नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Sat, Jul 19, 2025 / Post views : 154
परसपुर (गोंडा) : परसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बंशी पुरवा मधईपुर कुर्मी निवासी श्रीमती लक्ष्मी पत्नी राम कुमार गोस्वामी ने गांव के ही बद्दू पुरवा राजापुर निवासी ननके पुत्र श्याम बिहारी पर मारपीट व गाली-गलौज का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसके घर के बाहर मोटरसाइकिल लेकर खड़ा था। जब उसने पूछताछ की तो आरोपी ने उसे अपशब्द कहे और लात-घूंसों से मारने के साथ ही पास में पड़े लकड़ी के डंडे से भी हमला किया। मारपीट के बाद आरोपी धमकी देते हुए वहां से फरार हो गया।इस संबंध में परसपुर थानाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर एनसीआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन