आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Tue, Jan 13, 2026 / Post views : 26
शेखर न्यूज़ यू.पी /ग़ाज़ियाबाद/बैजलपुर/लखनऊ
========================
🔸 आज देशभर में धूमधाम से मनाया जाएगा लोहड़ी (लाल लोई) का पर्व, उदयपुर में भी सिख और सिंधी समाज में होंगे विशेष आयोजन, तैयारियां पूरी
🔸 राजस्थान मौसम अपडेट: राज्य में शीतलहर जारी, माउंट आबू में पारा -1 पर, कल उदयपुर में दिन में अधिकतम तापमान 23.3 और रात को 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज, रात में चित्तौड़गढ@8.4, राजसमंद@8.9
🔸 जयपुर एसएमएस हॉस्पिटल के ट्रॉमा के आईसीयू में भरा पानी, पाइपलाइन लीकेज के बाद 14 मरीज शिफ्ट
🔸 उदयपुर: बीयर नहीं दी तो चाय-नाश्ता दुकान के संचालक पर हमला, गंभीर घायल, चार नामजद, सुखेर क्षेत्र की घटना
🔸 दिल्ली में गलत साइड ड्राइविंग पर पहली बार हुई FIR, अब सड़क पर उलटी दिशा में गाड़ी घुमाई, तो मामला सीधा जा सकता है थाने और कोर्ट तक
🔸 जर्मन चांसलर मर्ज का भारत दौरा: पीएम मोदी के साथ गांधीनगर में हुई वार्ता, आतंकवाद, रक्षा, अर्थव्यवस्था और तकनीक पर दोनों देशों ने दिखाई एकजुटता
🔸 भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर आज अगले राउंड की होगी वार्ता
🔸 बिहार: चीन से जंग के वक्त 600 किलो सोना दान करने वाली दरभंगा की 'आखिरी महारानी' कामसुंदरी देवी का निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
🔸 राहुल गांधी का आज कर्नाटक दौरा, सत्ता संघर्ष के बीच सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार से करेंगे मुलाकात
🔸 ट्रंप ने फिर फोड़ा टैरिफ बम, ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाया 25% टैक्स
🔸 चीन ने कश्मीर के शक्सगाम घाटी को अपना बताया, पाकिस्तान तक सड़क बना रहा, भारत ने कहा यह अवैध कब्जा
🔸 9 फरवरी से गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर से हट जाएगा पीडीएफ स्कैनर ऐप, माइक्रोसॉफ्ट की बड़ी घोषणा
🔸 अजब गजब न्यूज़: केरल के अकथुमुरी हॉल्ट स्टेशन के पास उस वक्त मचा हड़कंप, जब वंदे भारत एक्सप्रेस की पटरी पर एक ऐसा “मेहमान” आया नजर, जिसकी एंट्री न तो रेलवे टाइमटेबल में थी और न ही IRCTC की किसी लिस्ट मे, तिरुवनंतपुरम की ओर फर्राटा भर रही वंदे भारत जैसे ही डाउन लाइन पर पहुंची, लोको पायलट की नजर पड़ी एक बेफिक्र खड़े ऑटो पर, हैरान पायलट ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक, बड़ा हादसा गया टल, यात्रियों की सांसें आई लौट, रेस्क्यू टीम पहुंची मौके पर, पटरी से हटाया ऑटो को, पुलिस ने किया जप्त, ऑटो चालक भी आया पकड़ में, जो था नशे में, बोला पीने के बाद ऐसा बोला उसका ब्रेन कि उसका ऑटो बन सकता है ट्रेन, इसी लिए सड़क छोड़कर रेलवे ट्रैक पर ‘एक्सप्रेस बनने’ की कर डाली कोशिश, लोग बोल रहे वंदे भारत पटरी पर आई दौड़ी, ऑटो रोमांच तलाशने, जीत समझदारी की हुई, हुई हार नशे की
🔸 राजस्थान में 1 लाख पदों का भर्ती कैलेंडर जारी, अगले 3 साल में 15 लाख युवाओं को रोजगार देगी सरकार
🔹 टी20 वार्ड कप: भारत की जगह 'हम पाकिस्तान में खेलना चाहते हैं'- बोला बांग्लादेश, आईसीसी ने कहा भारत में ही खेलना होगा
आपका दिन शुभ और मंगलमय हो,"NEWS HEADLINES" की तरफ से सुप्रभात🙏🏽🙏🏽
=============================
विज्ञापन
विज्ञापन