आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Tue, Mar 17, 2026 / Post views : 48
17- मार्च - मंगलवार
👇
===============================
1 राज्यसभा चुनाव 2026- NDA ने 11 में 9 सीटें जीतीं, कांग्रेस-BJD को 1-1 सीट; हरियाणा में 5 घंटे देरी से काउंटिंग, बिहार में महागठबंधन ने 3 सीटें गंवाई
2 बजट सत्र का दूसरा फेज, आज 7वां दिन, 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन हट सकता है; स्पीकर पर कागज फेंकने के कारण सस्पेंड हुए थे
3 मार्च में साइन होने वाली भारत-अमेरिका अंतरिम ट्रेड डील टली, अब नया टैरिफ स्ट्रक्चर तैयार होने के बाद होगी; अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रम्प टैरिफ रद्द किए
4 बंगाल में BJP की पहली लिस्ट, 144 उम्मीदवारों के नाम, सुवेंदु अधिकारी को भबानीपुर और नंदीग्राम से टिकट; केरल में 47 कैंडिडेट्स की सूची भी जारी
5 पश्चिम बंगाल भाजपा की पहली सूची में डॉक्टर, समाजसेवी, गायक और पत्रकार; 36 सीटों पर युवा उम्मीदवार भी शामिल
6 पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत ने साफ किया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य में युद्धपोत भेजने को लेकर अमेरिका से कोई द्विपक्षीय चर्चा नहीं हुई है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत स्थिति पर नजर बनाए हुए है और शांति की अपील कर रहा है। इस बीच दो भारतीय एलपीजी टैंकर सुरक्षित होकर होर्मुज पार कर चुके हैं।
7 वांगचुक की रिहाई के दो दिन बाद लेह में प्रदर्शन, कारगिल बंद रहा; आंदोलनकारियों ने लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग की
8 ट्रेन से टकराकर 6 ऊंटों की मौत, जैसलमेर में 20 मिनट तक रुकी रही ट्रेन, पोकरण की और जा रही लीलण एक्सप्रेस की चपेट में आने से यह हादसा हुआ
9 अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड कर रहा हड्डियों को कमजोर, हिप फ्रैक्चर का खतरा; कई गंभीर बीमारियों का भी बन रहा कारण
10 हाल के वर्षों में कई शोध यह चेतावनी दे चुके हैं कि ऐसे खाद्य पदार्थों का अत्यधिक सेवन मधुमेह, हृदय रोग और कुछ मामलों में कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के खतरे को बढ़ा सकता है। अब नए अध्ययन से संकेत मिला है कि इनका असर हड्डियों की सेहत पर भी पड़ता है।
11 चारों धाम में गैर सनातनियों की एंट्री नहीं होगी, दैनिक भास्कर एप कॉन्क्लेव में बद्री-केदार मंदिर समिति अध्यक्ष बोले- मोबाइल भी बैन रहेगा
12 अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए कई देशों से होर्मुज जलडमरूमध्य में युद्धपोत भेजने की अपील की थी। उन्होंने चीन, फ्रांस, जापान, दक्षिण कोरिया और ब्रिटेन जैसे देशों का नाम लेते हुए कहा कि इन देशों को इस समुद्री मार्ग को सुरक्षित और खुला रखने के लिए आगे आना चाहिए। हालांकि ट्रंप की इस अपील के बाद भी किसी देश ने तुरंत युद्धपोत भेजने की घोषणा नहीं की है।
13 'ईरान को परमाणु हथियार मिलना दुनिया के लिए बर्बादी', ट्रंप बोले- दो हफ्तों में सेना-ईरानी नेतृत्व ढहा
14 'अमेरिकी सेना ने ईरान को तबाह कर दिया, वायुसेना और नौसेना खत्म, उनके नेता भी मारे जा चुके हैं...' ट्रंप का बड़ा बयान
15 होर्मुज संकट पर चीन की अमेरिका को सख्त चेतावनी, ट्रंप की पहल पर कहा- तुरंत रोके जाएं सैन्य अभियान
16 पाकिस्तान की अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक, 400 की मौत, 250 से ज्यादा घायल, तालिबान का आरोप- काबुल में अस्पताल पर बम गिराए; पाकिस्तान बोला- आरोप बेबुनियाद
17 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, कई राज्यों में 18-20 मार्च के दौरान गरज के साथ बारिश; ओलावृष्टि के आसार
==============================
विज्ञापन
विज्ञापन