सूचना
नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Wed, Dec 17, 2025 / Post views : 265
परसपुर (गोंडा) : परसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चौहान पुरवा नंदौर रेती में खेत की ओर गए युवक की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम चौहान पुरवा नंदौर रेती निवासी राकेश सिंह पुत्र स्वर्गीय फौजदार सिंह ने 17 दिसंबर 2025 को थाना परसपुर में सूचना देकर बताया कि उनका पुत्र प्रमोद सिंह उर्फ शनि सिंह (उम्र करीब 18 वर्ष) 16 दिसंबर मंगलवार की रात लगभग 9:30 बजे खेत की तरफ गया था जहां पर बिजली का करंट लगने से उसकी दर्दनांक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय गोंडा भेज दिया । युवक का शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन