आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Mon, Mar 23, 2026 / Post views : 56
ग़ाज़ियाबाद
किड्ज़ी स्कूल, चिरंजीव विहार ने नन्हे-मुन्नों के दीक्षांत समारोह को बड़े उत्साह और मूल्यों के साथ मनाया
दीक्षांत समारोह अभिभावकों, शिक्षकों एवं बच्चों के लिए वर्ष के सबसे प्रतीक्षित और भावनात्मक अवसरों में से एक होता है। इसी उत्साह और गरिमा के साथ किड्ज़ी स्कूल, चिरंजीव विहार ने अपनी निदेशक सुश्री प्रिया त्यागी के कुशल नेतृत्व में इस समारोह का सिल्वर लाइन प्रेस्टीज स्कूल में आयोजन किया। विद्यालय ने इस अवसर को केवल एक उत्सव तक सीमित न रखते हुए संस्कृति, समानता एवं नैतिक मूल्यों के संवर्धन पर विशेष ध्यान दिया।
कार्यक्रम में अनेक विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें पत्रकार श्रीमती समृद्धि भटनागर, प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता श्री वी.के. अग्रवाल जी, एसएचओ कविनगर श्री अनुराग शर्मा जी, सिल्वर लाइन प्रेस्टीज स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती गीता जोशी, मानवता संगठन से श्री मधुर गुप्ता और श्री गौरव शर्मा, रामेष्ट आयतनम मिशन अध्यक्ष, सुश्री श्रेया उपाध्याय जी शामिल रहे।
किड्ज़ी स्कूल, रामेष्ट आयतनम मिशन ट्रस्ट के माध्यम से सामाजिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करता है।विद्यालय न केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करता है, बल्कि समाज के वंचित वर्ग के बच्चों को भी अपनी प्रतिभा को निखारने एवं उसे प्रभावी रूप से प्रदर्शित करने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन