आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Mon, Mar 16, 2026 / Post views : 46
लखनऊ- यूपी में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, राजधानी समेत 40 जिलों में बारिश के आसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में बदलाव, आज कई जिलों में बादल छाए रहने की संभावना, हल्की से मध्यम बारिश होने के भी आसार हैं, 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा, पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि का अलर्ट, राजधानी लखनऊ में कल से ही मौसम में बदलाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली में बारिश का अलर्ट, बरेली, पीलीभीत, आजमगढ़, गोरखपुर में भी अलर्ट, बिजनौर, मुरादाबाद, वाराणसी में भी बारिश संभव, बदायूं, शाहजहांपुर समेत अन्य जिलों में भी अलर्ट
➡लखनऊ- बाइक राइड, स्टंट के दौरान लड़के की मौत, 17 वर्षीय लड़के की स्टंट में दर्दनाक मौत, जनेश्वर मिश्र पार्क के पास बाइकर्स का स्टंट, स्टंट के दौरान बाइक डिसबैलेंस होने से टक्कर, बाइक और स्कूटी की टक्कर, वीडियो वायरल, निंजा और GT जैसी हाई पावर बाइक से स्टंट, गोमती नगर विस्तार थाने में बाइक सीज हुई, मृतक नैतिक के पिता बिजली विभाग में AE हैं
➡लखनऊ- पीएम आवास योजना शहरी का कार्यक्रम, लाभार्थियों के खाते में रकम ट्रांसफर होगी, सीएम योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम में रहेंगे, 90,000 लाभार्थियों को अनुदान राशि का ट्रांसफर, 900 करोड़ की राशि खाते में ट्रांसफर की जाएगी, 4.30 बजे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कार्यक्रम
➡लखनऊ- सिगरेट ना जलाने पर दबगों ने पीटा, कई दबंगों ने डंडों से युवक को पीटा, युवक शुभम को पीटकर किया जख्मी, केस दर्ज कर तहकीकात में जुटी पुलिस, सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र का मामला, न्यू हजरतगंज में लगातार हो रही मारपीट
➡लखनऊ- ग्रीन कॉरिडोर के किनारे धंसा सीवर होल, खाटू श्याम मंदिर के पास गहरा गड्ढा, 2 दिन पहले ही हुआ था ग्रीन कॉरिडोर का उद्घाटन, जलकल, जल निगम की टीम मौके पर पहुंची, आनन-फानन में गड्ढा भरने का काम शुरू
➡ओडिशा- कटक में भीषण आग लगने से 10 की मौत, SCB मेडिकल कॉलेज में भीषण अग्निकांड, देर रात करीब 3 बजे अस्पताल में आग लगी, सीएम मोहन माझी भी घटनास्थल पर पहुंचे, ट्रॉमा केयर के ICU में लगी थी भीषण आग, कई गंभीर मरीज लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे, बचाने में अस्पताल के 11 कर्मचारी भी झुलसे
➡देवरिया- परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का वीडियो वायरल, शिक्षक प्रतिनिधिमंडल के सदस्य को फटकारा, नेता ना बनिए, बाहर जाइए- दयाशंकर सिंह, PWD डाक बंगले का बताया जा रहा है वीडियो, गोरखपुर शिक्षक आत्महत्या मामले में पहुंचे थे, मामले को लेकर मंत्री के पास पहुंचे थे शिक्षक नेता, ज्ञापन देने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल से हुई तीखी बहस, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो
➡मेरठ- 22 लाख में दारोगा भर्ती परीक्षा पास कराने का झांसा, भर्ती परीक्षा माफिया ने 3 लाख का ले लिया एडवांस, एडवांस दिलाने वाला मथुरा का अनुज कुमार गिरफ्तार, अनुज कुमार खुद प्रतियोगी परीक्षाओं का प्रतिभागी है, माफिया गोपाल रावत ने ब्लूटूथ से परीक्षा दिलाने को कहा, केवल ठगी के इरादे से डील, 3 लाख रूपये ठग लिए-STF, UPSTF मेरठ यूनिट ने मथुरा में की आरोपी की गिरफ्तारी
➡सीतापुर- अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, मौत, दो बाइक की आमने सामने हुई थी टक्कर, बाइक टकराने से सड़क पर गिरा था अधेड़, गुजर रहे वाहन के नीचे आने से हुई मौत, दूसरी बाइक पर सवार दो लोग हुए चोटिल, सीतापुर के रेउसा थाना क्षेत्र की घटना
➡कोलकाता- चुनाव आयोग ने बंगाल के अधिकारियों को हटाया, आचार संहिता लगते ही अधिकारियों को हटाया, मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव गृह हटाये गये, मुख्य सचिव दुष्यंत नरैला को हटाया गया, प्रमुख सचिव गृह संघमित्रा घोष को भी हटाया गया
➡वाराणसी- वाराणसी में क्रूज और नाव में हुई टक्कर, टक्कर के बाद नाव से युवक गंगा में गिरा, NDRF की दिखी तत्परता, युवक को बचाया, मौके पर पहुंची जल पुलिस जांच में जुटी, हादसे के दौरान का एक वीडियो वायरल, चौक के मणिकर्णिका घाट के सामने हादसा
➡प्रतापगढ़- व्यापारियों की पिटाई में कंधई एसओ लाइन हाजिर, SP ने सतेंद्र सिंह भदौरिया को लाइन हाजिर किया, आदित्य कुमार सिंह को लीलापुर से भेजा कंधई, बैकुंठ नाथ पाण्डेय को पुलिस लाइन से लीलापुर थाना, व्यापारी नेता ने मंत्री स्वतंत्र देव से की थी शिकायत, MLA राजेंद्र मौर्य ने भी अधिकारियों से की थी शिकायत, होली पर दो व्यापारियों की थाने में की गई थी पिटाई, SSI, तीन सिपाहियों पर पहले ही हो चुकी है कार्रवाई
➡लखीमपुर- खाने के विवाद में दूल्हा, दुल्हन पक्ष भिड़े, दोनों पक्षों में नशे में जमकर मारपीट हुई, दूल्हे के भाई ने हवाई फायरिंग भी की, कई बारातियों को गिरफ्तार किया गया, दोनो पक्षों के 7 लोग गिरफ्तार किए गए, शारदानगर के रौली गांव में चली कुर्सियां
➡पीलीभीत- SDO सचिन चौधरी ने ड्राइवर से की गाली-गलौज, मां, बहन की गालियां देते SDO का ऑडियो वायरल, ड्राइवर छुट्टी लेकर मां को दवाई दिलाने ले गया, एसडीओ से तंग आकर चालक ने नौकरी छोड़ दी, नौकरी छोड़ने के बावजूद गाली गलौज का आरोप, पीड़ित ने एसपी, सीएम पोर्टल पर की शिकायत, पूरणपुर बाढ़ खंड में तैनात SDO सचिन चौधरी
➡झांसी- पुलिस ने मुठभेड़ में दो चोरों को पकड़ा, 6 लाख के चोरी के जेवरात बरामद हुए, चोरों के कब्जे से असलहा भी बरामद, मेवातीपुरा में हुई बड़ी चोरी का खुलासा, एक आरोपी मौके से फरार, तलाश जारी, झांसी की कोतवाली पुलिस की कार्रवाई
➡सहारनपुर- बारिश में शेड का सहारा बना मौत का कारण, नकुड़ रोड पर हादसे में दो लोगों की मौत, बारिश के दौरान बाइक सवारों ने रोकी बाइक, दुकान के आगे टिन शेड के नीचे खड़े थे, शेड गिरने से दोनों युवकों की दबकर मौत, पुलिस ने बामुश्किल मलबे से निकाले शव, सरसावा थाना क्षेत्र की दर्दनाक घटना
➡बुलंदशहर- हथियार सप्लायर ने गोलियों से लिखा ‘राघव’, अभिषेक राघव पहले भी लूट में जा चुका जेल, हथियार तस्करी के आरोप में पकड़ा गया था, दोनों भाइयों की सोशल मीडिया ID पर पोस्ट, फोटो कैप्शन पर लिखा- नया स्टॉक आ चुका है, थाना अरनिया क्षेत्र बड़ागांव का है सप्लायर
➡अम्बेडकरनगर- नीलगाय के शिकार करने का वीडियो वायरल, राइफल से व्यक्ति ने नीलगाय का किया शिकार, वीडियो में रायफल लिए दिख रहा है व्यक्ति, वन विभाग की टीम को मृत मिला नीलगाय, नीलगाय को मारने वाले युवक पर मुकदमा दर्ज, राजेसुल्तानपुर के कम्हरिया घाट के पास की घटना
➡संभल- मामी से निकाह के लिए पत्नी की हत्या की, चार बच्चों के सामने पत्नी को कैंची भोंकी, पत्नी की हत्या कर सुसाइड का प्रयास किया, मामी से निकाह को लेकर होता था झगड़ा, आशा वर्कर पत्नी को उतारा मौत के घाट, हत्यारोपी मेडिकल स्टोर संचालक पति भर्ती, गांव मंडी किशन दास राय में हत्या से हड़कंप, संभल कोतवाली क्षेत्र की वारदात
➡रायबरेली- रायबरेली में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, पत्नी ने रची थी पति की हत्या की साजिश, आरोपी पत्नी अंजू, उसका भाई विनोद अरेस्ट, पीएम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि, पेड़ से फंदे पर लटका मिला था युवक का शव, दो आरोपी मनोज और पिंकू की तलाश जारी, ससुराल में गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, हत्या को आत्महत्या का रूप दिया गया था, गुरबख्शगंज के अटौरा के पास मिला था शव
➡सहारनपुर- श्रद्धालुओं से भरी बस की ट्रैक्टर से टक्कर, हादसे में 24 से अधिक श्रद्धालु घायल, तीन श्रद्धालुओं की हालत गंभीर बताई गई, शाकंभरी देवी मंदिर से लौट रहे थे श्रद्धालु, टक्कर के बाद बस में मची चीख-पुकार, थाना नकुड क्षेत्र चापरचिड़ी गांव की घटना
➡कानपुर देहात- मेले में महिला को चोरी के शक में पकड़ा, पर्स से पैसे निकालने की कोशिश का आरोप, महिलाओं ने महिला को पकड़कर खूब पीटा, युवकों ने बाल पकड़कर खींचा, मचा हंगामा, काफी देर तक चलता रहा हाई वोल्टेज ड्रामा, रसूलाबाद थाना के लाला भगत मेले में हंगामा
➡पिथौरागढ़- बंगापानी क्षेत्र में वाहन दुर्घटनाग्रस्त, कार से दो लोगों के शव बरामद हुए, SDRF टीम तुरंत घटनास्थल पहुंची, दो घायलों को अस्पताल भेजा गया, शव रेस्क्यू कर मुख्य सड़क पहुंचाया, कार सवार 4 लोगों में से दो की मौत
➡दिल्ली- राज्यसभा की 11 सीटों पर चुनाव आज, 3 राज्यों की 11 सीटों पर चुनाव होगा, बिहार की 5, ओडिशा की 4 सीटें हैं, हरियाणा की भी 2 सीटें शामिल हैं, बिहार के लिए 6 प्रत्याशी मैदान में, एनडीए से 5, महागठबंधन से एक, BJP कोटे से नितिन नवीन प्रत्याशी, नीतीश कुमार जेडीयू कोटे से उम्मीदवार, सुबह 9 बजे से शाम 4 तक होगा मतदान, नतीजे आज शाम 5 बजे घोषित किए जाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन