आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Sun, Mar 8, 2026 / Post views : 65
अयोध्या.
T20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत की कामना को लेकर अयोध्या धाम में विशेष अनुष्ठान किया गया।
महंत सीताराम दास के नेतृत्व में संतों ने हवन-पूजन किया।
इस दौरान हनुमान महामंत्र का जाप कर भगवान हनुमान जी से प्रार्थना की गई।
संतों ने भारतीय टीम के विश्व विजेता बनने की कामना की।
संतों का कहना है कि टीम इंडिया पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर रही है।
पिछले मैचों में टीम ने बुलंदियों के शिखर को छूते हुए बेहतरीन खेल दिखाया।
संतों ने विश्वास जताया कि फाइनल मुकाबले में भारत की जीत होगी।
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला होना है।
संतों और श्रद्धालुओं ने हवन में आहुति देकर भारत की विजय की कामना की।
संतों ने कहा कि एक बार फिर T20 वर्ल्ड कप में भारत का जलवा बरकरार रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन