धीरेश त्रिवेदी लखनऊ संवाददाता / Sat, Mar 14, 2026 / Post views : 49
सीतापुर जिले की लहरपुर तहसील क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध बाबा औघड़ नाथ धाम चंदेसुवा में श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को कथा में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और उनकी बाल लीलाओं का मनोहारी वर्णन किया गया।
वैदिक मंडल यज्ञाचार्य राधा रमण रामानुज दास वैष्णव दास महाराज ने वैदिक विधि-विधान से यज्ञ मंडप में वेदी पूजन करवाया। यजमान लल्लन अवस्थी और मंगली प्रसाद निषाद ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियां डालीं।
वृदावन धाम से पधारे भागवत कथा व्यास मोहन माधव और रामानुज दास महाराज ने संगीतमय कथा के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और उनकी बाल लीलाओं का विस्तार से वर्णन किया। कथा सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो गए।
इस अवसर पर अनूप पाण्डेय, जुगुल किशोर पाण्डेय, अनुज त्रिवेदी रूपेंद्र तिवारी, अमित तिवारी नरेन्द्र अवस्थी, मनोज त्रिवेदी, सरोज त्रिवेदी, आदित्य दीक्षित और केशव राम अवस्थी सहित अखिल भारतीय राम राज्य परिषद स्वामी करपात्री संगठन के राष्ट्रीय सचिव और संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन