आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Sat, Mar 14, 2026 / Post views : 47
➡️नार्थ कोरिया ने बैलास्टिक मिसाइल से जापान पर हमला किया
➡️ बिहार के बेगूसराय में जहां CM नीतीश कुमार का हेलीकॉप्टर उतरने वाला था वहां बैल घुस आया, पुलिसकर्मियों ने भागकर जान बचाई।
➡️ जम्मू-कश्मीर में यात्री वाहनों के किराए में 18 प्रतिशत वृद्धि की गई। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
➡️ अमेरिका ने ईरान के खारग द्वीप पर भीषण बमबारी की और दावा किया कि द्वीप पर मौजूद सभी सैन्य ठिकाने पूरी तरह नष्ट हो गए हैं।
➡️अब दूध वाले को भी लेना होगा लाइसेंस, बिना रजिस्ट्रेशन नहीं बेच पाएगा कोई भी, समझें FSSAI का नियम: फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने दूध में बढ़ती मिलावटों को देखते हुए बड़ा कदम उठाया है। अब दूध का उत्पादन और बिक्री केवल लाइसेंस मिलने के बाद ही संभव होगी।
➡️ 5G के बाद अब 6G स्पीड के लिए तैयार हो जाइए। भारत 6G की दौड़ में अपनी रफ्तार बढ़ा रहा है।
केंद्रीय संचार राज्य मंत्री पेम्मासानी चंद्र शेखर का कहना है कि सरकार टेलीकॉम इनोवेशन पर केंद्रित 104 प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दे रही है।
➡️संभल।इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा - अगर संभल के SP और DM को लगता है कि मस्जिद में नमाजियों की संख्या बढ़ने से कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है तो उन्हें पद से इस्तीफा दे देना चाहिए या संभल से बाहर तबादला मांग लेना चाहिए। यदि वे कानून का पालन कराने में सक्षम नहीं हैं। दरअसल, एक मस्जिद में सिर्फ 20 लोगों को नमाज पढ़ने की अनुमति है। इसके खिलाफ HC में याचिका दाखिल हुई थी। उस याचिका पर सुनवाई करते हुए HC ने ये टिप्पणी की है। ये ऑर्डर 27 फरवरी का है।
विज्ञापन
विज्ञापन