Sun, 07 Jun 2026
Breaking News
शाम की बड़ी खबरें................... : शेखर न्यूज़ दिल्ली उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश से एक साथ प्रसारित | शेखरन्यूज़,उत्तर प्रदेश उत्तराखंड एवं दिल्ली सेप्रसारित : मथुरा से गिरफ्तार हुए IIT बाबा की खुली पोल; 24 लड़कियों से बनाया रिश्ता, फोटो-वीडियो सहित पुलिस के हाथ लगे अहम सबूत | शेखर न्यूज़ पर शाम की देश राज्यों से प्राप्त बड़ी खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड न्यू दिल्ली | शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश दिल्ली एवं उत्तराखंड से एक साथ : शेखर न्यूज़ पर शाम 4:30बजे की बड़ी एवं प्रमुख खबरें | शेखर न्यूज़ पर दोपहर 1:00 की प्रमुख मुख्य खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तराखंड उत्तर प्रदेश और दिल्ली से एक साथ प्रसारित | परसपुर, गोंडा : गोंडा को 516 करोड़ की 262 परियोजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री योगी बोले- विकास की नई पहचान बन रहा जनपद गोंडा | सुबह 7:30 बजे की बड़ी एवं प्रमुख मुख्य खबरें : शेखर न्यूज़ दिल्ली उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश | लहरपुर कोतवाली क्षेत्र में दिखी समुद्री मछली : ग्रामीणों ने कहा कि शिकारियों से खतरा | परसपुर , गोंडा : चकरौत में विकास की सौगात देंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , कल करेंगे परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास | आज का राशिफल अपने नाम के प्रथम अक्षर से देखें : अयोध्या एवं काशी के विशेष पंडितों द्वारा तैयार एवं प्रसारित | शाम की बड़ी खबरें................... : शेखर न्यूज़ दिल्ली उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश से एक साथ प्रसारित | शेखरन्यूज़,उत्तर प्रदेश उत्तराखंड एवं दिल्ली सेप्रसारित : मथुरा से गिरफ्तार हुए IIT बाबा की खुली पोल; 24 लड़कियों से बनाया रिश्ता, फोटो-वीडियो सहित पुलिस के हाथ लगे अहम सबूत | शेखर न्यूज़ पर शाम की देश राज्यों से प्राप्त बड़ी खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड न्यू दिल्ली | शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश दिल्ली एवं उत्तराखंड से एक साथ : शेखर न्यूज़ पर शाम 4:30बजे की बड़ी एवं प्रमुख खबरें | शेखर न्यूज़ पर दोपहर 1:00 की प्रमुख मुख्य खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तराखंड उत्तर प्रदेश और दिल्ली से एक साथ प्रसारित | परसपुर, गोंडा : गोंडा को 516 करोड़ की 262 परियोजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री योगी बोले- विकास की नई पहचान बन रहा जनपद गोंडा | सुबह 7:30 बजे की बड़ी एवं प्रमुख मुख्य खबरें : शेखर न्यूज़ दिल्ली उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश | लहरपुर कोतवाली क्षेत्र में दिखी समुद्री मछली : ग्रामीणों ने कहा कि शिकारियों से खतरा | परसपुर , गोंडा : चकरौत में विकास की सौगात देंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , कल करेंगे परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास | आज का राशिफल अपने नाम के प्रथम अक्षर से देखें : अयोध्या एवं काशी के विशेष पंडितों द्वारा तैयार एवं प्रसारित | शाम की बड़ी खबरें................... : शेखर न्यूज़ दिल्ली उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश से एक साथ प्रसारित | शेखरन्यूज़,उत्तर प्रदेश उत्तराखंड एवं दिल्ली सेप्रसारित : मथुरा से गिरफ्तार हुए IIT बाबा की खुली पोल; 24 लड़कियों से बनाया रिश्ता, फोटो-वीडियो सहित पुलिस के हाथ लगे अहम सबूत | शेखर न्यूज़ पर शाम की देश राज्यों से प्राप्त बड़ी खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड न्यू दिल्ली | शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश दिल्ली एवं उत्तराखंड से एक साथ : शेखर न्यूज़ पर शाम 4:30बजे की बड़ी एवं प्रमुख खबरें | शेखर न्यूज़ पर दोपहर 1:00 की प्रमुख मुख्य खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तराखंड उत्तर प्रदेश और दिल्ली से एक साथ प्रसारित | परसपुर, गोंडा : गोंडा को 516 करोड़ की 262 परियोजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री योगी बोले- विकास की नई पहचान बन रहा जनपद गोंडा | सुबह 7:30 बजे की बड़ी एवं प्रमुख मुख्य खबरें : शेखर न्यूज़ दिल्ली उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश | लहरपुर कोतवाली क्षेत्र में दिखी समुद्री मछली : ग्रामीणों ने कहा कि शिकारियों से खतरा | परसपुर , गोंडा : चकरौत में विकास की सौगात देंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , कल करेंगे परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास | आज का राशिफल अपने नाम के प्रथम अक्षर से देखें : अयोध्या एवं काशी के विशेष पंडितों द्वारा तैयार एवं प्रसारित |

शाम की बड़ी खबरें................... : शेखर न्यूज़ दिल्ली उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश से एक साथ प्रसारित

LIVE

आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Sun, Jun 7, 2026 / Post views : 9

Share:

➡️लखनऊ- यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में अतिरिक्त बसें, 8,9 और 10 जून को प्रदेशभर में परीक्षा होगी, 28 लाख से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दिए विशेष निर्देश, मंडल और जनपद स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त, जिला प्रशासन और पुलिस से समन्वय के निर्देश, बस स्टेशनों पर परीक्षा सहायता डेस्क स्थापित होंगे, अभ्यर्थियों को मार्गदर्शन और जानकारी दी जाएगी, परीक्षा केंद्रों तक अतिरिक्त बसों का संचालन होगा

➡️लखनऊ- विधानसभा ने कानपुर के अफसरों से विशेषाधिकार हनन मामले में रिपोर्ट तलब की है। मामले में अधिकारियों पर गाज गिर सकती है। विधायक अमिताभ बाजपेयी विशेषाधिकार हनन का मामला लाए हैं। प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे द्वारा पत्र जारी किया गया है। कानपुर पुलिस कमिश्नर और डीएम को 15 कार्यदिवसों के भीतर रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया गया है।

➡️लखनऊ- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर राम मंदिर चढ़ावे की रकम गायब होने को गंभीर बताया है। उन्होंने करोड़ों के चढ़ावे में गड़बड़ी के आरोप पर चिंता जताते हुए मंदिर ट्रस्ट के लिए स्थिति को शर्मनाक बताया। अखिलेश यादव ने कहा कि कोई भी सफाई देने सामने नहीं आ रहा है। उन्होंने कोर्ट से स्वतः संज्ञान लेने और निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की।

➡️लखनऊ- बीकेटी के देवरई कला जंगल में नरकंकाल मिला है। मौके से खोपड़ी, अस्थियां, बाल और कपड़े बरामद हुए हैं। अवशेषों को पोस्टमार्टम और DNA जांच के लिए भेजा गया है। मृतक छात्रा मानसी सीतापुर की रहने वाली थी और 25 मई को कॉलेज के लिए घर से निकली थी। 28 मई को संदना थाने में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इंजीनियरिंग छात्र और एक अन्य लड़की पर केस दर्ज है। पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।

➡️लखनऊ- कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान कल से शुरू होगा। ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय लखनऊ में इसका शुभारंभ करेंगे। कांग्रेस ने इस प्रोजेक्ट को पर्यावरण के लिए खतरा बताया है।

➡️लखनऊ- प्रतीक यादव के जन्मदिन पर परिवार भावुक हुआ। अपर्णा यादव ने बेटी पद्मजा संग तस्वीर साझा की। 13 मई को प्रतीक यादव का निधन हुआ था और निधन के 25 दिन बाद उनका जन्मदिन आया। बेटी प्रथमा ने बर्थडे धुन बजाकर पापा को याद किया। सफेद पियानो प्रतीक यादव ने बेटी को गिफ्ट किया था।

➡️लखनऊ- यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा कल से शुरू होगी। रेलवे ने परीक्षार्थियों के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। 7 से 10 जून तक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। लखनऊ-गोरखपुर रूट पर स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। सभी स्पेशल ट्रेनों में 12 कोच लगाए जाएंगे। लाखों अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए यह व्यवस्था की गई है।

➡️लखनऊ- 50 हजार का इनामी अशफाक गिरफ्तार किया गया है। यूपी एसटीएफ ने उसे दिल्ली से अरेस्ट किया है। अशफाक मुरादाबाद से 50 हजार का इनामी है।

➡️लखनऊ- अवैध गांजा बेचने वाली महिला गिरफ्तार की गई है। नगराम पुलिस ने फूलमती गौतम को पकड़ा है। आरोपी के घर पर छापेमारी कर 785 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।

➡️लखनऊ- जानकीपुरम में भाई ने भाई की हत्या कर दी। सिलेंडर से वार के बाद घायल आर्यन मिश्रा की इलाज के दौरान मौत हो गई। विवाद के बाद दोनों भाइयों में मारपीट हुई थी। बड़े भाई अभिषेक मिश्रा पर हत्या का आरोप है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है और आरोपी अभिषेक मिश्रा पुलिस हिरासत में है।

➡️गाजीपुर- 49 गैंग जनपद पुलिस की रडार पर हैं। कटरा गैंग, महाकाल गैंग और 315 गैंग के नाम सामने आए हैं। सोशल मीडिया गैंगस्टरों पर पुलिस ने एक्शन लिया है। 5 दिन चले अभियान में 401 अपराधी चिन्हित किए गए। ऑपरेशन वज्रपात में 39 केस दर्ज हुए और 11 लोग गिरफ्तार किए गए।

➡️अयोध्या- राम मंदिर चढ़ावे पर अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है। उन्होंने करोड़ों की रकम गायब होने का दावा किया और ट्रस्ट व सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाए। अखिलेश यादव ने न्यायालय से स्वतः संज्ञान लेने की मांग की और कहा कि आस्था से जुड़े इस मामले की जांच होनी चाहिए।

➡️देवरिया- CMO ने 7 चिकित्सा अधीक्षकों का तबादला किया है। डॉ. सत्येन्द्र कुमार राय को रुद्रपुर से सलेमपुर, डॉ. अतुल कुमार को सलेमपुर से लार, डॉ. बृजवासी सिंह को लार से रुद्रपुर, डॉ. ब्रह्मानंद गिरी को तरकुलवा, डॉ. मनोज कुमार जैन को तरकुलवा से गौरीबाजार, डॉ. इमाम हसन सिद्दीकी को महेन PHC और डॉ. ओम प्रकाश जसई को भाटपाररानी PHC भेजा गया है। जनहित में आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

➡️वाराणसी- डेढ़ माह की बच्ची को जमीन पर पटकने की घटना सामने आई है। आरोपी ने दादा की गोद से बच्ची को छीनकर जमीन पर पटक दिया। आरोपी ने ‘भगवान ने बलि मांगी’ का दावा किया। पड़ोसी ने देर रात घटना को अंजाम दिया। लोगों ने विकास यादव को पुलिस को सौंप दिया। घायल बच्ची अस्पताल में भर्ती है और हालत स्थिर है। मामला सारनाथ थाना क्षेत्र के पहड़िया का है।

➡️संभल- मस्जिद ध्वस्तीकरण के समय विवादित पोस्टर मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। डीएम और एसपी को पोस्टर बरामद हुए थे। मामला थाना नखासा क्षेत्र के कसेरुआ का है।

➡️फिरोजाबाद- डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अहिल्याबाई होल्कर को लोकमाता बताया। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने मंदिरों का जीर्णोद्धार करने का काम किया और सरकार ने लोकमाता की जयंती मनाने का काम किया।

➡️फिरोजाबाद- पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि सरकार ने लोकमाता की प्रतिमाएं स्थापित कीं और उनके त्याग को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया।

➡️इटावा- सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने कहा कि देश में अघोषित इमरजेंसी है। उन्होंने कहा कि जनता को सिर्फ महंगाई और झूठ मिला है। शिवपाल यादव ने सरकार पर हिंदू-मुस्लिम की राजनीति करने और देश-प्रदेश को लूटने का आरोप लगाया। वे लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में पहुंचे थे।

➡️अलीगढ़- पुलिस ने कुछ ही घंटों में चोरी का खुलासा किया। घेराबंदी कर दो शातिर चोरों को दबोचा गया। सहारा कला गांव निवासी विमल और हेमंत अरेस्ट हुए हैं। घर की अलमारी से जेवर चोरी किए गए थे। चोरी का सामान और अवैध चाकू बरामद हुआ है। इगलास थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई की।

➡️बहराइच- भैंसा चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। 4 भैंसों संग अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है। सभी अभियुक्त रंगे हाथ पकड़े गए। मामला थाना हरदी इलाके का है।

➡️हाथरस- कासगंज गए तीन भाइयों की डूबने से मौत हो गई। हजारा नहर में 4 लोग स्नान करने गए थे। चौथे युवक ने बमुश्किल अपनी जान बचाई। रेस्क्यू के दौरान रेलवे पुल से शव बरामद किए गए। पोस्टमार्टम के बाद शव हाथरस भेजे जाएंगे। मृतक सिकंदराराऊ क्षेत्र के टीकरी कला के निवासी थे।

➡️सिद्धार्थनगर- 18 वर्षीय युवक गहरे पानी में डूब गया। युवक राप्ती नदी में दोस्तों संग नहाने गया था। युवक आजाद नगर का निवासी सुहेल बताया जा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची और तलाश शुरू कर दी गई। मामला डुमरियागंज इलाके के गंगा माई झाल का है।

➡️कन्नौज- सबका दल यूनाइटेड की महारैली आयोजित हुई। महारैली में मंत्री ओपी राजभर ने कहा कि हमारी दुर्गति का कारण सपा का साथ देना है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सरकार ने आरक्षण में हमारा हिस्सा लूटा। मंत्री ने कहा कि BJP सरकार जातीय जनगणना करा रही है।

➡️आजमगढ़- जहानागंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दो अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपी बिहार और कुशीनगर के निवासी हैं। अकबेलपुर तिराहे से पुलिस ने गिरफ्तारी की। 3 लाख रुपये का 20.499 KG गांजा बरामद हुआ है।

➡️सीतापुर- ऑडी और सियाज कार वाले दो चोर गिरफ्तार किए गए हैं। चोरी के जेवरात, असलहा और कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपी योगेंद्र चौहान पर 30 से अधिक केस दर्ज हैं। आरोपी लग्जरी कार से जाकर चोरी की वारदात करते थे। बरामद कारों का मूल्य 72 लाख रुपये बताया गया है। अटरिया पुलिस और SOG टीम ने कार्रवाई की।

➡️हरदोई- परिजनों ने युवती को मौत के घाट उतार दिया। पिता ने भाइयों और भाभी संग मिलकर 19 वर्षीय शुभी की हत्या की। घर से रातभर गायब रहने पर जान ली गई। घटना छुपाने के लिए सर्पदंश से मौत बताई गई और बाग में अंतिम संस्कार कर दिया गया। पत्नी की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। रामदयाल, मुनेश, सुरेश और माधुरी गिरफ्तार हैं, जबकि फरार आरोपी कल्लू की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है।

➡️आजमगढ़- विहिप राष्ट्रीय संगठन मंत्री मिलिंद परांडे आजमगढ़ में हैं। 7 से 17 जून तक परिषद शिक्षा वर्ग का आयोजन होगा। देशभर से चयनित कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे। उन्होंने धर्मांतरण रोकने के लिए बने कानूनों का समर्थन किया।

➡️रायबरेली- अनियंत्रित DCM की कार और पिकअप से टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार एक युवक गंभीर घायल हुआ और उसे भर्ती कराया गया। पुलिस ने DCM चालक को हिरासत में लिया है। घटना बछरावां थाना क्षेत्र के समोधा चौराहे की है।

➡️सिद्धार्थनगर- दिल्ली गई महिला से दुष्कर्म का आरोप लगा है। महिला पति से विवाद के बाद दिल्ली गई थी। पीड़िता ने राजेश और उसके साथी पर रेप का आरोप लगाया है। कठेला समय माता थाने में तहरीर दी गई। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस सुलह का दबाव बना रही है। उसने एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है।

➡️आगरा- एत्माद्दौला में फायरिंग कांड का 8 घंटे में खुलासा हुआ। जानलेवा फायरिंग के 2 आरोपी कन्हैया और कपिल गिरफ्तार हुए हैं। 315 बोर का अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। शराब के लिए 2000 रुपये मांगने पर विवाद हुआ था। 2 अन्य आरोपी महेंद्र कुशवाह और लाला अभी फरार हैं।

➡️कन्नौज- अवसरवादी कहने पर मंत्री ओपी राजभर भड़क गए। उन्होंने कहा कि उन्हें किसी ने दलबदलू नहीं कहा। राजभर बोले कि सपा ने 8 बार दल बदलकर गठबंधन किया, हमने 2 ही बार दल बदला तो लोग पगला गए। उन्होंने कहा कि सपा अपना माहौल खराब कर रही है।

➡️बाराबंकी- निकाह के 5 घंटे बाद रिश्ता टूट गया। बिना दुल्हन के बारात वापस लौटी। मेहर अदायगी को लेकर विवाद हुआ। दहेज में बुलेट मांगने का आरोप लगा। दुल्हन ने ससुराल जाने से इनकार कर दिया। दोनों पक्षों की आपसी सहमति से तलाक हुआ। मामला कोतवाली फतेहपुर के नालापार दक्षिणी का है।

➡️प्रयागराज- धावक बजरंग पांडेय का कॉमनवेल्थ गेम्स में चयन हुआ है। वे स्प्रिंट तिकड़ी का हिस्सा बनकर देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। किसान परिवार में जन्मे बजरंग ने गरीबी और संघर्ष के बीच पहचान बनाई। सीमित संसाधनों में अभ्यास जारी रखा। 2023 में खेल कोटे से भारतीय सेना में नौकरी मिली और वर्तमान में वे बरेली में सूबेदार के पद पर तैनात हैं।

➡️दिल्ली- क्राइम ब्रांच ने सलीम चौधरी को अरेस्ट किया है। वह 21 से ज्यादा आपराधिक मामलों में वांछित था। उस पर लूट, चोरी, स्नैचिंग और आर्म्स एक्ट के केस दर्ज हैं। दो मामलों में कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित किया था। क्राइम ब्रांच की पश्चिमी रेंज-2 टीम ने उसे पकड़ा।

➡️दिल्ली- न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में घर में आग लग गई। इमारत की पहली मंजिल पर आग लगी। फायर ब्रिगेड ने लोगों को सुरक्षित निकाला और दमकल ने आग पर पूरी तरह काबू पाया।

➡️दिल्ली- INDIA गठबंधन की बैठक 8 जून को होगी। बैठक में 23 विपक्षी दल शामिल होंगे। कंस्टीट्यूशन क्लब में दोपहर 12 बजे से बैठक होगी।

➡️दिल्ली- TMC सुप्रीमो ममता बनर्जी से अरविंद केजरीवाल मिलेंगे। आप संस्थापक ममता बनर्जी से मिलने जाएंगे। दिल्ली में दोनों पूर्व सीएम की मुलाकात होगी।

➡️चमोली- कालेश्वर में कार और टेम्पो ट्रैवलर की टक्कर हो गई। चालक को नींद की झपकी आने से हादसा हुआ। गनीमत रही कि कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य किया। दोनों वाहनों में सवार यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया। कार में सवार श्रद्धालु बद्रीनाथ से लौट रहे थे।

➡️हैदराबाद- तेलंगाना के मुख्यमंत्री पर हिटलर से प्रेरणा लेने का आरोप लगा है। रेवंत रेड्डी ने कहा कि हैदराबाद युद्ध क्षेत्र जैसा दिखने लगा है। ध्वस्तीकरण की तुलना ईरान-इजराइल युद्ध से की गई। HYDRAA एजेंसी के नाम की प्रेरणा हिटलर से बताई गई। बयान पर तेलंगाना की राजनीति में भूचाल आ गया है।

➡️राजस्थान- पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि वे कांग्रेस अध्यक्ष बनना चाहते थे, लेकिन अचानक परिस्थितियां बदल गईं। उन्होंने कहा कि पर्यवेक्षकों के आने से स्थिति प्रभावित हुई। गहलोत ने कहा कि CM बने रहने के लिए अध्यक्ष नहीं बने। उनके बयान से कांग्रेस में सियासी बहस शुरू हो गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें