सूचना
नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Wed, Aug 20, 2025 / Post views : 325
परसपुर, गोंडा: थाना परसपुर क्षेत्र के ग्राम अन्दूपुर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता लक्ष्मी की मौत के मामले में पुलिस ने पति नन्दकुमार को गिरफ्तार कर लिया है। करनैलगंज के वीरपुर निवासी विनोद कुमार ने परसपुर थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन मोटरसाइकिल और अन्य सामान की मांग को लेकर उनकी बेटी को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। बीते 17 अगस्त रविवार को ससुरालियों ने उसकी बेटी की मारपीट कर हत्या कर दी। थानाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी ने बताया कि नन्दकुमार, श्याम, जुगरा, नन्दकुमार की बहन व भौजाई सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या व दहेज प्रतिषेध अधिनियम (डीपी एक्ट) के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन