आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Wed, Mar 4, 2026 / Post views : 64
➡प्रयागराज- संगम नगरी में होली धूमधाम से मनाई जा रही, लोग एक दूसरे को रंग, अबीर गुलाल लगा रहे, गुलाल लगाकर होली की मस्ती में डूबे दिखे, चौक इलाके में लोकनाथ पर खेली गई होली, पानी की तेज धार से भी बौछार की जा रही, संगम नगरी में 3 दिन मनाई जाती है होली
➡संभल- डीएम, एसपी निकले निरीक्षण पर, होली का जायजा लेने निकले दोनों, जुलूस के मार्ग का निरीक्षण किया
➡कानपुर- मिट्टी उठाना एक परिवार को पड़ा भारी, शादी के मंडप के लिए रोड से मिट्टी उठाई, पड़ोसी दबंगों ने परिवार पर किया हमला, लोहे की रॉड, लाठी डंडों से किया हमला, दबंगों ने बीच सड़क जमकर की मारपीट, दबंगों ने घर की खिड़कियां, शीशे भी तोड़े, हनुमंत विहार थाना क्षेत्र का मामला
➡इटावा- सैफई में सपा कार्यालय पर होली कार्यक्रम, सपा कार्यकर्ताओं से बोले शिवपाल यादव, 2027 में सपा सरकार बनानी है- शिवपाल, ‘अनुशासन में रहकर सरकार बनानी होगी’, पार्टी में अनुशासन बहुत जरूरी है- शिवपाल, लड़ाई जीतने के लिए अनुशासन जरूरी- शिवपाल, 2027 में अखिलेश को CM बनाना है- शिवपाल
➡एटा- मामूली विवाद में मारपीट, युवक घायल, गांव के ही लोगों पर मारपीट का आरोप, घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, एटा-जलेसर क्षेत्र के गणेशपुर का मामला
➡मैनपुरी- एक दूसरे को गुलाल लगाकर खेली जा रही होली, स्वास्थ्य विभाग की टीम CHC, PHC पर तैनात, ग्राम पंचायतों में भी शांति से मनाई जा रही होली, DM, SP के कानून व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश
➡दिल्ली- नेता विपक्ष राहुल गांधी ने दी होली की बधाई, ‘रंगों और मोहब्बत के पर्व की शुभकामनाएं’, ‘होली के रंग आपका जीवन नई आशाओं से भरे’, नए उमंग, अनगिनत खुशियों से भर दें- राहुल, कांग्रेस मुख्यालय पर राहुल ने होली भी खेली
➡रायबरेली- होली खेल रहे मासूम पर दबंगों का हमला, घर के सामने 12 वर्षीय बच्चे को चाकू मारे, परिजनों का 3 लोगों पर हमला करने का आरोप, घटना को अंजाम देकर हमलावर हुए फरार, हरचंदपुर थाना के गोकलपुर गांव की घटना
➡बुलंदशहर- मामूली कहासुनी के बाद दबंग ने किया हमला, दबंग ने दो भाइयों पर किया चाकू से हमला, सीने पर चाकू लगने से युवक गंभीर घायल, डीजे पर डांस करने को लेकर युवक से विवाद, आरोपी को हिरासत में लेकर कार्रवाई में जुटी पुलिस, कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र का मामला
➡मैनपुरी- मामूली विवाद में दबंगों ने की मारपीट, मारपीट के दौरान कई लोग घायल, घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती, शहर कोतवाली क्षेत्र की घटना
➡मुरादाबाद- ईसापुर मुड़िया से हैरान करने वाला वीडियो, 2 युवक मासूम बच्चे को घसीटते आ रहे नजर, बाइक सवार दो युवक घसीटते आ रहे नजर, बच्चे को फेंककर भागे बाइक सवार बदमाश, बिलारी थाना क्षेत्र के ईसापुर मुड़िया की घटना
➡मैनपुरी- कार ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, होली खेल कर लौट रहे थे पति और पत्नी, पुलिस ने अनियंत्रित कार कब्जे में ली, शहर कोतवाली भोगांव मैनपुरी रोड की घटना
➡बलिया- डीजे बजाने को लेकर हिंसक झड़प, दो पक्षों में जमकर हिंसक झड़प, जमकर चले ईंट-पत्थर, लाठी-डंडे, मारपीट में 6 से 7 लोग घायल, एक की हालत गंभीर, इलाज जारी, फेफना थाने के करची का मामला
➡हापुड़- होली पर हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिसाल, होली के पर्व पर आपसी भाईचारे की सौहार्द, हिंदुओं पर मुस्लिमों ने की फूलों की बारिश, फूलों से होली खेलकर बांटी गईं खुशियां, हापुड़ के हैदरनगर में खेली गई होली
➡गोरखपुर- पति ने पत्नी की निर्मम हत्या की, फावड़े से काटकर की निर्मम हत्या, विवाद के बाद पति ने हत्या की, खजनी क्षेत्र के धांधूपार की घटना
➡ हापुड़- होली पर दो पक्षों में जमकर विवाद, होली पर दलितों के साथ मारपीट, सामान लेने जा रहे बच्चे से गाली गलौज, गाली गलौज के बाद हुआ जमकर विवाद, विवाद के बाद दलितों से जमकर मारपीट, दलितों पर दबंगों ने किया जमकर पथराव, पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पथराव करने वाले करीब 4 लोग फरार, आरोपियों पार कार्रवाई के लिए हंगामा जारी, थाना सिंभावली क्षेत्र के नयागांव का मामला
➡औरैया- सड़क हादसे में दूधिया की मौत, शेखुपुर के पास सड़क हादसे में मौत, बाइक की टक्कर से दूधिया की मौत, अजीतमल कोतवाली क्षेत्र की घटना
➡देहरादून- राज्यपाल और सीएम धामी ने खेली होली, लोक भवन में धूमधाम से खेली गई होली, CM ने राज्यपाल को रंग लगाकर बधाई दी, मुख्य सचिव और DGP ने भी खेली होली
➡अमेरिका- अमेरिका का बड़ा ऐलान, होर्मुज जलडमरूमध्य में नेवी बेड़ा तैनात, तेल टैंकरों को सैन्य एस्कॉर्ट देने की तैयारी, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान, सोशल प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर घोषणा की, यूएस डेवलपमेंट फाइनेंस कॉर्पोरेशन DFC को निर्देश, खाड़ी से गुजरने वाले जहाजों को राजनीतिक जोखिम बीमा, ऊर्जा आपूर्ति के लिए वित्तीय सुरक्षा गारंटी- ट्रंप, अंतरराष्ट्रीय शिपिंग कंपनियों को राहत, अमेरिका का ईरान के खिलाफ सख्त रुख, मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच बड़ा कदम, वैश्विक तेल संकट नहीं होने देने का दावा
विज्ञापन
विज्ञापन