आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Fri, Apr 24, 2026 / Post views : 18
बड़ी खबरें...................*
➡रामपुर, युवक ने की आत्मदाह की कोशिश, जिला न्यायालय परिसर में की कोशिश, ज्वलनशील पदार्थ अपने ऊपर उड़ेला, पुलिस ने युवक को समय रहते बचाया, जिला जज ने जांच कमेटी गठित की, 2 सदस्यीय जांच कमेटी गठित की, पुलिसकर्मी से विवाद के बाद उठाया कदम, पुलिस कांस्टेबल ने युवक को मारा था थप्पड़, एसपी ने पुलिस कांस्टेबल को किया सस्पेंड
➡आगरा, वृद्ध महिला ने लगाया पैसे निकालने का आरोप, जनसेवा केंद्र संचालक पर पैसे निकालने का आरोप, आगरा के बाह के जरार गांव का मामला
➡गाजियाबाद, रिसेप्शन पार्टी में जा रही महिला से लूट, संजय नगर के HB फार्म हाउस के पास वारदात, दिव्या शर्मा को बनाया गया निशाना, बाइक सवार लुटेरों ने पहले की रेकी, फार्म हाउस में एंट्री से पहले छीना मंगलसूत्र, घटना के बाद आरोपी मौके से फरार, मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र का मामला
➡मेरठ, SSP अविनाश पांडे पहुंचे नौचंदी थाने, थाने में SSP ने कराई पुलिसकर्मियों को PT, नौचंदी थाने में तैनात पुलिसकर्मियों को कराई PT, स्वस्थ और एक्टिव रहने के लिए कराई गई PT, पुलिसकर्मियों को स्वस्थ रहने के तरीके बताए गए
➡लखनऊ, विद्युत नियामक आयोग ने जताई नाराजगी, पॉवर कारपोरेशन ने MD यूपीपीसीएल से मांगा जवाब, स्टैंडर्ड ऑफ परफॉर्मेंस के उल्लंघन पर जवाब तलब, क्यों न एक-एक लाख जुर्माना लगाया जाए - आयोग, रिचार्ज कराने पर 2 घंटे में कनेक्शन नहीं जोड़े गए, 193143 लोगों की कनेक्शन संबंधित शिकायतें दर्ज
➡हापुड़, ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलटा, एक की मौत, दो यात्री गंभीर घायल, थाना हापुड़ देहात के गढ़ रोड का मामला
➡कानपुर देहात, दबंगों ने युवक को बेरहमी से पीटा, युवक को रस्सी से बांधकर पीटा, 2 आरोपियों को हिरासत में लिया, गजनेर थाना क्षेत्र के सैथा गांव की घटना
➡उन्नाव, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसा, दो बसें कंटेनर से टकराईं, यात्रियों में चीख पुकार, एक की मौत, 7 घायल, 4 की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती, बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र का मामला
➡हापुड़, होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी, जिला 2 जोन में बांटा गया, 25, 26, 27 अप्रैल को परीक्षा, पहली पाली सुबह 10 से 12 बजे तक
➡हमीरपुर, स्कूल वैन चालक की गुंडई का वीडियो वायरल, ट्रक पर चढ़कर ड्राइवर को पीटा, लात-घूंसों से पिटाई, बेतवा पुल का मामला
➡लखनऊ, बलरामपुर में अवैध धर्मांतरण मामला, ATS करेगी सीरिया और स्विस बैंक खातों की जांच, छांगुर और नवीन रोहरा के खातों की जांच, 100 करोड़ से ज्यादा की रकम खपाने का शक, यूनाइटेड मरीन कंपनी के खातों का भी उपयोग
➡हापुड़, गोलीकांड का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार, कई फरार, रुपये के विवाद में फायरिंग, CCTV में कैद घटना, अवैध हथियार और थार गाड़ी बरामद, बाबूगढ़ थाना क्षेत्र का मामला
➡मथुरा, व्यापारी को परिवार सहित बंधक बनाकर लूट, करीब 30 लाख की लूट, बदमाश CCTV DVR भी ले गए, थाना सुरीर क्षेत्र का मामला
➡गोंडा, पेट्रोल पंप पर मारपीट, तेल को लेकर विवाद, दो युवकों में मारपीट, इटियाथोक पुलिस ने केस दर्ज
➡अमरोहा, बिना लाइसेंस खाद्य पदार्थ कारोबार पर कार्रवाई, एक्सपायरी नूडल्स, चिप्स और स्नैक्स बरामद, करीब 4 लाख का सामान जब्त, डिडौली क्षेत्र का मामला
➡कानपुर, स्मार्ट मीटर हटवाने को लेकर हंगामा, उपभोक्ताओं का विरोध प्रदर्शन, चौबेपुर क्षेत्र का मामला
➡टिहरी, सड़क हादसे पर PM ने दुख जताया, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख सहायता, घायलों को 50 हजार की मदद की घोषणा
➡रायबरेली, यूपी के 40 जिलों में लू का अलर्ट, रायबरेली भी शामिल, तेज धूप और गर्मी से लोग परेशान
➡लखीमपुर, खमरिया में चोरी की वारदात से दहशत, दो भाइयों के घर लाखों की चोरी, पुलिस गश्त पर सवाल
➡श्रावस्ती, जाम और हंगामे पर कार्रवाई, पेट्रोल पंप पर विरोध के बाद केस दर्ज, दर्जनों नामजद, यातायात बाधित करने का आरोप
➡मुरादाबाद, डंपर और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर, 2 लोगों की मौत, कई घायल, मैनाठेर थाना क्षेत्र का मामला
➡लखनऊ, ATS की बड़ी कार्रवाई, 2 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, नोएडा से तुषार चौहान और समीर खान अरेस्ट, पिस्टल, कारतूस और चाकू बरामद, टारगेट किलिंग और ग्रेनेड हमले की साजिश का खुलासा
➡फर्रुखाबाद, बारात में हर्ष फायरिंग से युवक को गोली लगी, कोतवाली कायमगंज क्षेत्र का मामला.
-----------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन