सूचना
नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Mon, May 12, 2025 / Post views : 224
परसपुर (गोण्डा) : थाना क्षेत्र परसपुर अंतर्गत ग्राम ककरहा बलमत्थर निवासी श्री किशन सिंह पुत्र स्वर्गीय भवानी प्रसाद सिंह ने थाने पर दी गई तहरीर में बताया कि विपक्षीगण शिवम सिंह पुत्र सन्त कुमार सिंह, सन्त कुमार सिंह पुत्र जगन्नाथ सिंह, अनुभव सिंह पुत्र करिया सिंह निवासी ग्राम ककरहा बलमत्थर, फोन पर हुए कहा-सुनी और वाद-विवाद को लेकर प्रार्थी को गाली-गलौज देते हुए लाठी-डंडे से मारने लगे। इतना ही नहीं, विपक्षीगण जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन