Wed, 02 Sep 2026
Breaking News
परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परसपुर में महिला के गले से डेढ़ लाख की सोने की चेन झपटी, बाइक से गिरकर हुई घायल | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : शिखा पांडेय ने यूजीसी-नेट जेआरएफ में हासिल की सफलता, 260 अंक पाकर बढ़ाया क्षेत्र का मान | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : बारिश के मौसम में बढ़ी चिंता, झुके लकड़ी के खंभे के सहारे वर्षों से चल रही विद्युत लाइन, खेत में गिरा पड़ा तार | शाम 6:30 बजे तक की बड़ी खबरें............. : 25 अगस्त 2026 | भगवान कृष्ण ने नष्ट किया इंद्र का अहंकार : कथा ब्यास अभिषेक दास श्री धाम बृंदावन | भगवत कथा सुनने मात्र से ही मिलती है सद्गति : कथा ब्यास अभिषेक दास | संत त्यागी जी महाराज की भव्य कांवर यात्रा : जगह जगह बंदन पूजन लगभग पचास हजार कावरिया करेंगे छोटी काशी गोला में जलाभिषेक शिव शक्ति सनातन सेवा समिति का भव्य आयोजन | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : 978 दिन बाद गोंडा से विदाई, विनीत जायसवाल बने सुल्तानपुर के एसपी; अभिषेक झा संभालेंगे गोंडा की कमान | सीतापुर डीएम और मंत्री का स्थलीय निरीक्षण : फिर भी हादसे के इंतजार में शारदा सहायक नहर का पुल पोंगली पुर | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : पक्की सड़क की आस में पूरे पंडित गांव के ग्रामीण, बारिश में कीचड़ बनी मुसीबत | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परसपुर में महिला के गले से डेढ़ लाख की सोने की चेन झपटी, बाइक से गिरकर हुई घायल | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : शिखा पांडेय ने यूजीसी-नेट जेआरएफ में हासिल की सफलता, 260 अंक पाकर बढ़ाया क्षेत्र का मान | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : बारिश के मौसम में बढ़ी चिंता, झुके लकड़ी के खंभे के सहारे वर्षों से चल रही विद्युत लाइन, खेत में गिरा पड़ा तार | शाम 6:30 बजे तक की बड़ी खबरें............. : 25 अगस्त 2026 | भगवान कृष्ण ने नष्ट किया इंद्र का अहंकार : कथा ब्यास अभिषेक दास श्री धाम बृंदावन | भगवत कथा सुनने मात्र से ही मिलती है सद्गति : कथा ब्यास अभिषेक दास | संत त्यागी जी महाराज की भव्य कांवर यात्रा : जगह जगह बंदन पूजन लगभग पचास हजार कावरिया करेंगे छोटी काशी गोला में जलाभिषेक शिव शक्ति सनातन सेवा समिति का भव्य आयोजन | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : 978 दिन बाद गोंडा से विदाई, विनीत जायसवाल बने सुल्तानपुर के एसपी; अभिषेक झा संभालेंगे गोंडा की कमान | सीतापुर डीएम और मंत्री का स्थलीय निरीक्षण : फिर भी हादसे के इंतजार में शारदा सहायक नहर का पुल पोंगली पुर | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : पक्की सड़क की आस में पूरे पंडित गांव के ग्रामीण, बारिश में कीचड़ बनी मुसीबत | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परसपुर में महिला के गले से डेढ़ लाख की सोने की चेन झपटी, बाइक से गिरकर हुई घायल | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : शिखा पांडेय ने यूजीसी-नेट जेआरएफ में हासिल की सफलता, 260 अंक पाकर बढ़ाया क्षेत्र का मान | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : बारिश के मौसम में बढ़ी चिंता, झुके लकड़ी के खंभे के सहारे वर्षों से चल रही विद्युत लाइन, खेत में गिरा पड़ा तार | शाम 6:30 बजे तक की बड़ी खबरें............. : 25 अगस्त 2026 | भगवान कृष्ण ने नष्ट किया इंद्र का अहंकार : कथा ब्यास अभिषेक दास श्री धाम बृंदावन | भगवत कथा सुनने मात्र से ही मिलती है सद्गति : कथा ब्यास अभिषेक दास | संत त्यागी जी महाराज की भव्य कांवर यात्रा : जगह जगह बंदन पूजन लगभग पचास हजार कावरिया करेंगे छोटी काशी गोला में जलाभिषेक शिव शक्ति सनातन सेवा समिति का भव्य आयोजन | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : 978 दिन बाद गोंडा से विदाई, विनीत जायसवाल बने सुल्तानपुर के एसपी; अभिषेक झा संभालेंगे गोंडा की कमान | सीतापुर डीएम और मंत्री का स्थलीय निरीक्षण : फिर भी हादसे के इंतजार में शारदा सहायक नहर का पुल पोंगली पुर | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : पक्की सड़क की आस में पूरे पंडित गांव के ग्रामीण, बारिश में कीचड़ बनी मुसीबत |

परसपुर, गोंडा : नगर पालिका की घटिया सिस्टम बिजली विभाग की लापरवाही ने ली युवक की जान, बीएड छात्रा करंट से झुलसी

LIVE

नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Tue, Jun 30, 2026 / Post views : 167

Share:

परसपुर (गोण्डा ) : नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय के मुख्य द्वार के सामने मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में बीएड परीक्षा दिलाने आए युवक की करंट लगने से मौत हो गई, जबकि उसकी बहन करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल छात्रा को तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया और वे तत्काल गोण्डा पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक बहराइच जनपद के हुजूरपुर थाना क्षेत्र के भगड़वा गांव निवासी 24 वर्षीय विमल पुत्र श्रीकांत अपनी 20 वर्षीय बहन प्राची को बीएड की अंतिम परीक्षा दिलाने के लिए मंगलवार सुबह लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय आया था। प्राची सरयू महाविद्यालय करनैलगंज की छात्रा है और उसका परीक्षा केंद्र एलबीएस पीजी कॉलेज बनाया गया था। दोनों परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार के बाहर प्रवेश का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान हल्की बारिश शुरू हो गई, जिससे बचने के लिए दोनों सहित कुछ अन्य लोग कॉलेज के सामने मॉडल वेंडिंग जोन के पास नगर पालिका परिषद द्वारा लगाए गए स्ट्रीट लाइट के खंभे के समीप खड़े हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्ट्रीट लाइट के पोल से लिपटा एक खुला विद्युत तार बरसात के पानी में डूबा हुआ था, जिसके कारण पूरे पोल में करंट उतर आया था। इसी दौरान प्राची जैसे ही पोल के संपर्क में आई, वह करंट की चपेट में आकर उससे चिपक गई। बहन को तड़पता देख विमल बिना अपनी जान की परवाह किए उसे बचाने दौड़ पड़ा। उसने किसी तरह प्राची को पोल से अलग कर उसकी जान बचाने का प्रयास किया, लेकिन स्वयं तेज करंट की चपेट में आकर पोल से चिपक गया। मौके पर मौजूद लोगों ने लकड़ी के सहारे दोनों को अलग किया तथा तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद दोनों भाई-बहन को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने विमल को मृत घोषित कर दिया, जबकि झुलसी प्राची को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कॉलेज के सामने नगर पालिका परिषद द्वारा लगाए गए हाईमास्ट एवं स्ट्रीट लाइट पोल पर सजावटी लाइट का एक तार खुला हुआ था। मंगलवार सुबह हुई बारिश के कारण नमी और जलभराव से करंट पोल में उतर गया, जिससे यह दर्दनाक हादसा हो गया। सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि करंट लगने से युवक की मृत्यु हुई है तथा उसकी बहन घायल है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

उधर नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी ने बताया कि घटना की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद दोषी पाए जाने वाले कर्मचारियों अथवा जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। साथ ही शहर के सभी वार्डों में स्ट्रीट लाइट, हाईमास्ट पोल, अर्थिंग और विद्युत तारों की तत्काल जांच कराने के निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। घटना के बाद एलबीएस कॉलेज के बाहर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन और संबंधित विभागों की लापरवाही पर गहरा आक्रोश जताते हुए कहा कि यदि मानसून से पहले स्ट्रीट लाइट के खंभों, खुले तारों और अर्थिंग की नियमित जांच व मरम्मत कराई गई होती तो यह हादसा टाला जा सकता था। लोगों ने दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। साथ ही शहर के सभी स्ट्रीट लाइट पोलों और विद्युत व्यवस्थाओं की तत्काल सुरक्षा जांच कराने की भी मांग उठाई है, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

बताया जा रहा है कि एक दिन पूर्व भी शहर में बिजली से जुड़ा एक गंभीर हादसा सामने आया था। लगातार दूसरे दिन करंट से हुई इस घटना ने नगरवासियों में दहशत और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में खुले विद्युत तार, खराब अर्थिंग और लापरवाहीपूर्ण रखरखाव आम नागरिकों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं, जिन पर समय रहते प्रभावी कार्रवाई किया जाना अत्यंत आवश्यक है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें