सूचना
नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Sat, Jul 19, 2025 / Post views : 240
परसपुर (गोंडा) : परसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घासी पुरवा रुदौली में ग्राम समाज की भूमि को लेकर चल रहे पुराने विवाद में मारपीट की घटना सामने आई है। प्रार्थी लाल बहादुर सिंह पुत्र श्याम सुन्दर सिंह निवासी ग्राम पूरे अजब थाना परसपुर ने थाने में तहरीर देकर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि विपक्षीगण ने ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है, जिसकी शिकायत उसने पूर्व में की थी। इसी विवाद को लेकर विपक्षीगण ननके सिंह, विपिन सिंह, गोलू सिंह और डोढे सिंह ने उसे गाली-गलौज करते हुए मुक्का, थप्पड़, लाठी और डंडे से मारा-पीटा तथा जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि हमलावरों ने उसका मोबाइल फोन भी तोड़कर नुकसान पहुंचाया। चारों आरोपी ग्राम घासी पुरवा रुदौली थाना परसपुर के निवासी हैं। इस संबंध में परसपुर थानाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन