Sat, 24 Oct 2026
Breaking News
मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला |

सूचना

Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें

परसपुर, गोंडा : मुस्लिम युवकों ने हिंदू नाम से ज्योतिषी बन तंत्र-मंत्र के नाम पर की लाखों की ठगी, पांच गिरफ्तार

LIVE

नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Thu, May 7, 2026 / Post views : 250

Share:

गोण्डा में तंत्र-मंत्र, पूजा-पाठ और ज्योतिष के नाम पर लोगों को ठगने वाले एक बड़े गिरोह का कोतवाली नगर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने पांच शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो हिंदू नाम और फर्जी पहचान का इस्तेमाल कर लोगों को झांसे में लेकर उनकी कमजोरियों और अंधविश्वास का फायदा उठाते थे। आरोपियों के कब्जे से करीब 2 लाख रुपये नकद, भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण, फर्जी वोटर आईडी, मोबाइल फोन और फर्जी नंबर प्लेट लगी कार बरामद की गई है। मामला गोण्डा शहर के ददुवा बाजार स्थित सोनार गली निवासी संजय कुमार रस्तोगी से जुड़ा है।

पीड़ित के अनुसार उन्होंने अखबार में छपे एक पर्चे में दिए गए नंबर पर अपनी समस्याओं के समाधान के लिए संपर्क किया था। इसके बाद खुद को “शिव शक्ति ज्योतिष एवं आध्यात्मिक अनुसंधान” से जुड़ा बताने वाले लोगों ने उन्हें अपने जाल में फंसा लिया। आरोपियों ने विशेष पूजा और तंत्र-मंत्र के नाम पर पीड़ित के घर और दुकान से करीब 750 ग्राम सोना, 750 ग्राम चांदी और अन्य कीमती सामान एक कलश में रखवा लिया। पूजा के दौरान कथित रूप से काला सांप दिखाकर पूरे परिवार को डराया गया और देवता नाराज होने की बात कहकर सभी को कमरे से बाहर भेज दिया गया। इसके बाद आरोपियों ने विशेष अनुष्ठान कराने के नाम पर 2 लाख रुपये और ले लिये तथा प्रयाग में पूजा पूरी करने की बात कहकर फरार हो गए। कई दिनों तक संपर्क न होने पर जब परिवार ने पूजा स्थल खोला तो वहां रखा सारा जेवर और नकदी गायब मिली। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली नगर पुलिस ने जांच शुरू की और बुधवार को लखनऊ-गोण्डा रोड स्थित एचसीपीएम कॉलेज के पास से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नमशेर, हसरत अली, इमरान, इन्साद और तोहिद के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह एक संगठित गिरोह है, जो अलग-अलग जिलों में घूमकर पम्पलेट बांटता था और तंत्र-मंत्र व पूजा-पाठ के जरिए समस्याएं दूर करने का दावा करता था। गिरोह का मुख्य आरोपी पूजा के दौरान छिपाकर रखा सांप निकालता था, जिससे परिवार के लोग डर जाते थे और उसी दौरान आरोपी जेवरात और नकदी लेकर फरार हो जाते थे। पुलिस के मुताबिक गोण्डा और बहराइच समेत कई जिलों में लोग इस गिरोह का शिकार बने हैं। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर अन्य मामलों की जानकारी जुटा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार रजक ने बताया कि अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाले इस गिरोह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने और ऐसे झांसे में न आने की अपील की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें