सूचना
नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Fri, Jul 18, 2025 / Post views : 229


परसपुर( गोंडा ) : परसपुर रियासत के राजमंदिर राजा टोला से श्रीराम, लक्ष्मण व लड्डू गोपाल की अष्टधातु की बेशकीमती मूर्तियां चोरी हो गईं। इस घटना को लेकर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूर्ति चोरी मामले में गुरुवार की शाम लगभग आठ बजे एडिशनल एसपी राधेश्याम राय मौके पर पहुंचे और घटना की पूरी जानकारी ली। उन्होंने मंदिर का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए और जल्द ही खुलासा करने का आश्वासन दिया। परसपुर थानाध्यक्ष शारदेंदु कुमार पाण्डेय ने बताया कि कुंवर विजय बहादुर सिंह की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। कुंवर विजय बहादुर सिंह द्वारा दी गई तहरीर में मूर्ति चोरी की घटना को लेकर गंभीर चिंता जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन