Thu, 22 Oct 2026
Breaking News
मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला |

सूचना

Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें

परसपुर गोंडा : एनएसएस सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवकों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

LIVE

नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Thu, Mar 12, 2026 / Post views : 217

Share:

परसपुर (गोण्डा)। महाकवि तुलसीदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय परसपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में कम्पोजिट विद्यालय पूरे रामभरोसे पाण्डेय में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के सप्तम् दिवस पर समापन समारोह गुरुवार को सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि भाजपा जिला मंत्री संदीप कुमार सिंह ‘मोनू भैया’, महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. वीना सिंह, कार्यक्रमाधिकारी डॉ. सीमा तिवारी, डॉ. अजीत सिंह तथा कम्पोजिट विद्यालय के शिवगोपाल शुक्ल ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण कर किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार से आए डॉ. अनुपमा सिंह, डॉ. ज्योतिबाला पाण्डेय, सुश्री रंजू सिंह, विकान्त शुक्ल, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, डॉ. दयाशंकर मिश्र, नरेन्द्रनाथ पाण्डेय, शिवम पाण्डेय सहित अन्य अतिथियों ने भी मां सरस्वती को पुष्प अर्पित किए। शुभारम्भ के बाद कार्यक्रमाधिकारी डॉ. सीमा तिवारी ने सात दिवसीय शिविर में आयोजित विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत रिपोर्ट मुख्य अतिथि व प्राचार्या के समक्ष प्रस्तुत की।

समापन समारोह में स्वयंसेविकाओं द्वारा सरस्वती वंदना खुशबू सिंह राठौर, स्वागत गीत मोहिनी गौतम व अंशू सिंह तथा भाषण नैन्शी सिंह व अर्पित मिश्र द्वारा प्रस्तुत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के उपरांत शिविर में विशेष सहयोग देने वाले एवं प्रतिभागी स्वयंसेवक-स्वयंसेविकाओं को महाविद्यालय से आए डॉ. एस.पी. सिंह द्वारा पुरस्कृत किया गया, जबकि सुश्री अनुपम सिंह व सुची संध्या सिंह ने भी पुरस्कार वितरित किए।

कार्यक्रमाधिकारी डॉ. सीमा तिवारी ने शिविर के कार्यक्रमों की विस्तृत चर्चा करते हुए सभी अतिथियों का स्वागत व धन्यवाद ज्ञापित किया। अंत में लक्ष्यगीत व राष्ट्रगान के साथ सात दिवसीय विशेष शिविर के समापन की औपचारिक घोषणा की गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें