नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Wed, Feb 25, 2026 / Post views : 224
परसपुर , गोंडा : नगरपंचायत परसपुर में बढ़ती गंदगी और लगातार मिल रही शिकायतों के बाद मंगलवार को नेहा मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर वार्डों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई वार्डों में नालियां चोक मिलीं और कचरे के ढेर दिखे, जिसे देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। परसपुर कस्बे में मंदिर और मस्जिद के बीच एसडीएम की गाड़ी जाम में भी फँस गई, जिसके बाद उन्होंने नगर की अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था पर कड़ा रुख दिखाया। उन्होंने तुरंत अनुराग शुक्ला को फोन कर सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। एसडीएम ने वार्ड संख्या 1, 10, 12, 13 और 15 में सफाई व्यवस्था के लिए अगले दिन से रोस्टर जारी करने का आदेश दिया। साथ ही सभी वार्डों में नियमित सफाई कर्मियों की तैनाती और उनकी निगरानी सुनिश्चित करने को भी कहा।...
विज्ञापन
विज्ञापन