आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Wed, Mar 18, 2026 / Post views : 59
आस्था और शक्ति का पर्व—चैत्र नवरात्र का शुभारंभ कल से
चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से आरंभ होने वाले पावन नवरात्र पर्व की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
कल से शुरू हो रहे नौ दिवसीय उत्सव में घर-घर मां दुर्गा की स्थापना की जाएगी और विधि-विधान से कलश स्थापना कर भक्तजन मां का आवाहन करेंगे।
वही मंदिरों में विशेष रूप से सजावट, भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना की व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठे इन नौ दिनों तक श्रद्धालु उपवास रखकर मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना करेंगे और सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, इसी दिन से हिंदू नववर्ष का भी प्रारंभ होता है, जो नए संकल्प और ऊर्जा का प्रतीक है।
नवरात्र का समापन 27 मार्च को रामनवमी के साथ होगा, जब भगवान राम के जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाया जाएगा।
यह पर्व श्रद्धा, शक्ति और सकारात्मकता का संदेश देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन