नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Wed, Aug 13, 2025 / Post views : 112
परसपुर (गोंडा) परसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नरायनपुर जैसिह बभनन पुरवा निवासिनी कोमल पत्नी अजय शुक्ला ने थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि जेठ कमलेश शुक्ला पुत्र सीता कान्त शुक्ला, जेठानी राजकुमारी पत्नी कमलेश शुक्ला, ससुर सीता कान्त शुक्ला पुत्र अज्ञात व सास साबित्री शुक्ला पत्नी सीता कान्त शुक्ला आये दिन उसका घरेलू सामान तोड़कर नुकसान कर देते हैं। विरोध करने पर चारों मिलकर गाली-गलौज करते हैं और मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हैं। पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं ग्राम वृन्द्रा वन खैरा निवासी असगर अली पुत्र गोली ने बताया कि उसका भाई नसीम पुत्र गोली ने नल तोड़कर नुकसान कर दिया और विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए मुक्का, थप्पड़ व लाठी से हमला कर जान से मारने की धमकी दी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा ग्राम शाहपुर पोस्ट धनावा निवासी नीरज यादव पुत्र साहब प्रसाद यादव ने आरोप लगाया कि शिवा तिवारी पुत्र विजय तिवारी, करन तिवारी पुत्र विनोद तिवारी व विनय तिवारी पुत्र बिन्द्रा तिवारी उसके घर पर चढ़कर लात-घूंसों व लाठी से मारपीट की, जिसमें पुलिस ने एनसीआर दर्ज की। इस संबंध में परसपुर थानाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी ने बताया कि तीनों घटनाओं में कुल आठ लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन