धीरेश त्रिवेदी लखनऊ संवाददाता / Wed, Mar 25, 2026 / Post views : 45
सीतापुर की तहसील लहरपुर में नगर के प्रभात राजेंद्र कुमार पूनम देवी पीजी कॉलेज के द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत ग्राम पंचायत भवानीपुर में कॉलेज के वरिष्ठ अध्यापकों एवं प्रबंधक की मौजूदगी में छात्र रैली निकाल कर नारी शशक्ति करण पर जोर दिया गया इस अवसर पर कॉलेज के प्रबंधक राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उक्त आयोजन से मातृत्व अभियान के तहत मातृत्व शक्ति को उनके अधिकार शिक्षा स्वच्छता एवं बालिकाओं को समानता की जानकारी दी गई उन्होंने कहा कि आज तीसरे दिन महिला स सशक्तिकरण जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्वयं सेवकों ने घर घर जाकर महिलाओ की समस्याओं और उनके समाधान पर चर्चा की हमारा उद्देश्य मातृत्व अभियान को और गति देनी है उन्होंने कहा कि समय समय पर हम सामाजिक कार्यक्रम कार्यकर्ता और छात्रों के साथ करते रहे हैं उन्होंने नगर वासियों से उक्त कार्यक्रम में सहयोग करने की अपील की इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ सहित गणमान्य लोग मौजूद थे नगर में उक्त कार्यक्रम की सराहना की जा रही है
विज्ञापन
विज्ञापन