आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Wed, Mar 4, 2026 / Post views : 56
➡️ लखनऊ। धान खरीद में योगी सरकार ने तोड़े सारे कीर्तिमान।यूपी में खरीदा गया 62.30 लाख मीट्रिक टन धान,खरीफ 2025-26 में रिकॉर्ड खरीद, रिकॉर्ड भुगतान।2025-26 में 62.30 लाख मीट्रिक टन धान खरीद, 60 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का था लक्ष्य,खरीदा गया रिकॉर्ड 62.30 लाख मीट्रिक टन धान,लक्ष्य से 2.30 लाख मीट्रिक टन अधिक खरीद हुआ धान।
➡️ दिल्ली।गृह मंत्री अमित शाह कल जायेंगे पटना। सीएम नीतीश कुमार और नितिन नवीन के नामांकन में होंगे शामिल।
➡️ अमेरिकी रक्षा मंत्री का बयान "ईरान पर अब ग्रैविटी बम गिराएगा अमेरिका"
➡️ मुम्बई।दा केरला 2 भी विवादों में, ट्रेलर में बाभन की लड़की जैसे तथ्यों को दर्शाया गया, सोशल मीडिया पर लोग दे रहे प्रतिक्रिया
➡️ लखनऊ।समाजवादी पार्टी अयातुल्ला खामेनेई पर हुए हमले और मीनाब के एक स्कूल पर हुए सबसे घातक इज़रायली-अमेरिकी हमलों में से एक, जिसमें 165 छात्राएं मारी गईं, दोनों की कड़ी निंदा करती है। जिनेवा कन्वेंशन और अंतरराष्ट्रीय कानून, जो संघर्ष के समय में भी मानव जीवन की रक्षा के लिए बनाए गए हैं, ऐसे कृत्यों से गंभीर रूप से खतरे में हैं। हम उनकी शहादत को नमन करते हैं और इस क्षति से दुखी, शोक संतप्त सभी लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं-अखिलेश यादव सपा प्रमुख।
➡️ दिल्ली।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ होली मनाई। रंगों के इस पर्व पर उन्होंने खुशियों, पॉजिटिविटी और आपसी मेलजोल का संदेश दिया। उत्सव के दौरान रंग, गुलाल और सौहार्द का माहौल देखने को मिला।
➡️ पटना।बिहार के जिन उपमुख्यमंत्री साहब के बनने की रेस में सबसे आगे होने की बात कही जा रही है, वो CM नहीं बनेंगे।अगर BJP का CM बना तो नाम ऐसा होगा जैसा BJP हमेशा से करती रही है-सूत्र
➡️लखनऊ। दुबग्गा में युवक की चाकू से गोदकर हत्या।बेगरिया में मामूली कहासुनी हत्या की वजह।युवती, उसके भाई पर सूरज पर हमले का आरोप।चाकू से ताबड़तोड़ वार कर किया लहूलुहान,गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया युवक,डॉक्टरों ने इलाज के दौरान किया मृत घोषित।आक्रोशित परिजनों ने दुबग्गा थाने का घेराव किया,पुलिस ने जांच शुरू कर आरोपियों की तलाश तेज की।
➡️ मुम्बई।अभिषेक शर्मा सेमीफाइनल के ठीक पहले महाराष्ट्र के श्री सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे।माथे में तिलक लगाए अभिषेक शर्मा मूर्ति के कान में कुछ कहते हुए दिखाई दे रहे हैं।
➡️ सुल्तानपुर
गोमती नदी के आमघाट पुल से युवती मनीषा कूदी।सूचना पर पुलिस ने नदी में सर्च अभियान शुरू किया,गोताखोरों की टीम तलाशी में जुटी।
अभी तक युवती का कोई सुराग नहीं मिला।हलियापुर थाना क्षेत्र के गौहनिया निवासी मनीषा की खोज जारी।
विज्ञापन
विज्ञापन