Fri, 01 May 2026
Breaking News
परसपुर , गोंडा : एजेंसी परिसर में कुंवर कमलेंद्र मोहन सिंह और सावित्री गैस एजेंसी के मालिक आशू सिंह के बीच जमकर हुई मारपीट, वीडियो वायरल | परसपुर, गोंडा : लालापुरवा बालपुर जाट में तेज रफ्तार ईको कार ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, 8 वर्षीय बच्ची की मौत, हाईवे जाम | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें...................* : शेखर न्यूज़ सीतापुर उत्तर प्रदेश प्रयागराज बैजलपुर गाजियाबाद लखनऊ | शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें : शेखर न्यूज़ गाजियाबाद उत्तर प्रदेश बैजलपुर लखनऊ कानपुर गोरखपुर | बड़ी खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश बैजलपुर लखनऊ सीतापुर गाजियाबाद | परसपुर , गोंडा : गरीबों के लिए फरिश्ता बनीं एसडीएम नेहा मिश्रा, दिव्यांग को दिलाई बैटरी ट्राई साइकिल | शेखर न्यूज़ पर 26 अप्रैल 2026 के मुख्य समाचार : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश बैजलपुर अयोध्या | सुबह 7.30 बजे तक की बड़ी एवं प्रमुख खबरें.... : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश लखनऊ बैजलपुरअयोध्या | आज का आपका राशिफल : अयोध्या के आचार्यों द्वारा निर्मित आपका नाम के प्रथम अक्षर से अपना राशिफल देखें | शेखर न्यूज़ पर प्रमुख राष्ट्रीय खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश बैजलपुर लखनऊ अयोध्या | परसपुर , गोंडा : एजेंसी परिसर में कुंवर कमलेंद्र मोहन सिंह और सावित्री गैस एजेंसी के मालिक आशू सिंह के बीच जमकर हुई मारपीट, वीडियो वायरल | परसपुर, गोंडा : लालापुरवा बालपुर जाट में तेज रफ्तार ईको कार ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, 8 वर्षीय बच्ची की मौत, हाईवे जाम | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें...................* : शेखर न्यूज़ सीतापुर उत्तर प्रदेश प्रयागराज बैजलपुर गाजियाबाद लखनऊ | शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें : शेखर न्यूज़ गाजियाबाद उत्तर प्रदेश बैजलपुर लखनऊ कानपुर गोरखपुर | बड़ी खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश बैजलपुर लखनऊ सीतापुर गाजियाबाद | परसपुर , गोंडा : गरीबों के लिए फरिश्ता बनीं एसडीएम नेहा मिश्रा, दिव्यांग को दिलाई बैटरी ट्राई साइकिल | शेखर न्यूज़ पर 26 अप्रैल 2026 के मुख्य समाचार : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश बैजलपुर अयोध्या | सुबह 7.30 बजे तक की बड़ी एवं प्रमुख खबरें.... : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश लखनऊ बैजलपुरअयोध्या | आज का आपका राशिफल : अयोध्या के आचार्यों द्वारा निर्मित आपका नाम के प्रथम अक्षर से अपना राशिफल देखें | शेखर न्यूज़ पर प्रमुख राष्ट्रीय खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश बैजलपुर लखनऊ अयोध्या | परसपुर , गोंडा : एजेंसी परिसर में कुंवर कमलेंद्र मोहन सिंह और सावित्री गैस एजेंसी के मालिक आशू सिंह के बीच जमकर हुई मारपीट, वीडियो वायरल | परसपुर, गोंडा : लालापुरवा बालपुर जाट में तेज रफ्तार ईको कार ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, 8 वर्षीय बच्ची की मौत, हाईवे जाम | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें...................* : शेखर न्यूज़ सीतापुर उत्तर प्रदेश प्रयागराज बैजलपुर गाजियाबाद लखनऊ | शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें : शेखर न्यूज़ गाजियाबाद उत्तर प्रदेश बैजलपुर लखनऊ कानपुर गोरखपुर | बड़ी खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश बैजलपुर लखनऊ सीतापुर गाजियाबाद | परसपुर , गोंडा : गरीबों के लिए फरिश्ता बनीं एसडीएम नेहा मिश्रा, दिव्यांग को दिलाई बैटरी ट्राई साइकिल | शेखर न्यूज़ पर 26 अप्रैल 2026 के मुख्य समाचार : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश बैजलपुर अयोध्या | सुबह 7.30 बजे तक की बड़ी एवं प्रमुख खबरें.... : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश लखनऊ बैजलपुरअयोध्या | आज का आपका राशिफल : अयोध्या के आचार्यों द्वारा निर्मित आपका नाम के प्रथम अक्षर से अपना राशिफल देखें | शेखर न्यूज़ पर प्रमुख राष्ट्रीय खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश बैजलपुर लखनऊ अयोध्या |

: गोंडा : या हुसैन की सदाओं और अलम की शान के साथ निकला सातवीं मोहर्रम का जुलूस

नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Fri, Jul 4, 2025 / Post views : 82

Share:

गोंडा: विकासखंड परसपुर क्षेत्र के नगर पंचायत परसपुर और उससे लगे ग्रामीण इलाकों में गुरुवार की रात सातवीं मोहर्रम का जुलूस पारंपरिक श्रद्धा, अनुशासन और गमगीन माहौल में निकाला गया। परसपुर नगर के कटहरी बाग, शान नगर, प्रेम नगर, साईं तकिया, नई बस्ती, अंजही, गाड़ी बाजार, आटा, बनवरिया समेत तमाम मोहल्लों से जुलूस ताजिया और अलम के साथ उठे, जो अपने-अपने पारंपरिक मार्गों से होते हुए इमाम चौक की ओर बढ़े। ढोल-ताशों की गूंज और “या हुसैन” की बुलंद सदाओं के बीच नौजवानों का जोश देखते ही बन रहा था। जुलूस में सजी डीजे लाइटों वाली गाड़ियों पर मक्का-मदीना, पीर-पैगंबर के आस्ताने, शान-ए-हिंदुस्तान की झांकियां, तिरंगा झंडा, इलेक्ट्रॉनिक वाटर फव्वारे और लहराते अलम जुलूस की शोभा को श्रद्धा से भरपूर कर रहे थे।

परसपुर से निकला मुख्य जुलूस आटा-परसपुर सीमा पर पहुंचा, जहां बालपुर की ओर से आए जुलूस से मिलान हुआ और दोनों एक साथ आगे बढ़े। इस दौरान नात-फातिहा पढ़ी गई और जगह-जगह शर्बत, बिस्किट और पानी का तबर्रुक वितरित किया गया। कस्बे के विभिन्न चबूतरों की कमेटियों ने भी जुलूस निकालते हुए कर्बला की शहादत को नमन किया। ताजिया की दुकानों पर दिनभर रौनक रही और खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ती रही। बालपुर और कर्नलगंज-आटा मार्ग पर जुलूस के दौरान मेला जैसा माहौल रहा, जहां देर रात तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ बनी रही।

मोहर्रम माह का चांद दिखते ही अकीदतमंदों ने पहले दिन से ही ढोल-ताशों और गाजे-बाजे के साथ जुलूसों की शुरुआत कर दी थी, जो सातवीं मोहर्रम की रात पूरी आस्था और जुनून के साथ सम्पन्न हुआ। इस बार मोहर्रम का पर्व आशूरा 6 जुलाई, रविवार को मनाया जाएगा। इसी दिन कर्बला की वह ऐतिहासिक शहादत याद की जाती है, जब हजरत इमाम हुसैन ने इस्लाम और इंसानियत की हिफाजत के लिए अपने पूरे परिवार सहित बलिदान दिया था। यजीद की सेना ने हुसैन और उनके अनुयायियों के लिए पानी तक रोक दिया था, जिससे वे प्यास से शहीद हो गए थे। यही कारण है कि मोहर्रम को सब्र, बलिदान और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष का प्रतीक माना जाता है। गुरुवार को निकला यह सातवीं मोहर्रम का जुलूस अनुशासन और श्रद्धा के साथ रात्रि लगभग तीन बजे शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक शारदेंदु कुमार पांडेय के नेतृत्व में महिला व पुरुष आरक्षी, उपनिरीक्षक तथा पुलिस बल लगातार गश्त करता रहा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें