नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Sun, Sep 28, 2025 / Post views : 122
परसपुर ( गोंडा ) : नगर पंचायत परसपुर स्थित चमारन टोला निवासी श्याम सुन्दर पुत्र रामधीरज गौतम ने तहरीर देकर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि पुश्तैनी जमीन के विवाद को लेकर उनके भाई राधेश्याम गौतम व भाभी नीलम ने गाली-गलौज की, मुक्का-थप्पड़ व लाठी-डंडे से मारा और हल्ला गुहार करने पर पत्नी रेनू को भी पीटा और जान से मारने की धमकी दी। वहीं दूसरे पक्ष के राधेश्याम गौतम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बिना बंटवारे के श्याम सुन्दर और उनकी पत्नी रेनू ने गड्ढा खोदना शुरू किया मना करने पर मारपीट की गालियाँ दीं और उनकी पत्नी नीलम को मारा पीटा और धमकी दी। झगड़े में उनकी पुत्रियाँ प्रांसी और संध्या को चोटें आईं। इस संबंध में परसपुर थानाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एनसीआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन