साथ प्रसार | शाम की बड़ी खबरें................... : शेखर न्यूज़ दिल्ली उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश से एक साथ प्रसारित | शेखरन्यूज़,उत्तर प्रदेश उत्तराखंड एवं दिल्ली सेप्रसारित : मथुरा से गिरफ्तार हुए IIT बाबा की खुली पोल; 24 लड़कियों से बनाया रिश्ता, फोटो-वीडियो सहित पुलिस के हाथ लगे अहम सबूत | शेखर न्यूज़ पर शाम की देश राज्यों से प्राप्त बड़ी खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड न्यू दिल्ली | शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश दिल्ली एवं उत्तराखंड से एक साथ : शेखर न्यूज़ पर शाम 4:30बजे की बड़ी एवं प्रमुख खबरें | अयोध्या के विशेष पंडितों द्वारा तैयार आज का राशिफलदेखें : राशिफल | देश राज्यों की बड़ी खबरें : टॉप 17 ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तरप्रदेश भारत | शेखर न्यूज़ पर आज के प्रमुख राष्ट्रीय खबरें : शेखर न्यूज़ अयोध्या उत्तर प्रदेश | सुबह 8.30 बजे की बड़ी खबरें........... : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश द्वारा प्रसारित प्रमुख मुख्य खबरें | उड़ीसा में इंजीनियर के घर मिला नोटों का जखीरा : 80000 प्रतिमाह कमाने वाले इंजीनियर का इतना बड़ा साम्राज्य का मालिक कैसे बना | बड़ी खबरें...................* : शेखर न्यूज़ उत्तराखंड उत्तर प्रदेश एवं दिल्ली से एक साथ प्रसार | शाम की बड़ी खबरें................... : शेखर न्यूज़ दिल्ली उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश से एक साथ प्रसारित | शेखरन्यूज़,उत्तर प्रदेश उत्तराखंड एवं दिल्ली सेप्रसारित : मथुरा से गिरफ्तार हुए IIT बाबा की खुली पोल; 24 लड़कियों से बनाया रिश्ता, फोटो-वीडियो सहित पुलिस के हाथ लगे अहम सबूत | शेखर न्यूज़ पर शाम की देश राज्यों से प्राप्त बड़ी खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड न्यू दिल्ली | शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश दिल्ली एवं उत्तराखंड से एक साथ : शेखर न्यूज़ पर शाम 4:30बजे की बड़ी एवं प्रमुख खबरें | अयोध्या के विशेष पंडितों द्वारा तैयार आज का राशिफलदेखें : राशिफल | देश राज्यों की बड़ी खबरें : टॉप 17 ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तरप्रदेश भारत | शेखर न्यूज़ पर आज के प्रमुख राष्ट्रीय खबरें : शेखर न्यूज़ अयोध्या उत्तर प्रदेश | सुबह 8.30 बजे की बड़ी खबरें........... : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश द्वारा प्रसारित प्रमुख मुख्य खबरें | उड़ीसा में इंजीनियर के घर मिला नोटों का जखीरा : 80000 प्रतिमाह कमाने वाले इंजीनियर का इतना बड़ा साम्राज्य का मालिक कैसे बना | बड़ी खबरें...................* : शेखर न्यूज़ उत्तराखंड उत्तर प्रदेश एवं दिल्ली से एक साथ प्रसार | शाम की बड़ी खबरें................... : शेखर न्यूज़ दिल्ली उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश से एक साथ प्रसारित | शेखरन्यूज़,उत्तर प्रदेश उत्तराखंड एवं दिल्ली सेप्रसारित : मथुरा से गिरफ्तार हुए IIT बाबा की खुली पोल; 24 लड़कियों से बनाया रिश्ता, फोटो-वीडियो सहित पुलिस के हाथ लगे अहम सबूत | शेखर न्यूज़ पर शाम की देश राज्यों से प्राप्त बड़ी खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड न्यू दिल्ली | शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश दिल्ली एवं उत्तराखंड से एक साथ : शेखर न्यूज़ पर शाम 4:30बजे की बड़ी एवं प्रमुख खबरें |

बड़ी खबरें...................* : शेखर न्यूज़ उत्तराखंड उत्तर प्रदेश एवं दिल्ली से एक साथ प्रसार

LIVE

आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Mon, Jun 8, 2026 / Post views : 8

Share:

➡️लखनऊ- नई स्टार्टअप नीति 2026 को लेकर समीक्षा बैठक हुई। मुख्यमंत्री ने स्टार्टअप इको सिस्टम को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि युवा जॉब सीकर नहीं बल्कि जॉब क्रिएटर बनें। मुख्यमंत्री ने यूपी को 2025 का टॉप परफॉर्मर राज्य बताया और स्टार्टअप्स को वित्तीय सहायता देने पर विशेष फोकस की बात कही।

➡️लखनऊ- YES GAS को उत्तर प्रदेश में लॉन्च किया गया। यूपी के एएजी विनोद कुमार शाही ने इसका उद्घाटन किया। गोमतीनगर स्थित होटल में कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें UBS इंडस्ट्रीज के डायरेक्टर प्रमोद मिश्रा भी मौजूद रहे। कई डीलरों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए और YES GAS की आधिकारिक शुरुआत की गई।

➡️लखनऊ- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी झांसी और ललितपुर के दौरे पर रहेंगे। वे रानी लक्ष्मीबाई प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे, स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण में भाग लेंगे। दतिया में माता पीताम्बरा के दर्शन करेंगे तथा विभिन्न संगठनात्मक और जनसंपर्क कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

➡️लखनऊ- वाराणसी नगर निगम द्वारा मांस और मछली की दुकानों को शिफ्ट करने के फैसले पर मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि इससे व्यापारियों और ग्राहकों को परेशानी होगी तथा नॉन-वेज खाद्य पदार्थों की कीमतें बढ़ेंगी। उन्होंने बंगाल में मदरसों के सर्वे का भी विरोध किया।

➡️लखनऊ- गोमतीनगर विस्तार के अंडरपास के पास चलती कार में खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल हुआ है। कार की छत और बोनट पर बैठकर स्टंटबाजी की गई।

➡️बुलंदशहर- चलती कार में भीषण आग लग गई। कार सवार युवक समय रहते बाहर निकल गए और ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित बचा लिए गए। घटना ककोड़ कोतवाली क्षेत्र के सुनपेड़ा के पास की है।

➡️आजमगढ़- पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर विशेष तैयारी की गई है। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए QR कोड युक्त पोस्टर लगाए गए हैं, जिन्हें स्कैन कर अभ्यर्थी सीधे अपने परीक्षा केंद्र की लोकेशन प्राप्त कर सकेंगे।

➡️एटा- संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव पंखे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला अवागढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बनियान का है।

➡️एटा- गैंगस्टर आरोपी चंदा की 11 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की गई। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। मामला थाना सकीट क्षेत्र का है।

➡️सीतापुर- नाराज पति ने पत्नी को फोन पर तीन तलाक दे दिया। महिला ने पति, सास और ससुर पर प्रताड़ना तथा बेटा न होने पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।

➡️कानपुर देहात- दामाद द्वारा पत्नी को छोड़कर अपनी सास से शादी करने का मामला चर्चा में है। शादी की जानकारी सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद दोनों फरार बताए जा रहे हैं।

➡️कानपुर- बाइक सवार युवक आदित्य की सड़क हादसे में मौत के बाद ग्रामीणों ने जीटी रोड जाम कर दिया। लोडर वाहन द्वारा टक्कर मारने का आरोप है। पुलिस ने समझाकर जाम खुलवाया।

➡️वाराणसी- छह साल बाद एक महिला ने पड़ोसी पर रेप का केस दर्ज कराया है। महिला ने शादी के बाद पति के सहयोग से मामला दर्ज कराया। आरोपी के खिलाफ BNS और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है।

➡️औरैया- पांडव नदी में डूबने से दो आठ वर्षीय बच्चों विष्णु और अंश की मौत हो गई। दोनों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

➡️बागपत- 27 साल पुराने मुकदमे में एक बुजुर्ग ने अदालत में अपना जुर्म स्वीकार कर आत्मसमर्पण किया। अदालत ने न्यायालय उठने तक की सजा और एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया।

➡️प्रतापगढ़- सांसद डॉ. दिनेश शर्मा ने उपाध्यपुर गांव में प्राथमिक विद्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर विपक्ष पर अफवाह फैलाने का आरोप लगाया।

➡️बस्ती- गैर इरादतन हत्या के मामले में आरोपी पत्नी अर्चना चौधरी को सोनहा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

➡️रामपुर- अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया और नौ चोरी की बाइक बरामद की हैं।

➡️सीतापुर- धर्म परिवर्तन कराने वाले गैंग पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से बाइबल, क्रॉस और धार्मिक साहित्य बरामद किया गया।

➡️बाराबंकी- अवैध कटान की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम पर पथराव और मारपीट की गई। वनकर्मियों के साथ अभद्रता का वीडियो भी सामने आया है। विभाग ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

➡️औरैया- झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से चार वर्षीय मासूम नीलिमा की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अवैध चिकित्सकों की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।

➡️सीतापुर- यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के लिए जिले में आठ केंद्र बनाए गए हैं। करीब 19 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

➡️हापुड़- तेज रफ्तार थ्री व्हीलर ट्रक से टकरा गया। हादसे में करीब पांच लोग घायल हुए जिन्हें अस्पताल भेजा गया।

➡️सीतापुर- युवक को लालच देकर विद्युत पोल पर चढ़ाया गया जहां करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

➡️गोरखपुर- एक युवक चाकू से अपना गला रेतकर थाने पहुंच गया। पुलिस ने गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल भेजा। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

➡️सीतापुर- मंदबुद्धि नाबालिग बालिका से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। तीन माह की गर्भावस्था सामने आने के बाद घटना का खुलासा हुआ। एक आरोपी गिरफ्तार है जबकि दूसरा फरार है।

➡️कन्नौज- रेलवे स्टेशन पर पार्किंग ठेकेदार की मनमानी से वाहन चालक परेशान हैं। बिना टोकन वाहन छोड़ने के नाम पर उगाही के आरोप लगे हैं।

➡️अयोध्या- महंत सीताराम दास महाराज ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी मानसिकता विकृत है और उन्होंने कभी राम मंदिर के लिए दान नहीं दिया।

➡️हापुड़- यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के लिए जिले में नौ केंद्र बनाए गए हैं। 24,192 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे और नकलविहीन परीक्षा कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है।

➡️जालौन- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी जालौन पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। वे कोंच में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में भी शामिल हुए।

➡️अलीगढ़- कार टकराने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

➡️चित्रकूट- डीएम ने कामदगिरि महाआरती स्थल का निरीक्षण किया और पर्यटन विकास कार्यों में खामियां मिलने पर संबंधित संस्था व ठेकेदार को फटकार लगाई।

➡️सहारनपुर- वांछित आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम के साथ अभद्रता और हाथापाई की गई। आरोपी को पुलिस हिरासत से छुड़ा लिया गया। पुलिस ने कई लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।

➡️मुरादाबाद- STF ने 50 हजार के इनामी कुख्यात गोतस्कर अशफाक को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर कई जिलों में मुकदमे दर्ज हैं।

➡️मथुरा- रिश्वत और लापरवाही के आरोप में तीन दारोगा निलंबित किए गए हैं जबकि एक चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर किया गया है।

➡️प्रतापगढ़- आईजी प्रयागराज ने पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की। जिले के 17 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होगी।

➡️हाथरस- नहर में डूबने से तीन भाइयों की मौत के बाद उनके शव गांव पहुंचे। तीनों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया।

➡️सोनभद्र- ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर मालिक और चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।

➡️दिल्ली- अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान तेज करते हुए कई इमारतों पर बुलडोजर कार्रवाई की गई। बड़ी संख्या में संपत्तियां सील और नोटिस जारी किए गए हैं।

➡️दिल्ली- नर्सों के ड्रेस कोड पर सांसद कंगना रनौत ने कहा कि नर्सों को अपनी पसंद के कपड़े पहनने की स्वतंत्रता मिलनी चाहिए।

➡️दिल्ली- मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। NCR में 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

➡️दिल्ली- मालवीय नगर होटल अग्निकांड में मृतकों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है। एक और घायल की इलाज के दौरान मौत हुई है।

➡️दिल्ली- विधायक पंकज सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार मुलाकात की।

➡️पौड़ी गढ़वाल- सांसद अनिल बलूनी ने गोपेश्वर में अत्याधुनिक डायलिसिस सेंटर के निर्माण के लिए सांसद निधि से 50 लाख रुपये जारी किए हैं।

➡️हरिद्वार- स्पा सेंटरों में कथित अनैतिक गतिविधियों को लेकर विरोध तेज हो गया है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है और आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है।

---------------------------------

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें